विशेष

बाल कटवाते समय बच्चे को आया नाई पर गुस्सा, फिर मुंबई पुलिस ने किया ये काम, देखें Video

इंटरनेट पर इन दिनों एक बच्चे का गुस्सा बड़ा वायरल हो रहा है। यह मासूम बच्चा गुस्सा करते हुए बड़ा ही क्यूट लग रहा है। इस बच्चे का एक डायलॉग ‘अरे यार! ज्यादा क्यों कर रहे हो…’ इतना फेमस हो गया है कि इसके ऊपर मीम्स भी बनने लगे हैं। इस बीच मुंबई पुलिस को भी ये बच्चा इतना पसंद आया कि उन्होंने इसका एक वीडियो क्लिप अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कर दिया।

दरअसल मुंबई पुलिस ने बच्चे के इस वीडियो क्लिप के माध्यम से जनता को एक अहम संदेश दिया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘मास्क पहने बिना बाहर निकलने वालों से एक ज्यादा जिम्मेदार मुंबईकर…’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Police (@mumbaipolice)


इस वीडियो के पोस्ट किए जाने के बाद इसे अभी तक 90 हजार लोग देख चुके हैं। लोगों को मुंबई पुलिस का यह अंदाज बड़ा पसंद आ रहा है। एक यूजर ने तो ये भी लिख दिया कि ‘मुंबई पुलिस की सोशल मीडिया टीम को अवॉर्ड मिलना चाहिए।’

यहां देखें पूरा वीडियो


दरअसल कुछ समय पहले @Anup20992699 नाम के ट्विटर यूजर ने अपने बेटे का कटिंग बनवाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में बच्चे बाल काटने वाले नाई के ऊपर गुस्सा कर रहा है। वह इस बात से नाराज है कि उसके बाल बहुत ज्यादा छोटे किए जा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनूप लिखते हैं ‘मेरा बच्चा अनुश्रुत। सभी माता-पिता को इससे जूझना होता है।’

सोशल मीडिया पर यह वीडियो इतना ज्यादा वायरल हो गया कि इसे अब तक 11 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो में बच्चा मासूमियत से गुस्सा होकर कहता है ‘ अरे… ज्यादा क्यों कर रहे हो, मत करो! अरे यार…। अरे बाप रे… क्या कर रहे हो तुम। ज्यादा छोटे मत करो। मैं गुस्सा हूं। मैं मारूंगा तुमको। मैं तुम्हारी कटिंग करूंगा। मैं बहुत बड़ा हूं। मैं कटिंग नहीं करने दूंगा।

बच्चे का यह क्यूट अंदाज हर किसी को लुभा रहा है। वैसे आप लोगों को ये वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। वैसे आपके बच्चे बाल कटवाने के समय कैसा रिएक्ट करते हैं?

Related Articles

Back to top button