धार्मिक

काल भैरव जयंती पर बना शुभ योग, इन राशि वालों के सितारे रहेंगे प्रबल, सभी कार्य होंगे सिद्ध

शास्त्रों के अनुसार मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर भगवान काल भैरव का जन्म हुआ था। इस दिन को काल भैरव जयंती के रूप में मनाया जाता है। आपको बता दें कि 7 दिसंबर 2020 को काल भैरव जयंती मनाई जाएगी। इस दिन काल भैरव के साथ-साथ भगवान शिव और माता पार्वती जी की विधि-विधान पूर्वक पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काल भैरव जयंती पर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ योग का निर्माण कर रहे हैं, जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ असर अवश्य पड़ेगा। आखिर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा और किन राशियों पर इसका अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

आइए जानते हैं काल भैरव जयंती पर बन रहे शुभ योग का किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर शुभ योग आर्थिक स्थिति पर प्रभाव डालेगा। आर्थिक तौर पर मजबूत होने की वजह से घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। दिमाग से आप काफी शांत महसूस करेंगे। प्यार के मामले में आपको बेहतर नतीजे हासिल होंगे। शीघ्र ही आपका प्रेम विवाह होने की संभावना नजर आ रही है। खुदरा और थोक व्यापारियों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय बेहद शानदार रहने वाला है। आप कोई नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। काल भैरव की कृपा से रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष और भी मजबूत बनेगा। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। कर्म क्षेत्र में आपको लगातार कामयाबी मिलेगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। माता-पिता का पूरा सपोर्ट मिलेगा। वाहन और मकान खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों के जीवन में यह शुभ योग धन वर्षा करने वाला है। आमदनी के कई रास्ते हासिल हो सकते हैं। किसी बड़ी योजना में कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को लाभदायक समझौता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। आपकी अधूरी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

कन्या राशि वाले लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। खर्चों में कमी आएगी। आमदनी बढ़ेगी। व्यापार में विस्तार संबंधित योजना सफल हो सकती है।

कुंभ राशि वाले लोगों को काम के सिलसिले में की गई भागदौड़ का अच्छा नतीजा मिलेगा। आप अपने सभी काम समय पर पूरा करेंगे। आप कोई नई योजना बना सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। काल भैरव की कृपा से आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत हासिल हो सकती है। जरूरतमंद लोगों की आप भलाई करेंगे। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मिथुन राशि वाले लोगों को मुश्किल परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। आप कोई भी काम बिना सोचे-समझे ना करें। किसी भी प्रकार के मामले को आप शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने की कोशिश कीजिए। अचानक प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है। संतान के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से कष्ट मिल सकता है। जमीन-जायदाद से संबंधित कामों में मिलाजुला फल मिलेगा।

कर्क राशि वाले लोगो का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। आपको अपने गुप्त शत्रुओं को से संभल कर रहने की आवश्यकता है। यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। अधिनस्थ कर्मचारी आपका पूरा सहयोग देंगे। काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। धन का निवेश करने से बचना होगा।

तुला राशि वाले लोगों को तनाव और घबराहट महसूस हो सकती है। आप नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी मत होने दीजिए। अचानक बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विवाह के योग्य लोगों को मनपसंद जीवनसाथी मिल सकता है। आप अपने बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। आप अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखें अन्यथा चोरी होने की आशंका बन रही है। व्यापार में घाटा हो सकता है। सड़क पर गाड़ी बेकाबू गति में ना चलाएं अन्यथा यह आपके लिए काफी खतरनाक साबित होगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के ऊपर सामान्य प्रभाव रहेगा। धन संबंधित मामलों में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपनी योजनाओं पर ध्यान दीजिए। बुरी संगति से दूर रहना होगा अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। आप दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। घर में छोटे-मोटे मुद्दों पर बहसबाजी होने की संभावना है। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि आपका प्रेम प्रसंग उजागर होने का भय बना हुआ है।

धनु राशि वाले लोगों को अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। परिवार के लोगों के बीच अच्छे तालमेल बनाए रखें। किसी महत्वपूर्ण काम में पिता का सहयोग मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिसके कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। समाज में कुछ नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। नकारात्मक प्रवृत्ति वाले लोगों से दूरी बनाए रखें। कामकाज की योजनाओं को आप किसी के सामने उजागर मत कीजिए अन्यथा कोई इसका फायदा उठा सकता है।

मकर राशि वाले लोग अपना जीवन ठीक व्यतीत करेंगे। निवेश संबंधित कामों से कुछ दिनों के लिए दूर रहना होगा। स्वास्थ्य के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए। आपकी कमाई बनी रहेगी परंतु घरेलू खर्चों पर भी अधिक धन खर्च हो सकता है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों का अचानक ट्रांसफर होने की संभावना नजर आ रही है।

मीन राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। प्रॉपर्टी के कामों में थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है अन्यथा नुकसान हो सकता है। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलने से सुकून और राहत महसूस करेंगे। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा किसी के साथ विवाद हो सकता है। गुस्से में बना बनाया काम भी बिगड़ सकता है। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button