समाचार

देवर और भाभी के इश्क को परिवार से नहीं मिली मंजूरी, अलग होने के गम में उठा डाला ये खौफनाक कदम

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में देवर और भाभी ने एक साथ आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने इस घटना की जानकारी फौरन पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि देवर और भाभी एक दूसरे से प्यार करते थे। इसी बीच परिवार वालों ने अपने बेटे की शादी कहीं ओर तय कर दी थी। जिससे देवर और भाभी काफी दुखी रहने लगे और उन्होंने ये कदम उठा दिया। ये मामला राज्य के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लमहेटा गांव का है।

बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के बदौली केवटरा निवासी रसपाल की बेटी सुनीता (28) की शादी साल 2016 में ब्राम्हणतारा गांव के हरिओम निषाद पुत्र शिवबरन के साथ की गई थी। हरिओम बांदा में जेसीबी चलाने का काम करता है। जिसके चलते वो अपने घर से दूर रहता है। इसी दौरान सुनीता और उसका देवर राममिलन (22) एक दूसरे के करीब आ गए।

कुछ ही समय बाद परिवार वालों को इनके प्यार की खबर लग गई। परिवार वालों ने इन दोनों का विरोध किया। रामनमिलन के परिवार वालों ने सोचा की उसकी शादी करवा दी जाए। ऐसा करने से ये मामला खत्म हो जाएगा। असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक लड़की से राममिलन की शादी तय की गई और अगले साल 7 मई को राममिलन की शादी होने थी। इस शादी से राममिलन और उसकी भाभी सुनीता दुखी थे।

मंगलवार देर रात को राममिलन पिता के साथ निमंत्रण देकर घर लौटा था। जिसके बाद सब सोने के लिए चले गए। वहीं अगले दिन सुबह जब सुनीता का कमरा नहीं खुला तो घर वालों ने दरवाजे की कुंड़ी तोड़ दी। कमरे के अंदर सुनीता व राममिलन पंखे से लटके हुए मिले।

परिवार वालों ने पुलिस को फौरन फोन किया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर पड़ताल की है। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि राममिलन के पिता शिवबरन ने बताया की दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुनीता के दो बच्चें हैं जिसमें एक तीन साल का और एक तीन माह का है। परिवार वालों ने किसी पर भी हत्या करने का शक नहीं जताया है। पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button