धार्मिक

Rashifal 7 December: इन 5 राशि वालों के लिए बेहतरीन रहेगा दिन, सुखद ख़बर सुनने को मिल सकती है

हम आपको सोमवार 7 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 7 December 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें क्योंकि इसके लिए आपकी काफ़ी तारीफ़ होगी। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद ख़बर सुनने को मिल सकती है। आपकी नौकरी में कोई बदलाव होने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रूप से मध्यम रहेगा। आर्थिक दबाव बना रहेगा। आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

संपत्ति के मामलों पर जल्द से जल्द चर्चा करनी होगी। आज आपको दान-पुण्य करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। ऑफिस में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कारोबारी के लिए दिन शुभ रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय के संबंध में बड़ों का परामर्श करना फलदायी रहेगा। किसी एक व्यक्ति की गलती सारे परिवार को भुगतनी पड़ सकती है। आप कोशिश करेंगे तो थोड़े बहुत वार्ता के बाद शांति का माहौल बन सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका जीवनसाथी आपकी अपेक्षा से बहुत अधिक मददगार और सहायक होगा। आज नए अनुभवों की प्राप्ति हो सकती है। आज धैर्य बनाकर रखें। स्वास्थ्य के प्रति थोड़े सतर्क रहें वरना परेशानी उठानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में नए तरीके अपनाने से फायदा मिलेगा। आज भारी लेन-देन करने से बचें। आर्थिक क्षेत्र में परेशानी हो सकती है। आज अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा और आपके बताए हुए काम अच्छी सम्पन्न हो जाएंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको बेकार का तनाव लेने की ज़रूरत नहीं है। आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ उचित संवाद करने की आवश्यकता है क्योंकि थोड़ी सी भी गलतफहमी झड़पों और संघर्षों को जन्म दे सकती है। आपके अधीनस्थ लोग कोई नया प्रस्ताव दे सकते हैं, जिसके कारण कामकाज की शैली में आवश्यक परिवर्तन आ सकता है। जीवनसाथी से झगड़ा मानसिक तनाव की ओर ले जा सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

करियर को आगे बढ़ाने के लिए दिन काफी अच्छा है। सुदूर यात्रा से लाभ होगा। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। आज के दिन निर्णय लेते समय अपने अहम को बीच में न आने दें, अपने कनिष्ठ सहकर्मियों की बात पर ग़ौर फ़रमाएँ। एक तरफ धन प्राप्ति होगी तो दूसरी तरफ खर्चा बढ़ेगा। अपनी ही बनाई योजना पर काम नहीं कर पाएंगे। पुरानी चिंताएं परेशान कर सकती है। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको बेहतर प्रयासों से सफलता मिलेगी और आपकी आमदनी में भी वृद्धि की संभावना है। आज आप घर से बाहर तो बहुत सकारात्मकता के साथ निकलेंगे लेकिन किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। मुहब्बत और रोमांस आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगे। यदि नौकरी करते हैं तो जनसम्पर्क बढ़ेगा, नए सम्पर्क लाभ देंगे। स्वास्थ्य के मामले में खास चिंता की बात नहीं है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कार्य के साथ चुनौतियाँ हावी रहेगी। आने वाला समय आपके जीवन को ही बदल कर रख देगा आपको अपने परिवार वालों की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। आज आप जो कुछ भी करेंगे, उसमें प्रतिष्ठा मिलेगी और व्यवसाय भी बढ़ेगा। बुद्धिजीवी कार्यों में ज्यादा मन लगेगा। कोई रिश्तेदार आपके घर पधार सकता है जिसकी वजह से आपका कीमती समय उनकी खातिरदारी में जाया हो सकता है। व्यवसायिक क्षेत्र में सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कामकाजी जीवन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कारोबार के क्षेत्र में उतार-चढाव की स्थिति बनी रहेगी। आप जिस ढंग से काम निकालना चाहे हैं, उस ढंग से नहीं बनेगा बल्कि कोई और ही रास्ता निकलेगा। किसी भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार करना फायदेमंद साबित होगा। आज सेहत की तरफ से परेशानी हो सकती है। घर परिवार में खुशनुमा माहौल बनेगा। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

पैसों के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा। आज आपके सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। संतान संबंधी कोई मामला आज प्रमुखता से सामने रहेगा, जिसका समाधान आप चाहकर भी नहीं कर पाएंगे। प्रतिभा को निखारने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। किसी बड़ी वजह के बिना ही आपको छोटी छोटी बात पर गुस्सा आ सकता है। भौतिक सुख मिल सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपका रोगों के इलाज के पीछे धन के खर्च होने की संभावना है। आर्थिक रूप से कमजोरी आ सकती है। आज भाग-दौड़ बहुत होगी और न चाहते हुए भी कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपकी समझ और विनम्रता लोगों को प्रभावित करेगी। भरोसेमंद लोगों के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस स्टार्ट कर सकते है। आर्थिक मामले में आपकी उम्मीद के मुताबिक फायदा होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज स्वास्थ्य के सम्बंध में प्रश्न खड़े होंगे। आज आपका आत्मविश्वास आपको सफलता दिलाएगा। संचार से जुड़ी नई तकनीकों का आनंद उठा पाएंगे। भारी खर्चों से परेशान तो रहेंगे परन्तु कुछ नई बातें भी आएंगी और उनसे आपको सुकून मिलेगा। आवेश और उग्रता के कारण किसी से तकरार न हो जाए इसका ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार एवं स्थिरता रहेगी। दोपहर तक शरीर में आलस औऱ कमजोरी महसूस हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। गलत विचारों को मन से दूर रखें। आज धन लाभ तो होगा लेकिन इसके विपरीत अधिक खर्चा होने की संभावना भी रहेगी। आर्थिक लाभ के नए रास्ते खुलेंगे और आए हुए अवसरों को आप सदुपयोग करेंगे। व्यक्तिगत रिश्तों में थोड़ा सा सावधानी बरत कर चलें। आज घर में सदस्यों के साथ उग्र चर्चा या वाद-विवाद हो सकता है जिससे मन दुखी हो सकता है।

आपने Rashifal 7 December 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 7 December 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 7 December 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button