किसी राजमहल से कम नहीं है शिल्पा शेट्टी का नया रेस्टोरेंट, देखें अंदर की खूबसूरत तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। 45 वर्षीय एक्ट्रेस अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। इन दिनों वे फिल्मों में कम दिखाई देती हैं। हालांकि रियलिटी शोज़ में उन्हें जज के रूप में काफी पसंद किया जाता है। वे सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। यहां वे आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ साझा करती रहती हैं।
हाल ही में शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के नए रेस्टोरेंट की तस्वीरें बड़ी वायरल हो रही है। इन्होंने ये नया रेस्टोरेंट मुंबई के वर्ली इलाके में खोला है। शिल्पा राज का यह नया रेस्टोरेंट 8000 स्क्वायर फीट में बना है। ये अंदर से बहुत ही आलीशान और रॉयल लुक देता है। ऐसे में आज हम आपको इस खूबसूरत औऱ भव्य रेस्टोरेंट की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।
(Shilpa Shetty New Restaurant) शिल्पा शेट्टी ने अपने न्यू रेस्टोरेंट का नाम ‘Bastian’ रखा है। बताते चलें कि शिल्पा का इसी नाम का एक और रेस्टोरेंट भी है। यह पुराना रेस्टोरेंट भी मुंबई में ही है।
शिल्पा शेट्टी का यह नया रेस्टोरेंट अंदर से बहुत ज्यादा सुंदर है। इसमें दाखिल होते ही ऐसी फीलिंग आती है जैसे हम किसी राजमहल में आ गए हैं।
इस रेस्टोरेंट की दिवारें बहुत ऊंची हैं। वहीं सीरिंग को सुंदर लाइटों से सज्जित किया गया है। यह देखने में बहुत ही आकर्षक और सुंदर लगती है।
इस रेस्टोरेंट के इंटीरियर को आने वाले महमानों के लग्जरी और कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए बनाया गया। इसमें आकर मेहमान काफी स्पेशल फ़ील करेंगे। उन्हें यहां बैठकर भोजन करने में बहुत आनंद आएगा।
यदि आप शिल्पा शेट्टी के इस नए रेस्टोरेंट में भोजन करना चाहते हैं तो आपको फिलहाल थोड़ा इंतजार करना होगा। इसे अभी कस्टमर्स के लिए ओपन नहीं किय़ा गया है। हालांकि शिल्पा औऱ राज ने कुछ करीबी दोस्तों को यहां आमंत्रित जरूर किया गया था।
शिल्पा ने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम पर इस रेस्टोरेंट में आए रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की एक तस्वीर भी साझा की थी। वे उनके कुछ खास मेहमानों में से एक थे।
सोशल मीडिया पर लोगों को शिल्पा का यह नया रेस्टोरेंट बहुत पसंद आ रहा है। फैंस इसमें जल्द से जल्द आने की इच्छा जता रहे हैं। काम की बात करें तो शिल्पा लंबे समय के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। उनकी आगामी फिल्मों के नाम ‘हंगामा 2’ और ‘निकम्मा’ हैं।