बॉलीवुड

पति से अलग होने पर दुखी नहीं खुश हुई ये 5 अभिनेत्रियां, तलाक के बाद जी रही मस्त लाइफ

‘तलाक’ ये एक ऐसी चीज है जिसका सपना शायद ही कोई महिला देखती है। तलाक के बाद पुरुष तो फिर भी एडजस्ट कर लेते हैं लेकिन महिलाओं को बड़ी दिक्कत आती है। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की उन बिंदास और बहादुर अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं जो तलाक लेने के बाद काफी सुखी हैं। तलाक के बाद ये पहले से बहुत अच्छी लाइफ जी रही हैं।

करिश्मा कपूर: कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर 90 के दशक की पॉपुलर अभिनेत्री थी। उन्होंने अपने करियर के पीक पर बिजनेसमैन संजय कपूर से साल 2003 में शादी रचाई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे समायरा और किआन राज हुए। फिर 2016 में उनका पति से तलाक हो गया।

तलाक के बाद करिश्मा अकेले ही दोनों बच्चों की परवरिश कर रही है। इतना ही नहीं वे फिर से एक्टिंग की दुनिया में भी आ गई। इस साल उन्हें वेब सीरीज ‘मेंटलहुड’ में देखा गया था।

मलाइका अरोड़ा: अरबाज़ खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा। दोनों ने 1998 में शादी रचाई थी। फिर 2017 में दोनों का तलाक हो गया। मलाइका अपने बेटे अरहान खान के साथ अकेली रहती हैं।

उनका बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी मीडिया में काफी फेमस है। वे तलाक के बाद अपने बॉयफ्रेंड संग बिंदास होकर घूमती हैं।

संगीता बिजलानी: एक जमाना था जब एक्ट्रेस संगीता बिजलानी का नाम सलमान खान जोड़ा जाता था। हालांकि 1996 में उन्होंने क्रिकेटर मोहम्मद अजरुद्दीन से शादी रचा ली थी। शादी के 14 साल बाद यानि 2010 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए।

वर्तमान में संगीता अकेले रह रही हैं और अपनी लाइफ से बेहद खुश हैं।

महिमा चौधरी: एक्ट्रेस ने शाहरुख खान की ‘परदेस’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। फिर वे कुछ सालों तक फिल्मों में नजर आई और अचानक गायब हो गई। महिमा ने साल 2006 में बॉबी मुखर्जी से शादी रचाई थी। हालांकि ये शादी सफल नहीं रही और दोनों ने 2013 में तलाक ले लिए। इस शादी से महिमा का एक बेटा आर्यन है जो अपनी मम्मी के साथ ही राहत है।

महिमा अपने बेटे के साथ अकेले बहुत ही अच्छी लाइफ जी रही हैं।

मनीषा कोइराला: 90 के दशक की सुपरहिट अभिनेत्री मनीषा कोइराला की शादी सिर्फ दो साल के अंदर ही टूट गई थी। एक्ट्रेस ने साल 2010 में बिजनेमैन सम्राट दहल से शादी रचाई थी। फिर 2012 में दोनों का तलाक हो गया था।

वर्तमान में मनीषा अकेले रह रही हैं और काफी खुश भी हैं। एक लंबे गैप के बाद वे अब फिल्मों में वापसी भी कर चुकी हैं। कुछ समय पहले उन्होंने कैंसर को भी मात दी थी।

Related Articles

Back to top button