अजब ग़जब

विदेशी लड़कियों को पसंद आ रहे हैं भारतीय लड़के, ये हैं बड़ी वजह

दुनिया में अलग अलग धर्मों, रीति-रिवाजों, पंरपराओं और संस्कृतियों को मानने वाले लोग रहते हैं। विविधता से भरे इस दुनिया में कई प्रकार के लोग हैं, मगर जब बात शादी ब्याह की आती है तो दुनिया भर के लड़कियों की आंखे भारत की  ओर टिक जाती हैं।

दरअसल ये बात हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि भारतीय लड़के शादी के लिए एकदम परफेक्ट होते हैं। भारतीय लड़के हमेशा अपने पार्टनर का खूब ख्याल रखते हैं और हरदम साथ निभाते हैं।

इतना ही नहीं बल्कि भारतीय लड़कों के बारे में ये भी कहा जाता है कि ये अपने घर परिवार के लोगों का भी बखूबी ध्यान रखते हैं और घर के सभी सदस्यों के साथ इनकी अच्छी तालमेल रहती है। यही वजह है कि भारतीय लड़कियों के साथ साथ विदेशी लड़कियां भी भारतीय लड़कों को अपना जीवनसाथी चुनते हैं। तो आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं कि आखिर विदेशी लड़कियां, भारतीय लड़कों से इतनी जल्दी क्यों इंप्रेस हो जाती हैं।

परिवार का साथ देना 

माना जाता है कि भारतीय लड़के अपने परिवार के प्रति काफी जिम्मेदार होते हैं, ऐसे में ये अपने बीवी और बच्चों को जरा भी कष्ट होने नहीं देते। साथ ही माता पिता का भी ख्याल रखते हैं।

भारतीय लड़के अपने परिवार के लोगों के हर सुख दुख में साथ खड़े रहते हैं और परिवार पर आने वाली हर विपत्ति का सामना करते हैं। इनके इसी केयरिंग नेचर के कारण इनकी शादीशुदा जिंदगी बेहद ही खुशनुमा होती है और इनका अपने पार्टनर के साथ रिश्ता बेहद ही मजबूत बनता है।

भारतीय लड़के अपने पार्टनर के प्रति बेहद ही ईमानदार होते हैं, ऐसे में ये जिस किसी से भी अपना रिश्ता जोड़ते हैं तो उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हैं।

जिम्मेदारियों को समझने वाले

भारतीय लड़के अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं, ये काम करने और मेहनत करने से कभी डरते नहीं हैं। यही वजह है कि विदेशी लड़कियां भी इन्हें चाहती हैं।

दूसरे देशों के लड़कों की बात करें तो वे अपने परिवार की जिम्मेदारियों से भागते हैं और अपने करियर व लाइफ पर ज्यादा ध्यान देते हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि विदेशी लड़के स्वार्थी होते हैं।

वहीं भारतीय लड़कों की बात करें तो उनके लिए परिवार ही सब कुछ होता है और वे परिवार की जिम्मेदारियों से कभी भागते नहीं हैं बल्कि उसे पूरा करते हैं। यही वजह है कि विदेशी लड़कियां इनसे बहुत जल्दी इंप्रेस होती हैं।

रीति-रिवाजों को सम्मान देने वाले

भारत एक सांस्कृतिक, रीति रिवाज और उत्सव प्रधान देश है। यहां तमाम रीति रिवाजों, व्रतों और त्योहारों को मानने की प्रथा है। ऐसे में भारतीय लड़के चाहे कितने भी बड़े और अमीर हो जाएं, मगर अपने संस्कृति और रीति रिवाजों को भूलते नहीं हैं।

लिहाजा, लड़के अपनी पार्टनर के साथ तमाम तीज त्यौहारों को सेलिब्रेट करते हैं। इस तरह से लड़के अपने त्योहारों के जरिए रिश्तेदारों और परिवार वालों के साथ घुल मिलकर रहते हैं।

ज्वाइंट फैमिली में रहना

भारत में आज भी ज्वाइंट फैमिली में लोग रहते हैं। हालांकि अब ज्वाइंट फैमिली लगभग खत्म हो चुका है, मगर भारत में अब भी ये परंपरा कायम है।

भारत में आज भी बहुत से घरों में लोग ज्वाइंट फैमिली में रहते हैं। ऐसे में एक साथ रहने से वे अपने रीति-रिवाजों, धर्म आदि को अच्छे से सीखते हैं। साथ ही बचपन से ही उस माहौल में रहने के चलते भारतीय लड़के अच्छे संस्कार को पाते हैं।

अधिकतर लोग जीवनभर निभाते हैं साथ

भारतीय लड़के अपने जीवनसाथी के साथ हर मामले में पूरा साथ देने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा वो पूरे दिल से अपने पार्टनर के साथ जुड़े रहते हैं और बहुत प्यार करते हैं।

भारतीय लड़के इस बात को बखूबी समझते हैं कि जीवन में उतार चढ़ाव आना आम बात है, मगर वे इस उतार चढ़ाव का बखूबी सामना करते हैं और किसी भी परिस्थिति में वे अपने पार्टनर का साथ नहीं छोड़ते हैं। ये हमेशा कोशिश करते हैं कि पार्टनर को खुश रखें, साथ ही रिश्ते को हर संभव मजबूत बनाने की कोशिश करते हैं।

सम्मान देना

पश्चिमी देशों की तुलना में भारतीय लड़के अधिक संस्कारवान होते हैं और दूसरों को सम्मान देना बखूबी जानते हैं। ये घर परिवार में अपने से बड़ों का हमेशा आदर करते हैं। इस वजह से ये घर में सबके प्यारे भी होते हैं।

न सिर्फ घर के सदस्यों का बल्कि अपने पार्टनर का भी पूरा सम्मान करते हैं। उनके फैसलों का सम्मान करते हैं और कोई भी काम उनसे बिना कभी नहीं करते। यही वजह है कि विदेशी लड़कियां भी भारतीय लड़कों पर फिदा होती हैं।

Related Articles

Back to top button