मनोरंजन

शादी के बंधन में बंधे कोरियोग्राफर पुनीत पाठक, दोस्त भारती सिंह ने किया जमकर डांस- Video

मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर पुनीत पाठक शादी के बंधन में बंध गए हैं और इन्होंने कल अपनी गर्लफ्रेंड निधि सिंह संग विवाह कर लिया है।

पुनीत पाठक ने अपनी शादी में कई सारे जाने माने लोगों को बुलाया था और अब सोशल मीडिया पर इनकी शादी की फोटो और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं। इनकी शादी की एक वीडियो में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बचिया डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया के साथ निधि सिंह व पुनीत पाठक भी जमकर डांस करते हुए दिख रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alldatmatterz (@instanews.adm)


गौरतलब है कि ड्रग्स केस में फंसने के बाद भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया पहली बार इस तरह से नजर आए हैं। वहीं भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया के अलावा भी कई जानी मानी हस्तियां इनके विवाह में शामिल हुई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Thecagestory (@the.cage.story)

पुनीत पाठक की शादी की कई फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन फोटोज में पुनीत बेहद ही हैंडसम लग रह हैं। साथ में ही  निधि भी दुल्हन के जोड़े में काफी सुंदर नजर आ रही है। एक फोटो में ये दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाते हुए दिख रहे हैं। इसी तरह से इनकी शादी की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


हर तस्वीर में पुनीत काफी मस्ती करते हुए और खुश नजर आ रहे हैं। वहीं इन फोटोज पर पुनीत के फैन्स कई तरह के कमेंट भी कर रहे हैं और इनको शादी की बधाई दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saas Bahu Aur Betiyaan (@atsbb)


पुनीत पाठक ने इसी साल की शुरुआत में अपने और निधि के रिश्ते का खुलासा किया था और बताया था कि वो जल्द ही निधि से शादी करने वाले हैं। पुनीत का ये पोस्ट काफी वायरल हुआ था। वहीं अब शुक्रवार को इन्होंने शादी कर ली है।

हालांकि कोरोना के कारण शादी में केवल करीबी लोगों को ही बुलाया गया था और शादी में परिवार और करीबी दोस्तों ही शामिल हुए थे। शादी के अवसर पर पुनीत पाठक ने पीच और क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी। जबकि निधि सिंह ने पिंक रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था।

पुनीत पाठक ने डांस इंडिया डांस से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो में ये दूसरे रनरअप रहे थे। इसके बाद ये झलक दिखलाजा के कई सीजनों में बतौर कोरियोग्राफर नजर आए थे। डांस प्लस शो के कई सीजनों को इन्होंने जज किया है। हाल ही में ये खतरों के खिलाड़ी के नौंवे सीजन का हिस्सा भी बनें थे और इस शो के विजता रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

कोरियोग्राफर, जज के अलावा ये एक्टर भी हैं और इन्होंने रेमो डिसूजा की फिल्म एबीसीडी के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। पुनीत एबीसीडी 2, नवाबजादे , स्ट्रीट डांसर 3D में नजर आ चुके हैं।

Related Articles

Back to top button