धार्मिक

किसी को भी भूलकर भी न बताएं यह 7 चीजें, हो जाता है भारी नुकसान

कई लोग ऐसे होते हैं जिनके पेट में कोई बात नहीं टिकती है। वे अपने घर की हर बात दूसरों को बता देते हैं। हालांकि ऐसा करना आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। हमारे धर्म ग्रंथों में भी 7 ऐसी बातें बताई गई हैं जिन्हें किसी दूसरों के साथ भूलकर भी शेयर नहीं करना चाहिए। स्त्री हो या पुरुष इन दोनों को खुद से जुड़ी ये बातें किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए।

1. मंत्र: अपका गुरु आपको जो मंत्रा देता है उसे हमेशा गुप्त ही रखना चाहिए। यदि आप ऐसे करते हैं तो आपको शुभ फल प्राप्त होता है। दरअसल गुरु मंत्र को गुप्त रखा जाए तभी उनका लाभ मिलता है।

2. अपमान: यदि आपके साथ कोई अपमानजनक घटना घटित हुई है तो उसे गुप्त रखने में ही भलाई होती है। दूसरे व्यक्ति को जब इस बारे में पता चलता है तो वह आपका मजाक उड़ा सकता है। वह इसे आपकी कमजोरी के रूप में भी इस्तेमाल कर सकता है।

3. रतिक्रिया: जब स्त्री पुरुष आपस में रतिक्रिया या संबंध बनाते हैं तो उन्हें इससे जुड़ी बातें गुप्त ही रखना चाहिए। यदि आप दूसरों को इस बारे में बताते हैं तो यह आपके चरित्र और सामाजिक जीवन के लिए घातक साबित हो सकता है।

4. पद-प्रतिष्ठा: यदि आपको कोई बड़ा पद या प्रतिष्ठा मिली है तो उसे गुप्त रखना चाहिए। यदि आप दूसरों को इस बारे में बताते हैं तो इससे आपके मन में अहंकार का भाव उत्पन्न होता है। यह अहंकार आपके पतन की वजह बंता है। इससे आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है।

5. धन हानि: पैसों का नुकसान होने पर ये बात किसी को नहीं बतानी चाहिए। इससे लोग आप से दूर होने लगेंगे। आपको धन हानि हुई है और आप उनसे धन मांग सकते हैं ये सोच लोग आपसे अच्छे रिश्ते भी बिगाड़ सकते हैं। इसी तरह अधिक धन आने पर भी इस बात को गुप्त रखने में भलाई होती है।

6. परिवार के झगड़े: परिवार में होने वाली लड़ाइयाँ अक्सर गुप्त ही रखना चाहिए। इसे आप समाज में फैलाते हैं तो आपके परिवार की मां प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचती है। आपके परिवार का बुरा चाहने वाले इस झगड़े का फायदा भी उठा सकते हैं।

7. दान: जब भी आप दान करें तो उसे गुप्त ही रखें। ऐसा कहा जाता है कि गुप्त दान करने वालों को अक्षय पुण्य के साथ ही देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। आपके जीवन में सुख सुविधाओं की वृद्धि होती है। दूसरों को बताकर किए गए दान का पुण्य नहीं लगता है।

Related Articles

Back to top button