स्वास्थ्य

इन 10 समस्याओं को जड़ से खत्म कर देता है गुड़, जानें क्या है इसके फायदे

गन्ने से दो मीठी चीजें तैयार होती हैं। पहला है गुड़ और दूसरा शक्कर, मगर गुड़ को शक्कर से ज्यादा फायदेमंद बताया जाता है। गुड़ में कैल्शियम, फाइबर, आयरन, विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल जैसे तमाम गुण होते हैं, जो शरीर के लिए काफी आवश्यक हैं।

जानकार बताते हैं कि हर इंसान को रोजाना 5 ग्राम गुड़ अवश्य खाना चाहिए, इससे इम्यूनिटी पॉवर बूस्ट होती है। इसी कड़ी में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशिस्ट रूजुता दिवेकर ने गुड़ खाने के 10 फायदों के बताया है। आइये जानते हैं, क्या हैं वो फायदे…

इम्यूनिटी बढ़ाए

गुड़ से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, ऐसे में अगर आप रोजाना 5 ग्राम गुड़ का सेवन करते हैं तो इससे आपको कभी भी मौसमी बीमारी का खतरा नहीं रहेगा। अगर गुड़ चबाने में दिक्कत होती हो, तो एक चुटकी गुड़ का पावडर हल्दी में मिलाकर खा सकते हैं।

मजबूत हड्डियां

उम्रदराज लोगों को अक्सर सर्दियों के दिनों में हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द की समस्या रहती हैं। इस तरह की परेशानियों से निजात पाने के लिए गुड़ या गोंद के लड्डू का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर में गर्माहट आती है और हड्डियां मजबूत बनती हैं।

गुड़

दांतों में प्लाक व बदबू करे दूर 

गुड़ और सौंफ मिलाकर खाने से दांतों में जमा प्लाक और बदबू की समस्या खत्म होती है। यही नहीं बल्कि पाचन तंत्र भी बेहतर बनता है।

मौसमी बीमारियों से बचाव

जाड़े के मौसम में लोग बहुत जल्दी सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़ित हो जाते हैं।  ऐसे में गुड़ और तिल के लड्डू का सेवन करना चाहिए। इससे मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

गुड़

कब्ज से आराम

कब्ज से ग्रसित लोगों को गुड़ में देसी घी मिलाकर खाना चाहिए। 1 चम्मच देसी घी में गुड़ का पावडर मिलाकर खाने से काफी फायदा होता है। इससे कब्ज दूर होने के साथ साथ पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है। इसके अलावा गुड़ और  काला नमक मिलाकर खाने से कब्ज, एसिडीटी की परेशानी खत्म होती है।

जल्दी रिकवरी के लिए

छोटी छोटी बीमारियों से भी रिकवर होने के लिए अगर आपको ज्यादा समय लगता है, तो आपके लिए गुण रामबाण है। आपको प्रतिदिन 5 ग्राम गुड़ का सेवन अवश्य करना चाहिए। रूजता दिवेकर की मानें तो सौंठ और गुड़ का लड्डू सबसे फायदेमंद है।

गुड़

बालों के लिए फायदेमंद

गुड़ में कैल्शियम, प्रोटीन और आयनर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के लिए काफी जरूरी हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना गुड़ का सेवन करेंगे तो आपको लंबे, घने व डैंड्रफ फ्री बाल मिलेंगे।

वजन घटाए 

एक्सपर्ट बताते हैं कि गुड़ में मौजूद पोषक तत्व शरीर में जमा विषैले पदार्थ को बाहर निकाल देते हैं। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है, आपको पेट संबंधी बीमारी नहीं होती है। इसी के साथ साथ वजन बढ़ने की परेशानी से भी राहत मिलती है।

पीरियड्स में फायदेमंद

जिन लड़कियों को पीरियड्स के दिनों में असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है, उन्हें गुड़ जरूर खाना चाहिए।

भूख करे कंट्रोल

सर्दी के दिनों में ज्यादा भूख लगती है, इसलिए हमें बार बार खाने की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में आप गुड़ और मूंगफली से बने चिक्की का सेवन कर सकते हैं। यह खाने में टेस्टी तो होते ही हैं, साथ ही भूख शांत करने में भी मददगार होते हैं।

ऐसे करें असली गुड़ की पहचान…

गुड़ का असली रंग गहरा लाल व ब्राउन होता है, इससे विपरीत अगर सफेद, हल्का पीला व लाल चमकदार रंग दिखे तो इसे नकली कहा जाएगा। इसके अलावा आप पानी में उबालकर भी असली गुड़ की पहचान कर सकते हैं। गुड़ अगर नकली होगा तो पानी में नहीं घुलेगा, वहीं असली गुड़ पूरी तरह से पानी में घुल जाएगा।

Related Articles

Back to top button