बॉलीवुड

सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर खोज रही एक साथी, बताया कैसे इंसान चाहिए, ईमेल देकर बोली संपर्क करो

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को लोग क्रिकेट का भगवान भी कहते हैं। वे अपने जमाने के सबसे अच्छे और लोकप्रिय क्रिकेटर रह चुके हैं। इन दिनों सचिन से ज्यादा चर्चे उनकी बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) के होते हैं। 12 अक्टूबर 1997 को मुंबई में पैदा हुई सारा 24 साल की हैं। वे दिखने में बला की सुंदर हैं। सारा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। यहां उन्हें 19 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

सारा को है इस इंसान की तलाश

सारा को इन दिनों एक खास इंसान कि तलाश है। इसकी सूचना उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी दी है। दरअसल सारा अपने ले एक वीडियोग्राफर और एडिटर ढूंढ रही हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इसकी रिक्वायरमेंट भी दी है। उन्हें एक ऐसा वीडियोग्राफर और एडिटर चाहिए जो उनके लिए मुंबई या लंदन में काम कर सके।

यदि आप इस काम में माहिर हैं और सारा के साथ काम करना चाहते हैं तो [email protected] ईमेल आईडी पर अपनी डिटेल्स भेज सकते हैं। ध्यान रहे कि आपकी जॉब लोकेशन मुंबई या लंदन रहेगी। इसलिए अपना रिज्यूमे सारा को सेंड करते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें। यदि आप सिलेक्ट हो गए तो आपको सचिन की बेटी का फोटो और वीडियो बनाने का मौका मिल जाएगा।

जल्द कर सकती है बॉलीवुड में डेब्यू

हाल ही में खबर आई थी कि सारा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू भी कर सकती हैं। ऐसे में उनकी वीडियोग्राफर और एडिटर की रिक्वायरमेंट का कनेक्शन इससे भी हो सकता है। बता दें कि सारा लंदन की यूनिवर्सिटी में मेडिसिन की पढ़ाई कर चुकी हैं। पढ़ाई खत्म होने के बाद वह मुंबई वापस आ गई हैं। यहां वे एक्टिंग क्लासेस भी ले रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sara Tendulkar (@saratendulkar)


वैसे कैमरे के सामने आना सारा के लिए कोई नई बात भी नहीं है। वे 2021 में इंटरनेशनल लग्जरी ब्रैंड Ajio Luxe के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं। तब वे एक्ट्रेस बनिता सिंधू और तान्या श्रॉफ के साथ एड में अलग-अलग आउटफिट्स पहने दिखाई दी थी। इस एड के बाद से ही लोग कयास लगाने लगे थे कि सारा को अब बॉलीवुड का हिस्सा भी बन जाना चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajio Luxe (@ajioluxe)

भाई और मुंबई इंडियंस को करती है चीयर्स

सारा के बॉलीवुड डेब्यू की खरब अभी आधिकारिक नहीं है। दूसरी तरफ सचिम तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपने पापा के पदचिह्नों पर चलते हुए क्रिकेट में करियर बना रहे हैं। वे मौजूदा आईपीएस की मुंबई इंडियंस टीम में हैं। उन्हें 30 लाख रुपए में खरीदा गया था। ये बात अलग है कि उन्हें अभी तक मैदान में उतरकर अपना हुनर दिखाने का मौका नहीं मिला है। वैसे सारा अपने भाई और मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने आईपीएल मैच में स्पॉट होती रहती है।

Related Articles

Back to top button