धार्मिक

Rashifal 12 December: आज सतर्क हो जायें इन चार राशियों के जातक, शनि की ढैया करेगी परेशान

हम आपको शनिवार 12 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 12 December 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

पारिवारिक सदस्य के खराब स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। उत्पादन कार्य तेज गति से पूरा होगा। आज अपने जीवनसाथी के साथ डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। आपको संतान सुख का भी लाभ मिलेगा। पुराने रोगों को लेकर लापरवाही भी हो सकती है। सावधान रहें। धार्मिक गतिविधियों में समय आनंदमय तरीके से बीतेगा। किसी नई तकनीक से आपके व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार में आने वाली बाधाएं हल होंगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज दूसरों की भलाई के चक्कर में आप अपना नुकसान कर बैठेंगे। व्यापारी आज अपने नए सौदों में बहुत अच्छा कर सकते हैं। आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। भय और असुरक्षा की भावनाएं भी आप पर हावी हो सकती है। खुद का ध्यान रखें। आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ डिनर के लिए जा सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में आपको अचानक धन लाभ होने की संभावना नजर आ रही है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रखने से अच्छा लाभ होगा। माता-पिता के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आज बिजनेस में कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने के योग बन रहे है, जिससे आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी मजबूत होगा। पैसा कमाने के लिए शॉर्टकट यूज न करें। उन लोगों से चिपके रहें जिन पर आप भरोसा करते हैं और आपकी गतिविधियों का आनंद लेते हैं। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं जाएंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

पैसे का निवेश गलत जगह न हो, इसका ध्यान रखें। काम को लेकर आपके उत्साह में वृद्धि होगी। व्यवसायी आज किसी नई योजना पर विचार कर सकते हैं। आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। किसी के साथ जल्दबाजी और असभ्यता न करें। यह आर्थिक मोर्चे पर भाग्यशाली दिन होगा क्योंकि सुबह आप अच्छी खबर सुनेंगे। नौकरी-धंधे में लाभ होगा। किसी यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज कार्यालय में कोई आपको कुछ बढ़िया खबर दे सकता है। आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। सुबह उठकर जॉगिंग पर जाने से दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज आप पैसों से जुड़ा कोई जोखिम न लें। संपत्ति के को लेकर वाद विवाद खड़े हो सकते हैं। आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा। प्रतिस्पर्धा व द्वेष का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपकी मेहनत से चीजें आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेंगी। आप कुछ महंगा और सुंदर खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों में आज उपलब्धि का भाव रहेगा। आज होने वाला खर्च आपके जरूरी कामों का बजट भी बिगाड़ सकता है। आप में से कुछ अपने पिता के कारण लाभ कमाएंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप दिन भर ऊर्जावान बने रहेंगे। आप अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। संतान और पत्नी की तरफ से लाभ होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

व्यावसायिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता रंग लायेगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन काफी अनुकूल रहेगा। किस्मत का साथ मिल सकता है। मेहनत से पैसे कमाने का दिन है। तनाव में कमी आ सकती है। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। नौकरी के सिलसिले में दिन अनुकूल रहेगा। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कामकाज के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज सुबह से ही आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार रहेगा। संघर्ष के साथ सफलता एवं धन प्राप्ति का योग है। आगे बढ़ने के अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। लव पार्टनर से सहयोग और प्रेम मिलेगा। व्यवसाय हो या नौकरी सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफलता हासिल करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप दिन के अंत में विजयी होंगे। आपका भाग्य प्रबल होगा इसलिए बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे। धन प्राप्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में हर्ष और उल्लास का वातावरण रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। कुछ प्रभावशाली लोग जीवन के प्रति आपके दृष्टिकोण को बदल देंगे, जिससे आप अलग तरह से सोचेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा हो सकता है। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। जीवनसाथी का सहयोग और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। मान-सम्मान और उन्नति से संबंधित कोई अवसर आपके हाथ आ सकता है। सामाजिक कार्य में आपका मन खूब लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज काम में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आर्थिक तौर पर बहुत से अच्छे नतीजे मिलेंगे। पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। कोशिश करते रहना होगा तभी आप अपने मुकाम हासिल कर पाएंगे। माता-पिता का सहयोग भी मिलेगा और उनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवन में प्रेम की इच्छा रखने वाले लोगों को इंतज़ार करना पड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको अपने लक्ष्यों को पाने के लिए बेहतरीन मौके मिलेंगे। आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा, कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा न करें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से अपने संबंध तोड़ने से बचें। पैर में चोट लग सकती है। आज आपको अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है। क़ानूनी मामले इस दिन सम्पन्न हो सकते है।

आपने Rashifal 12 December 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 12 December 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 12 December 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : जूते भी रखते हैं किस्मत बदलने की ताकत, इस का सीधा पड़ता है आप के भाग्य पर

Related Articles

Back to top button