अजब ग़जब

दो बहनों को हो गया आपस में प्यार, घर से भागकर रचा ली शादी लेकिन फिर..

आज भारत 21वीं सदी में पहुंच गया है। देश आधुनिकता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन अभी भी कुछ मामलों को लेकर समाज की सोच विकसित नहीं हुई है। अब समलैंगिक संबंधों को ही ले लीजिए। भारतीय समाज इसे स्वीकार नहीं   करता है। यदि परिवार का कोई सदस्य इस तरह कि घटनाओं में तृप्त पाया जाता है तो पूरी फैमिली इसका विरोध करती है।

अब झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया थाना क्षेत्र की इस घटना को ही ले लीजिए। यहाँ एक ही परिवार की दो बहनों को आपस में प्यार हो गया और उन्होंने समलैंगिक शादी भी कर ली। बहने पिछले दो महीनों से घर से गायब थी। जब घरवालों ने इन्हें ढूंढा को थाने ले गए जहां पुलिस ने दोनों को फटकार लगा भगा दिया।

जानकारी के मुताबिक दोनों लड़कियां रिश्ते में ममेरी – फुफेरी बहने हैं। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। वे शादी भी करना चाहती थी। लेकिन घरवाले इसका विरोध करने लगे। वे दोनों की शादी दूसरे लड़कों से कराने के लिए दबाव बनाने लगे। ऐसे में दोनों बहने घर से भाग गई और आपस में शादी कर ली।

बेटियों के लापता होने के बाद परिवार वालों ने तिलैया थाने मे केस दर्ज कराया। इस बीच उन्हें पता चला कि दोनों बहनें ज‍िले के चंदवारा इलाके में किराए पर एक घर में रह रही हैं। ऐसे में घरवाले वहां गए और दोनों को पकड़ अपने सतह घर ले आए। यहाँ उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जहां पुलिस ने दोनों को डांट-फटकार कर भगा दिया।

जानकारी के मुताबिक दोनों लड़कियां बालिग है। कुछ दिन पहले ही दोनों ने आपस में शादी रचाई थी। दोनों की जिद थी कि एक दूसरे के साथ ही पूरा जीवन बिताएंगे। हालांकि परिवार वाले उनकी इस जिद को लेकर परेशान है।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button