विशेष

शरीर के इन अंगों पर बाल का होना है सौभाग्यशाली की निशानी, जमकर बरसता है पैसा

हस्तरेखा विज्ञान में न सिर्फ हाथ की रेखाओं बल्कि व्यक्ति के शरीर के सभी अंगों की बनावट और उन पर मौजूद चिह्नों से प्रतीत होने वाले भविष्य के बारे में भी बताया गया है। ऐसे में आज हम बात करेंगे शरीर पर मौजूद बालों के बारे में। वैसे तो हर किसी के शरीर पर बाल होते हैं और ये एक सामान्य प्रक्रिया है। मगर कुछ विशेष अंगों पर बाल का होना काफी शुभ माना गया है। आइए जानते हैं, आखिर वे कौन कौन से अंग हैं…

महिलाओं के लंबे काले और घने बाल

जिन महिलाओं के सिर पर लंबे, काले और घने बाल होते हैं, उसे काफी शुभ माना गया है। लंबे, काले, घने बालों का होना ना सिर्फ उस महिला के लिए शुभ होता है बल्कि ये जिससे शादी करती हैं, उनके लिए भी काफी अच्छा होता है।

ऐसे पुरूष नौकरी और व्यापार में काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। माना जाता है कि ये लड़कियां काफी भाग्यशाली होती हैं और ये जिस भी घर में शादी होकर जाती हैं, वहां सबकी लाडली बन जाती हैं। इनके पति भी इन्हें भरपूर प्यार करते हैं।

महिलाओं के हाथों पर बाल 

कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जिनके हाथों में बाल होते हैं। माना जाता है कि ऐसे लोग किस्मत की काफी धनी होती हैं, मगर ये स्वभाव से काफी जिद्दी होती हैं। अगर ये किसी काम को करने की ठान लें तो उसे पूरा करके ही मानती हैं।

इन्हें अधूरा काम करना पसंद नहीं होता है, यही वजह है कि ये अपने करियर में सफल होती हैं और खूब पैसे कमाती हैं। अपने काम के प्रति इन महिलाओं में गजब का जुनून देखने को मिलता है। ये हर काम दिमाग से करती हैं, यही वजह है कि इन्हें पैसों की कोई कमी नहीं होती है।

पुरूषों की बांहों पर बाल 

हस्तरेखा विज्ञान में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि जिन पुरूषों के बाहों पर बाल होते हैं, वो काफी भाग्यशाली होते हैं। यही नहीं बल्कि ये बेहद बुद्धिमान और ज्ञानी भी होते हैं। यही वजह है कि किसी भी कार्य को दिल से नहीं बल्कि दिमाग से करना पसंद करते हैं।

माना  जाता है कि जिन पुरूषों के हाथ में कम बाल होते हैं, वे दूरदर्शीं जरूर होते हैं लेकिन मतलबी भी होते हैं। साथ ही ये पुरूष पैसों के मामले में बहुत ही ज्यादा कंजूस होते हैं। ये जल्दी किसी पे खर्च नहीं करते। यहां तक कि घर के लिए भी इनके जेब से जल्दी पैसे नहीं निकलते हैं।

छाती पर बाल 

पुरूष हो चाहे महिला, जिनके छाती पर बाल होते हैं वो काफी शुभ होता है। माना जाता है कि ऐसे पुरूष संतोषी स्वभाव के होते हैं और किसी भी चीज को लेकर कभी अंसोतष जाहिर नहीं करते हैं। इतना ही नहीं ये हंसमुख होते हैं। लिहाजा ये हर किसी से हंसकर ही बात करते हैं।

जिन महिलाओं और पुरूषों के छाती पर बाल होते हैं, वो कभी भी पैसों के पीछे नहीं भागते हैं। ये सिर्फ अपने काम पर फोकस करते हैं। ऐसे लोगों के लिए पैसे जमा करना कोई खास जरूरी नहीं होता है।

कान पर बाल होना

कान पर बाल होना  काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे लोग बेहद जिम्मेदार किस्म के होते हैं और ये अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं। साथ ही ये हर रिश्ते में ईमानदार होती हैं, ऐसे में इन पर आंख बंद करके भरोसा किया जा सकता है।

ऐसे लोग अपने घर परिवार के सबसे विश्वसनीय होते हैं और इन्हें बेझिझक काम सौंपा जा सकता है। ये कभी भी निराश नहीं करते हैं और हर कार्य में अपना शत प्रतिशत देते हैं। इतना ही नहीं ये किसी भी परिस्थिति में हार मानने को तैयार नहीं होते हैं, बल्कि उससे जूझते हैं।

पीठ पर बाल होना 

पीठ पर बाल होना वीर और साहसी होने का संकेत है। ये लोग वफादार और जिम्मेदान माने जाते हैं। जिनके पीठ पर बाल होते हैं, वो धन दौलत के मामले में भी काफी लकी होते हैं। माना जाता है कि इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है और ये सदैव आगे बढ़ते हैं।

Related Articles

Back to top button