विशेष

ये हैं भारत की 10 सबसे अमीर महिलाएं, करोड़ों का है टर्नओवर

आज के समय में महिलाएं हर मामले में पुरूषों से आगे निकल चुकी हैं। चाहे वो पढ़ाई हो, खेल हो, नौकरी हो, राजनीति हो या बिजनेस। आज महिलाएं किसी क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नहीं हैं और लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं।

महिलाओं ने ये साबित कर दिया है कि वो कुछ भी कर सकती हैं और जो उन्हें कमजोर मानने की भूल करेगा, उन्हें वो करारी शिकस्त देने के लिए एकदम तैयार हैं। वर्तमान युग में महिलाओं ने न सिर्फ पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर अपने मेहनत के दम पर अलग पहचान बनाई है बल्कि आज सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल हो गई हैं।

कोटक वेल्ट और हुरून इंडिया ने इस साल भारत की 100 सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट जारी की है। जिसमें 31 सेल्फ मेड, 8 पद्मश्री विजेता, 6 प्रोफेशनल्स और 25 बिजनेसवुमन शामिल हैं। चलिए बताते हैं, आपको इस लिस्ट में किस महिला को कौन सा स्थान मिला है।

1. रौशनी नाडर मल्होत्रा

इस लिस्ट में  HCL टेक्नोलॉजी की चेयर पर्सन रोशनी को प्रथम स्थान हासिल हुआ है, जिन्होंने अपने पति शिव नाडर के बिजनेस को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनका नेट बर्थ 54,850 करोड़ रूपए है।

रोशनी नाडर मल्होत्रा

बता दें कि 2020 में जारी हुए पॉवरफुल लेडी की लिस्ट में रोशनी नाडर ने 55वां स्थान हासिल किया है। वो एक IT कंपनी चलाने वाली पहली भारतीय महिला है, जो इस लिस्ट में शामिल हुई हैं।

2. किरण मजुमदार शॉ

किरण मजूमदार शॉ

कोटक वेल्थ और हुरून इंडिया ने जारी किए 100 सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में किरण मजुमदार शॉ दूसरे स्थान पर हैं। किरण बायोक्वॉइन की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। बता दें कि किरण पद्मभूषण अवॉर्ड से सम्मानित हैं और उनकी सालाना आय 36,600 करोड़ रूपए है।

3. लीना गांधी तिवारी

मल्टीनेशनल फार्मा और बॉयोटेक्नोलॉजी कंपनी USV की चेयरपर्सन लीना गांधी तिवारी एक सफल बिजनेसवुमन हैं और साथ ही एक लेखिका भी हैं। उनकी सालाना आय 21, 340 करोड़ रूपए है। यही वजह है कि लीना को इस लिस्ट में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

लीना गांधी तिवारी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कंपनी को लीना के दादी ने शुरू की थी। मगर अब इस कंपनी का सारा दारोमदार लीना के हाथों में ही है।

4. नीलिमा मोटापत्री

नीलिमा मोटापत्री भारत की चौथी सबसे अमीर महिला हैं। मालूम हो कि नीलिमा, Divi’s लैबोरेटोरीज की डायरेक्टर हैं। साथ ही उनका नाम 10 अन्य कंपनियों के बोर्ड मेंबर्स की लिस्ट में भी शामिल है।

नीलिमा मोटापत्री

नीलिमा ने ग्लासगो यूनिवर्सिटी से गिताम इंस्टिट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड से ग्रेजुएशन किया है। खैर, उनकी सालाना आय 18,620 करोड़ रूपए से भी अधिक है, इसी वजह से उनका नाम इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है।

5. राधा वेम्बू

राधा वेम्बू

जोहो कॉर्पोरेशन की सबसे बड़ी स्टेकहोल्डर राधा वेम्बू कोटक वेल्थ की अमीर महिलाओं की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। राधा की नेट वर्थ 11,590 करोड़ रूपए है।

6. जयश्री उलाल

कोटक वेल्थ और हुरून इंडिया ने हाल ही में 100 सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट जारी की है। इसमें जयश्री उलाल 6वें स्थान पर हैं। बता दें कि जयश्री एरिस्टा नेटवर्क्स की प्रेसिडेंट और सीईओ हैं और एक अरबपति बिजनेसवुमन भी हैं।

जयश्री उलाल

जयश्री उलाल की कंपनी एरिस्टा नेटवर्क्स खासतौर पर ईथरनेट नेटवर्किंग डेटा पर काम करती है, इससे उनकी नेटवर्थ 10,200 करोड़ रूपए है।

7. रेनु मुंजाल

हीरो फिनकॉर्प की मैनेजिंग डायरेक्टर रेनु मुंजाल की कमाई सालाना 8,690 करोड़ रूपए है। यही वजह है कि रेनु कोटक वेल्थ और हुरून इंडिया की लिस्ट में 7वें स्थान पर काबिज हैं।

रेनु मुंजाल

रेनु मुंजाल अक्सर महिला सशक्तीकरण के प्रोजेक्ट्स पर काम करती रहती हैं। यही नहीं वो ईजी बिल्स की डायरेक्टर भी हैं।

8. मल्लिका चिरायू अमिन

Alembic Ltd की एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर, CEO और MD मल्लिका के पास एक नहीं बल्कि कई बिजनेस हैं। उनका नाम सिएरा इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के बोर्ड में भी शामिल है, साथ ही शेर्नो लिमिटेड आवरण टेक्सटाइल्स लिमिटेड और सिएरा हेल्थकेयर लिमिटेड में भी उनकी हिस्सेदारी है।

मल्लिका चिरायू अमिन

बता दें कि मल्लिका चिरायू अमिन की सालाना नेटवर्थ 7,570 करोड़ रूपए और वो इस लिस्ट में 8वें स्थान पर हैं।

9. अनु आगा और महर पद्मजी

अनु आगा और महर पद्मजी

अनु आगा और महर पद्मजी की मां बेटी की ये जोड़ी 1996 से थर्मैक्स कंपनी को चला रही हैं। अनु थर्मैक्स की पूर्व और मेहर मौजूदा चेयरपर्सन हैं। दोनों को ही सोशल वर्क में काफी दिलचस्पी है। इनकी सालाना कमाई 5,850 करोड़ रूपए है।

10. फाल्गुनी नायर

इस लिस्ट में फाल्गुनी नायर का 10वां स्थान है, जो नायका की  फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। फाल्गुनी ने नायका की शुरूआत साल 2012 में की थी, जो आज लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ती जा रही है।

फाल्गुनी नायर

फाल्गुनी ने ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जरूरत को समझते हुए उसे अपना बिजनेस बना लिया। मालूम हो कि उनकी नेटवर्थ 5,410 करोड़ रूपए है।

Related Articles

Back to top button