धार्मिक

सपने में दिख जाएं ये चीजें तो समझ लें मालामाल होनेवाले हैं आप, चमकने वाला है भाग्य

हमें जो सपने आते हैं उनकी मदद से ये पता लगाया जा सकता है कि आखिर आने वाले दिनों में क्या होने वाला है। जब हम सोते हैं तो हमें कई प्रकार के सपने आते हैं। इन सपनों का क्या मतलब होता है। इसका उल्लेख स्वप्न शास्त्र में किया गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपनों में दिखने वाली चीजें हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत देती हैं।

स्वप्न शास्त्र में धन से जुड़े सपनों का उल्लेख किया गया है और आज हम आपको इन सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आपको नीचे बताई गई चीजें सपने में दिखे, तो समझ लें की आपको धन लाभ होने वाला है।

भगवान दें अगर दर्शन

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में भगवान का दिखना सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति का संकेत होता है। अगर सपने में भगवान आपको कुछ देते हुए दिखें या मुस्कुराते हुए दिखें। तो समझ लें की आपका जीवन खुशियों से भरने वाला है। भगवान की तरह ही सपने में मंदिर या मंदिर से जुड़ी कोई सी भी वस्तु दिखना भी शुभ होता है।

दीपक का दिखना

सपने में दीपक का दिखना किसी शुभ समाचार मिलने का संकेत होता है। अगर मंदिर या किसी जगह पर दीपक जलते हुए देखें, तो समझ लें की प्रचुर धन प्राप्ति होने वाली है।

सपने में सोने का दिखना

अगर सपने में सोने की वस्तु या चांदी की वस्तु दिखाई दें। तो इसका अर्थ है कि लक्ष्मी मां की कृपा आप पर बन गई है। मां ने आपके घर में वास कर लिया है और आप पर धन की बारिश होने वाली है।

पीपल का पेड़

 

सपने में पीपल का पेड़ दिखना भी अच्छा संकेत होता है। दरअसल इस पेड़ पर लक्ष्मी मां का वास होता है। इसलिए ये पेड़ सपने में दिखे तो समझ लें की कहीं से अचानक धन प्राप्ति हो सकती है और पैसों से जुड़ी सारी समस्या खत्म होने वाली हैं।

सपने में गाय का दिखना

सपने में अगर गाय दिखे तो इसका अर्थ है कि आपका भाग्य खुलने वाला है और घर में सुख-समृद्धि आने वाली है। गाय का सपने में दिखना व्यापार में लाभ से भी जोड़कर देखा जाता है। अगर गाय सपने में दिख जाए तो व्यापार में तरक्की होने लग जाती है और धन के मार्ग खुल जाते हैं।

नाचती हुई स्त्री

सपने में अगर कोई लड़की आपको खुश या नाचते हुए दिखे तो इसका अर्थ है कि आपको धन प्राप्त हो सकता। लड़की का नाचते हुए सपने मे दिखना शुभ माना गया है।

Related Articles

Back to top button