धार्मिक

साल 2021 में इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की कृपा, तो इन पर रहेगी टेढ़ी नजर

सूर्य के पुत्र यानि शनि की स्थिति अगर कुंडली में अच्छी हो तो जातक के सभी काम बनने लगते हैं, वहीं अगर शनि की दशा खराब हो तो बने हुए काम भी बिगड़ जाते हैं। लिहाजा शनि का गोचर, कुंडली में शनि की साढ़ेसाती, शनि के महादशा से जीवन में कुछ बड़े परिवर्तन देखने को मिलते हैं।

साल 2021 में शनि महाराज अपनी राशि नहीं बदलेगें, यानी वे पूरे साल अपनी राशि मकर में ही विराजमान रहेंगे। खास बात ये है कि इस साल शनि का राशि परिवर्तन नहीं होगा, बल्कि नक्षत्र बदलेगा।

2021 के शुरूआती कुछ दिनों तक शनि उत्तरषाढ़ा नक्षत्र में होंगे और 22 जनवरी को श्रवण नक्षत्र में जाएंगे। ज्योतिष के विद्वानों की मानें तो साल 2021 में शनि नक्षत्र परिवर्तन के आधार पर जातकों को फल देने वाले हैं।

आइए जानते हैं, आखिर इस साल 2021 में किन राशि के जातकों पर शनि मेहरबान होंगे और किन राशि के जातकों को शनि से संभलकर रहने की आवश्यकता है।

मेष राशि 

साल 2021 में शनि मेष राशि के जातकों को मिले जुले परिणाम देंगे। आपको अपने कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी, हालांकि आपको इस मेहनत का फल भी मिलेगा।

पिताजी को शारीरिक कष्ट हो सकता है, ऐसे में आपको उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। कुछ मामलों में पिताजी से अनबन भी हो सकती है। इसके अलावा आप अपने किसी जरूर काम की वजह से बाहर जा सकते हैं, जिसकी वजह से आपके और परिवार के बीच दूरी बनेगी।

22 दिसंबर के बाद जब शनि श्रवण नक्षत्र में जाएंगे तो आपके और अपने पिताजी से रिश्ते अच्छे हो सकते हैं। साथ ही आपके आय के भी कुछ नए स्त्रोत खुलेंगे।

वृषभ राशि 

साल के शुरूआत में शनि के उत्तरषाढ़ा नक्षत्र में होने के कारण आपको पारिवारिक सुख मिल सकता है। इस दौरान आप नया घर और वाहन खरीद सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जातकों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा।

मानसिक तनाव बढ़ सकता है। हालांकि आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, इसकी वजह आय के नए स्त्रोतों का खुलना होगा। वहीं जो जातक विदेश जाना चाहते हैं, उन्हें 2021 में जरूर कोशिश करनी चाहिए सफलता मिलने के योग हैं।

वृष राशि के जातकों के भाई बहन के लिए ये अच्छा समय नहीं है, उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। हां, मगर आपको शनि इस साल अच्छे फल दे सकते हैं।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लिए 2021 कई तरह के उतार चढ़ाव से भरा हुआ है। इस साल आपको कई कार्यों में असफलता मिलेगी, जिससे आप मानसिक तनाव में आएंगे। आपके भाई-बहनों को भी कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं।

स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, क्योंकि इस दौरान आप किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। पैसों के लेन देने मामले में भी थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है वरना बड़ा नुकसान हो सकता है।

ससुरा पक्ष के लोगों से तनाव हो सकता है, कुल मिलाकर ये कहा जाना गलत नहीं होगा कि इस साल आपके लिए शनि की नजर टेढ़ी है। ऐसे में आपको इस साल पूरे धैर्य के साथ काम करना होगा।

कर्क राशि 

शनि साल 2021 में कर्क राशि के जातकों को मिले जुले परिणाम देने वाले हैं। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में शनि के प्रवेश से आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी कुछ तकलीफें हो सकती हैं। ऐसे में आपको अपने पार्टनर का खास ख्याल रखने की जरूरत है।

शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। जो लोग व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए समय अच्छा है। व्यापार में धनलाभ के योग बन रहे हैं। हालांकि पार्टनर के साथ कुछ विवाद जरूर होगा, मगर ये विवाद समय के साथ खत्म हो जाएगा।

आपको ससुराल पक्ष का साथ मिलेगा। साथ ही प्रेमी जोड़ों के लिए भी ये समय काफी अच्चा रहने वाला है, लंबे समय से चल रहा मनमुटाव दूर होगा।

सिंह राशि

साल 2021 में शनि के नक्षत्र परिवर्तन से आपके सेहत पर इसका सबसे ज्यादा असर होगा। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लेने वाले हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है।

अगर आपने बैंक में लोन के लिए अप्लाई किया है, तो उसके अप्रूवल मिलने के योग बन रहे हैं। रिलेशनशिप में रह रहे लोगों के लिए ये समय अच्छा नहीं है, लव पार्टनर से झगड़ा हो सकता है। विदेश यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं।

इस साल आपका खर्च आपकी आमदनी से अधिक होने वाला है। कोर्ट कचहरी में अगर कोई मामला फंसा है तो उसमें भी सफलता मिल सकती है।

कन्या राशि 

2021 में शनि का गोचर आपके लिए मिले जुले परिणाम लेकर आ रहा है। 2021 में शुरूआती दिनों में शनि के उत्तरषाढ़ा नक्षत्र में जाने से आपके संतान विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं छात्रों को पढ़ाई में कुछ समस्याएं आ सकती हैं।

इस दौरान कोई भी फैसला लेने से पहले बुद्धि का प्रयोग करें, इससे आपको लभा मिलेगा। प्यार के मामले में शनि आपको इस साल अच्छे परिणाम देंगे, इस राशि के कुछ जातकोंका प्रेम विवाह भी हो सकता है।

22 जनवरी को जब शनि श्रवण नक्षत्र में जाएंगे, तो आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आय क कुछ नए नए स्त्रोत खुल सकते हैं। हालांकि आपको कार्यस्थल में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को घर और प्रॉपर्टी के क्षेत्र में अधिक लाभ मिलेगा। अगर आप घर या प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए 2021 अच्छा समय है। इस साल आपके नए मकान का सपना पूरा होगा।

समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे।

कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करने के बावजूद आपको उसका फल नहीं मिलने से आप निराश होंगे। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में सामंजस्य बनाए रखें।

वृश्चिक राशि 

2021 में शनि आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ रहे हैं। आप जिस कार्य को शुरू करेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। ऐसे में आपकी जिंदगी में खुशियां बनीं रहेंगी।

2021 में आप अपने परिवार वालों संग ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेंड करेंगे, इससे आपके और परिवार के सदस्यों की बॉन्डिंग अच्छी बनेगी। कुछ यात्राओ के योग बन रहे हैं, जिससे आपको सफलता मिलेगी।

रूका हुआ धन वापस मिलेगा। आपके भाई बहन विदेश की सैर करने जा सकते हैं। आपको कोई काम जो लंबे समय से अधूरा है, वो पूरा हो सकता है।

धनु राशि 

2021 शनि का गोचर धनु राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी होने वाला है। इस दौरान आपका भाग्य पूरा साथ देगा। परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा और लंबे समय से चले आ रहे विवाद खत्म होंगे।

व्यवसाय के क्षेत्र में सक्रिय लोगों को भाई बहनों का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने किसी जरूरी काम की वजह से परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। शनि जब श्रवण नक्षत्र में होंगे, तो आपको धनलाभ होगा।

2021 में पैतृक संपत्ति से भी लाभ के योग बन रहे हैं। आपके पिताजी का स्वास्थ्यय थोड़ा कमजोर पड़ सकता है, उनका विशेष ख्याल रखें। अपने सगे संबंधियों या रिश्तेदारों से अच्छे रिश्ते बनाकर चलें।

मकर राशि 

साल 2021 आपके लिए उतार चढ़ाव भरा रहेगा। सालके शुरूआती 22 दिनों में जब शनि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में रहेंगे तो आपको शनि का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपको कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।

खुद के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें, वरना कोई बड़ी बीमारी आपको चपेट में ले सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझने के योग हैं। इस राशि के शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा.

व्यापार के क्षेत्र से जुड़े जातकों को किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस यात्रा से उन्हें लाभ होगा।

कुंभ राशि

2021 के इस शनि गोचर का कुंभ राशि के जातकों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। आपके दांपत्य जीवन में कुछ बड़ी समस्याएं हो सकती हैं। सेहत के मामले में भी आपको सम्हल कर रहने की जरूरत है।

अपने पार्टनर का खास ख्याल रखें। इस साल आपकी आमदनी से ज्यादा खर्च होने के आसार हैं। पैरों में दर्द हो सकता है और नींद से जुड़ी कुछ समस्या भी आ सकती है।

पार्टनर संग कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र से जुड़े जातकों को सफलता मिलने के योग हैं। धन निवेश करना आपके लिए फायदेमंद होगा।

मीन राशि

2021 में शनि का नक्षत्र गोचर मीन राशि के जातकों के लिए काफी शुभ फलदायक होगा। अपने विरोधियों से जीत हासिल करने में कामयाब होगों। जो जातक शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए काफी अच्छा रहने वाला है।

आपको धन लाभ हो सकता है, इसकी वजह से आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। साथ ही मेहनत का फल भी आपको मिलेगा, कार्यक्षेत्र में बुद्धि और विवेक से काम लें, सफलता जरूर मिलेगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी आपके लिए ये समय बेहतर है।

Related Articles

Back to top button