स्वास्थ्य

प्रेग्नेंसी में बच्चे का किक मारना देता है इस बात का संकेत, हर मां को पता होनी चाहिए ये बात

जब भी कोई महिला प्रेग्नेंट होती है तो उसे अपने गर्भ में बच्चे के किक मारने का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह एक अजीब और गुदगुदी वाली फीलिंग होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बच्चे का किक मारना या नहीं मारना कई चीजों के संकेत होते हैं।

भ्रूण विकास के दौरान बच्चे का किक मारना एक स्वाभाविक प्रक्रिया होती है। जब वह आपके गर्भ में ट्विस्टिंग, टर्निंग, रोलिंग करता है तो उसकी हड्डियां शेप में आती है। सामान्यतः बच्चा गर्भावस्था के 20वें से 30वें सप्‍ताह के बीच सबसे अधिक किक मारता है। यह वह समय होता है जब बच्चे की हड्डियां और जोड़ शेप में आने स्टार्ट होते हैं। वहीं प्रेग्‍नेंसी के 35वें हफ्ते के बाद उसका किक मारना कम हो जाता है।

यदि बच्चा किक न मारे तो ये किसी समस्या का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। एक स्टडी के मुताबिक बच्‍चे की किक उसकी नसों के विकास में मदद करती है। यदि आपका बच्चा बहुत जोर से किक मारे तो भी टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है।

बच्चे का पहला किक आपको प्रेग्‍नेंसी के 16वें हफ्ते से 25वें हफ्ते के बीच महसूस हो सकता है। हालांकि कुछ महिलाओं को बच्चे का किक महसूस नहीं होता है। इस स्थिति में चिंता न करें और एक बार डॉक्टर को दिखा दें। किक के अलावा कुछ महिलाओं को बच्चे की  हिचकियां भी महसूस होती हैं।

जब आप गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में आती हैं तो आपको बच्‍चे की मूवमेंट ज्‍यादा और नियमित रूप से महसूस होती है। बच्चे की किक कई बार फड़फड़ाहट के रूप में भी महसूस होती है। 36वें हफ्ते में जगह की कमी होने के चलते किक में भी कमी आ जाती है।

आप खुद भी घर पर बेबी की किक मॉनिटर कर सकते हैं। डॉक्‍टरों की माने तो आपको गर्भावस्था के 28वें हफ्ते में और तीसरी तिमाही की स्टार्टिंग में बच्चे की किक को रोज गिनना चाहिए। बच्चा यदि एक घंटे में 10 से कम बार किक मारता है तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

सामान्यतः बच्चा सुबह और शाम को अधिक एक्टिव रहता है। वहीं बैठते या लेटते समय आपको यह किक सबसे ज्यादा फ़ील होती है। कुछ बच्चे प्राकृतिक रूप से कम या ज्‍यादा एक्टिव होते हैं। ऐसे में उनके किक की संख्या भी कम ज्यादा हो सकती है। इस स्थिति में आप डॉक्टर से सलाह लेकर यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि बच्‍चे की कितनी मवूमेंट सेफ है।

यदि आपका बच्चा आमतौर पर सुबह के टाइम किक मारता है लेकिन तीसरी तिमाही में एक सुबह उसकी कोई मूवमेंट फ़ील न हो तो तुरंत डॉक्टर को बता देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button