अजब ग़जब

बीवी को तलाक देने के बाद औरत बनकर रहने लगा 44 साल का पुलिस ऑफिसर, जाने वजह

ऊपर वाले ने इंसान को दो जेंडर मर्द और औरत की संरचना के साथ बनाया है। लेकिन इसमें एक तीसरा जेंडर भी है जिसे हम सभी ट्रांसजेंडर्स के नाम से जानते हैं। ट्रांसजेंडर्स को लेकर समाज की सोच इतनी आधुनिक नहीं है। आज भी इन्हें सोसाईटी में कई चीजों का सामना करना पड़ता है।

लोग इनका बहिष्कार करते हैं, इनके बारे में गंदा बोलते हैं और इनसे भेदभाव भी करते हैं। ट्रांसजेंडर भी दो टाइप के होते हैं। पहले वह जो जन्म से ही ऐसे होते हैं। फिर आते हैं वह जिन्हें उम्र के एक पढ़ाव पर पहुंच एहसास होता है कि उन्होंने गलत जेंडर में जन्म लिया है। इंग्लैंड के मिडलैंड में रहने वाले 44 साल के स्काई मॉर्डन का हाल भी कुछ ऐसा ही है।

स्काई पिछले 19 सालों से पुलिस में नौकरी कर रहे हैं। उन्होंने शादी भी की थी, लेकिन उनका कोई बच्चा नहीं हुआ। बाद में उन्होंने पत्नी से तलाक ले लिया। बीवी से अलग होने के कुछ समय बाद 44 साल के स्काई ने खुलासा किया कि वे एक महिला की तरह जीवन जीना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने खुद को ट्रांसजेंडर भी घोषित कर दिया।

फिलहाल स्काई पुलिस फोर्स में ट्रांसजेंडर्स के लिए काम कर रही हैं। वे बताती हैं कि मुझे हमेशा से पता था कि मैंने एक गलत जेंडर में जन्म लिया है। हालांकि ये बात किसी से कहने की मेरी कभी हिम्मत नहीं हुई। फिर उन्होंने पुलिस फ़ोर्स में एक LGBTQ व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर लिया। यहां से उन्हें अपनी असलियत का खुलासा करने की हिम्मत आई।

स्काई अब अपना फिजिकल ट्रांज़िशन का ट्रीटमेंट कराना चाहती हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें थोड़ा इंतजार करना होगा। दरअसल इंग्लैंड में जेंडर रिकॉग्नाइजेशन एक्ट 2004 के अंतर्गत यदि कोई व्यक्ति अपना जेंडर बदलवाना चाहता है तो उसे दो साल तक अपने नए जेंडर के साथ जीना पड़ता है। इसके बाद ही उसे सर्जरी की अनुमति मिलती है।

स्काई ने एक साल पहले अप्लाइ किया था। मतलब उन्हें अभी अपने फिजिकल ट्रांज़िशन के लिए एक साल और वेट करना होगा। स्काई ने 2001 में वेस्ट मिडलैंड पुलिस को ज्वाइन किया था। वे ऐसे पहले पुलिस अफसर भी हैं जिन्हें X26 Taser से ट्रेनिंग दी गई थी।

स्काई ने जब सभी को अपनी असलियत बताई तो अधिकतर लोगों ने उनका मजाक ही उड़ाया। हालंकी उनके कलीग्स स्काई के सपोर्ट में आए। स्काई ने शादी जरूर रचा ली थी लेकिन वे इससे खुश नहीं थे। इसलिए उन्होंने बीवी को तलाक दे दिया। फिलहाल वे अपनी सिंगल लाइफ औरत बन अच्छे से इन्जॉय कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button