धार्मिक

राशिफल 1 मई 2018 : मंगलवार के दिन इन 4 राशिवालों का होगा मंगल, 2 राशिवालों का होगा नुकसान

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज मंगलवार 1 मई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 1 May 2018.

rashifal 30 april 2018, 30 april horoscope, 30 अप्रैल राशिफल, astrological predictions, daily predictions, Rashifal 30 april 2018, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 30 अप्रैल

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा। निर्धारित किए गए कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी। आज रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन है, क्योंकि उन्हें वह शोहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें लम्बे समय से तलाश थी। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। आप जिस प्रतियोगिता में भी कदम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ फिर से आकर्षित महसूस करेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

गणेश जी कहते हैं आज निर्धारित कार्य संम्पन न होने की वजह से निराशा बनी रहेगी। खर्च भी बढ़ेगा। वाहन से सावधान रहे चोट भी लग सकती है। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा। आपकी अतिरिक्त काम करने की क्षमता उन लोगों को चौंका देगी, जिनका प्रदर्शन आपसे कमतर है। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें। पारिवारिक एवं जमीन-जायदाद के मामलों में सावधानी बरतें। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। मन विचलित रह सकता है। आरोग्य साधारण रहेगा। खूब परिश्रम के बाद भी आज सफलता कम ही मिलेगी। तनाव दूर होने से कार्यों में गति आएगी।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज किसी भी मौके को ना चूकें। व्यावसायियों को अपने कार्यक्षेत्र या मित्रों की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। इन अवसरों को हाथ से ना जाने दें। इन सफलताओं से आर्थिक लाभ भी मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। मनोबल बढेगा। आज आपको आराम करने और करीबी दोस्तों व परिवार के साथ खुशी के कुछ पल बिताने की जरूरत है। केवल एक दिन को नजर में रखकर जीने की अपनी आदत पर काबू करें और जरूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। आत्मिक संतोष रहेगा। अपनी परेशानियाँ उनसे बांटने में हिचकिचाएँ नहीं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन बहुत शुभफलदायी है। व्यक्ति को बिना परखे पैसो का लेन देन आपको नुकसान दे सकता है। किसी सूंदर जगह जाने के योग है। आज आपकी आय और व्यापार में वृद्धि होने का योग हैं। कामवृत्तियों पर संयम रखने की कोशिश करें। आपके कार्यों में विलम्ब होने की सम्भावना है। अर्थपक्ष सामान्य रहेगा। माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। रिश्तेदारों का का आगमन शुभ समाचार देगा। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रह सकता है। आपके पारिवारिक जीवन में शांति एवं खुशहाली बनी रहेगी।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

गणेशजी कहते हैं आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आज आप प्रत्येक कार्य दृढ़ निर्णय शक्ति से करेंगे। फिर भी क्रोध की भावना अधिक रह सकती है, इसलिए मन शांत रखिएगा। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। परिवारजनों का सहयोग अच्छा मिलेगा। आपको अनावश्यक भाग दौड़ और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नजदीकी लोगों से संबंध मधुर बनेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा करेंगे। मित्रों का सहयोग बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए मेहनत और परिश्रम के लिए उपयुक्त समय है। अच्छा करने के बाद भी आपको बुराई मिल सकती है।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापिस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आपको ऐसी परियोजनाएँ शुरू करनी चाहिए जो पूरे परिवार के लिए समृद्धि लाएँ। आपके प्यार के जीवन में सुधार की संभावना है। माँ के साथ आपका रिश्ता अच्छा होगा यह आपकी बचत बढ़ाने का समय है। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आखिर में सब ठीक हो जाएगा। आज दूसरों की तरक्की तो देखकर अपने आप को हताश महसूस करेंगे, निराश न हो मेहनत का फल आपको भी अवश्य मिलेगा।

rashifal 30 april 2018, 30 april horoscope, 30 अप्रैल राशिफल, astrological predictions, daily predictions, Rashifal 30 april 2018, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 30 अप्रैल

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको घरेलू परेशानियाँ आपको तनाव दे सकती हैं। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। सामाजिक समारोह में शामिल होने में आपको मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि परिस्थिति आपके वश से बाहर होने की संभावना है। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। शराब पीकर गाड़ी चलाना नुकसानदायक साबित हो सकता है। आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। विद्यार्थीगण अध्ययन पर अच्छी तरह ध्यान दे सकेंगे। आप अपने लक्ष्यांक पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। परिणामस्वरूप काम में सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपकी आर्थिक चिंता हल होने की संभावना है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। पुराने दोस्त से मनमुटाव दूर होगा। धर्म-कर्म की आस्था बढ़ेगी। बौद्धिक कार्य से लाभ होगा। आपको चिंतामुक्त होकर अपने करीबी दोस्तों और परिवार के बीच खुशी के लम्हे तलाशने की जरूरत है। अस्वस्थता हावी रहेगी। राज्य से संकट होगा। धैर्य व विवेक का साथ बनाए रखना होगा। कुछ आर्थिक और पारिवारिक जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है परिवर्तन की आकांक्षा भी रहेगी और अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके साहस में वृद्धि होगी। आप के विरोधी शांत रहेंगे। शादी विवाह की वार्ता संभव है। नफरत की भावना महंगी पड़ सकती है। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। और प्रगति निश्चित है। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केंद्र होंगे। आपकी जीवनशैली ठीक रहेगी। आज का दिन आपको बहुत धैर्य से बिताना होगा। अगर कहीं कोई अनबन या विवाद हुआ, तो आप अपनी बात भी ठीक ढंग से नहीं कह सकेंगे, और सारे लोग आपको ही गलत समझेंगे।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आज आपको विश्वासघात मिल सकता है। इसलिए इससे सावधान रखें। धैर्य बनाए रखें। परिवार का आज सहयोग मिलेगा। धन खर्च होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है। आपकी लगन और आत्मविश्वास का स्तर ऊँचा होगा।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप परिजनों के सहयोग से उलझे काम सुलझा लेंगे। परिवार को आज आप कोई खुश खबरी सुना सकते है। आज आपका दिल पहले से ज्यादा खुश नजर आने वाला है। साथ ही साथ आज आप अपने किसी बहुत प्यारे इंसान से मिल सकते है। व्यापार में लाभ होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। अटके काम पूरे होंगे। कार्यशैली से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। प्रतिभा के दम पर अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौका साबित होंगी। रोमांटिक जिन्दगी में बदलाव मुमकिन है। साझीदार से संवाद कायम करना बहुत कठिन सिद्ध होगा।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। आय-व्यय बराबर होने के कारण आर्थिक योग मध्यम रहेगा। आज का दिन आनंद और लाभप्रद रहेगा। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ के योग बन रहे है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। शारीरिक सुख प्राप्त होगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें, सफलता मिलेगी। परिजनो व मित्रों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, मांगलिक एव सांस्कृतिक आयोजनों में सम्मलित होंगे। ऑफिशियल कार्य का उचित फल मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही अपनी बीमारी से राहत मिलेगी। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button