अजब ग़जब

भारत बंद के कारण जाम में फंस गई पार्लर वाली, दुल्हन मैकअप के लिए करती रही घंटों इंताजर

कल किसान संगठनों द्वारा भारत बंद किया गया था, जिसके कारण कई जगहों पर चक्का जाम हो गया। भारत बंद के कारण काफी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और कई घंटों तक लोग सड़कों पर ही फंसे रहे। कल ही एक युवती की शादी भी थी। ये युवती मैकअप वाली का इंतजार घर पर करती रही। लेकिन मैकअप वाली समय पर घर नहीं पहुंच सकी।

मैकअप करने के लिए सोनू बेंसला सही समय पर घर से निकली थी। उसे लगा की वो दुल्हन के घर टाइम पर पहुंच जाएगी। लेकिन गाजीपुर में भारत बंद के कारण इस कदर जाम लगा हुआ था कि सोनू बेंसला कई घंटों तक जाम में फंसी रही। सोनू बेंसला अपनी स्कूटी से दुल्हन के घर जा रही थी। सोनू बेंसला से जब पूछा गया कि क्या वो लेंट हो रही हैं। तो इसपर इन्होंने कहा कि दुल्हन का मैकअप करने जाना है, आज ही घर में शादी है। दुल्हन पक्ष की ओर से बार-बार कॉल आ रहे हैं, लेकिन मैं यहां फंस गई।

दरअसल गाजीपुर बार्डर के दोनों कैरिज-वे बंद होने के चलते पुलिस ने यहां का सारा ट्रैफिक गाजीपुर सब्जी मंडी के पास से वापस डायवर्ट कर दिया था। जिसके कारण यहां पर जाम लग गया और लोग घंटों तक जाम में फंस रहे है। पुलिस पूरी कोशिश कर रही थी की जाम को खत्म किया जाए। लेकिन ये आसान नहीं था। कुछ वाहन चालकों ने बताया कि पिछले एक घंटे से वो गाजियाबाद जाने के लिए गोल-गोल घूमे जा रहे हैं। लेकिन वहां पहुंच नहीं पा रहे हैं। इसी बीच मीडिया वालों ने स्कूटी से अपनी बहन के साथ राज नगर जा रही सोनू बेंसला नामक युवती ने बताया की।

सोनू बेंसला ने बातचीत करते हुए कहा कि उसे बहुत ही अर्जेंट दुल्हन का मैकअप करने जाना है। आज ही घर में शादी है। उसको कई फोन आ चुके हैं। लेकिन मैं बुरी तरह से फंसी हुई हूं।

जबकि विनोद कुमार नामक व्यक्ति ने बताया कि वो मंडोली से खोड़ा कालोनी आया था। लेकिन रास्ता बंद कर दिया गया है। काफी देर तक वो फंसा रहा। लेकिन बाद में किसी ने उसे खोड़ा कालोनी जाने के लिए दूसरा रास्ता बताया। जाम में फंसे नोएडा जा रहे राहुल ने बताया वो भी काफी परेशान है और उसे रास्ता नहीं पता चल रहा है। गाजियाबाद की ओर जाने वाले लोगों को इस जाम से खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इसी तरह से कई सारे लोग जाम में फंसे रहे और अपनी मंजिल तक पहुंचने में लैट हो गए। गौरतलब है कि दिल्ली के बॉर्डरों पर किसानों द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। इसी आंदोलन के तहत कल देश में बंद का एलान किया गया था। जिसके कारण कई सारे रास्तों पर चक्का जाम भी किया गया था। इसी चक्का जाम के कारण आम आदमी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button