अजब ग़जब

दुल्हन ने कर दिया शादी करने से मना, गुस्से में आकर दूल्हे ने कर लिया छोटी बहन का अपहरण

मध्य प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस राज्य में एक दूल्हे ने अपनी दुल्हन की छोटी बहन का अपहरण कर लिया और उसको लेकर भाग गया। जिसके बाद लड़की के परिवार वालों ने पुलिस से मदद ली और पुलिस ने अपहरण हुई नाबालिग लड़की को खोज निकाला। ये घटना मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

पुलिस के अनुसार दूल्हे की शादी एक नाबालिग लड़की से की जा रही थी। जिसकी जानकारी पुलिस को लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ये शादी रुकवा दी। शादी ना हो पाने के कारण दूल्हे को गुस्सा आ गया और दूल्हे ने दुल्हन की छोटी बहन का अपहरण कर लिया। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक दलित नाबालिग की शादी हो रही थी। पुलिस ने इस बात की जानकारी महिला बाल विकास विभाग को दे दी। जिसके बाद महिला बाल विकास विभाग के लोगों के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने इस शादी को रुकवा दिया।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की के परिवार वाले शादी करवाने की जिद कर रहे थे। पुलिस ने उनको खूब समझाया जिसके बाद वो शादी ना करने को राजी हुए। इसके बाद लड़की को थाना लाया गया। जहां पर लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया गया। उसे वन स्टॉप सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। हालांकि जब पुलिस लड़की के परिवार वालों को समझा रही थी। उसी दौरान दूल्हे ने लड़की की मांग भर दी थी।

बहन को लेकर भागा दूल्हा

शादी रुक जाने से दूल्हे और उसकी एक महिला रिश्तेदार को गुस्सा आ गया और वो लड़की वालों के घर पहुंच गए। जहां पर इन्होंने खूब हंगामा किया और नाबालिग लड़की की छोटी बहन को शादी के लिए जबरदस्ती उठा लिया। परिवार वालों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फौरन कार्रवाई की और अपहृत लड़की को ढूंढ लिया। पुलिस ने दूल्हे की महिला रिश्तेदार को भी पकड़कर जेल में डाल दिया है।

पुलिस के अनुसार लड़की के पिता की शिकायत पर अपहरण और बाल विवाह अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ये केस दूल्हे के ऊपर किया गया है। दूल्हा अभी भी फरार चल रहा है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button