धार्मिक

Rashifal 6 December: आज इन 3 राशियों को है संभलकर चलने की जरूरत, अड़चनों वाला रहेगा यह दिन

हम आपको रविवार 6 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 6 December 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज पूरे दिन प्रसन्नता रहेगी। सफलता पाने के अपने प्रयासों को जारी रखें और अपने अहम को अपने रास्ते में ना आने दें। इससे लोग आपका आदर करते रहेंगे। आज अपनी मेहनत से अपने अधिकारी का मन मोह लेंगे। लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी। आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता रहेगी, जिसके कारण मन में उद्वेग बना रहेगा। आज आपके किसी प्रियजन का मूड खराब भी हो सकता है। सामाजिक कार्यों में संलग्नता से मन प्रसन्न रहेगा। धन का व्यय हो सकता है। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में उन्नति करेंगे। अच्छा होगा कि आज आप किसी बेकार की बहस में ना पड़ें, धैर्य और नम्रता से काम लें। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में आपकी व्यस्तता रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

धन के आगमन की संभावना रहेगी। अपने खर्चों के साथ-साथ अपने वादों पर कायम रहने से आपको किसी ऐसे व्यक्ति से लाभ उठाने से बचने में मदद मिलेगी जो भोगी है। मानसिक तनाव को कम करने के लिए आप पूजा पाठ में ज्यादा ध्यान लगाएं, आप बेहतर महसूस करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। आपको खूब मजा आएगा। अपने परिवार के साथ समय बिताने से एक मजबूत रिश्ते के रूप में शुभ परिणाम मिलेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज कार्य टालने का प्रयास मत करें। आप नए कार्यों का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। शांति बनाए रखने के प्रयास अब रंग लाएंगे। घर पर बदलते इस शांति पूर्ण माहौल के लिए आपको ईश्वर का धन्यवाद करना चाहिए। प्रेम के प्रति घरवालों से झगड़ा हो सकता है। अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए आपको अपने घर वालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहिए। आलस्य और कन्फ्यूजन बढ़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। आज आपको घर और काम में बहुत बोझ सा महसूस होगा। आज कोई बड़ा आर्थिक लेन देन न ही करें तो अच्छा होगा। साथ ही अपने खर्चों पर भी नजर बनाकर रखें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। बहुत से लोग आपकी सलाह मांगेंगे। आप ईमानदारी से सबको सलाह दें। दोस्तों और स्नेहीजनों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

समाज और कार्यक्षेत्र में बड़े लोगों से सम्मान मिलेगा। आज आप खुशी भरा दिन गुजारेंगे। खुशी के लिए ये जरूरी नहीं है कि आप कहीं बाहर पैसा खर्च करके ही मजा लें। कभी-कभी छोटी-छोटी चीजें भी जिंदगी में बहुत खुशी देती हैं। अपनी समस्याओं से राहत मिलेगी। आप अपने करीबी दोस्त या रिश्तेदार के साथ खरीदारी करने जा सकते हैं। व्यापारियों के लिए यह लाभकारी दिन होगा। राजनीतिज्ञों  की सफलता से मन हर्षित रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपको शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। यदि आप किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना कर रहे थे, तो यह ठीक हो जाएगा। यदि आप संभलकर नहीं रहेंगे तो कुछ समस्याएं आ सकती हैं। व्यक्तिगत मोर्चे पर खर्च में अचानक वृद्धि होगी, जो चिंता का विषय होगा। जॉब में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। यदि आज पैसों से जुड़ा कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो बेहतर होगा आप अपने बजट का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

व्यापार में दिन दुगुनी और रात चौगुनी तरक्की करते नजर आएंगे। यह आपकी नौकरी या व्यवसाय में लाभ कमाने का दिन होगा। आप अपने बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में चिंतित रह सकते हैं। आपका बच्चा आपको खुश रहने के लिए कारण देगा। छात्रों को आज कड़ी मेहनत करनी होगी। सोचे हुए रोजमर्रा के कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं। यश प्राप्ति का अच्छा योग है। जॉब में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपकी धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। वित्तीय लाभ होने की संभावना है और आपकी स्थिति में सुधार होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप जमकर परिश्रम करते रहें। यदि आप कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज अपने पिता से इस विषय में बात करने के लिए समय अच्छा है। छोटी-छोटी बातों को लेकर क्रोध को अपने उपर हावी न होंने दें अन्यथा बनी बनाई योजनाओं पर पानी फिरने के आसार नजर आ रहे है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपका भाई-बहन आपको चौंका देगा। पारिवारिक वातावरण खुश और शांतिपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्या रहेगी। आज आपको अपने बड़े संपर्कों का पूरा फायदा मिल सकता है। छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके पिता का समर्थन आपके लिए लाभदायक साबित होगा। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

परिवार का साथ देने के लिए आपका जीवनसाथी और भी मेहनत करेगा। आज अति उत्साह और क्रोध से बचना होगा। आज विपरीत परिस्थति का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके जीवनसाथी कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। आज आप दोनों को एक दूसरे के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल सकेगा। प्रेम संबंध में प्रगढ़ता आएगी। शानदार पल साथ बिता सकते है। पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा और मन को उचटने से बचाना होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके कार्यो में बाधाएं आ सकती है। योजना बनाकर काम करे नहीं तो सफलता से पीछे रह जायेगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन उन्हें इस कड़ी मेहनत का अपेक्षित परिणाम भी मिलेगा। परिवारिक जीवन में कुछ उलझनों का सामना करना पड सकता है। अपने सेहत का ध्यान रखें। अगर आप वित्तीय रूप से और मजबूत होना चाहते हैं तो आप सोच समझकर अपने फैसले लें।

आपने Rashifal 6 December 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 6 December 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 6 December 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : मंदिर जाने के चमत्कारिक फायदे, आप भी जानेंगे तो रोज मंदिर जाना कर देंगे शुरू

Related Articles

Back to top button