बॉलीवुड

शादी को 10 दिन ही हुए और आदित्य को खलने लगी बीवी की ये कमियां, बोले मेरी बीवी बहुत..

उदित नारायण के बेटे और सिंगर आदित्य नारायण (aditya narayan) की कुछ दिन पहले ही श्वेता अग्रवाल (shweta agarwal) से शादी हुई है। दोनों पिछले दस साल से रिलेशनशिप में थे। शादी वाले दिन दोनों बेहद खुश भी दिखाई दे रहे थे। हालांकि अब शादी को दस दिन ही हुए हैं और आदित्य ने अपनी पत्नी के अंदर कमियां निकालना शुरू कर दी है। हालांकि पत्नी की गलती भी ऐसी है कि किसी भी पति को गुस्सा आना लाजमी है।

जब भी कोई लड़की शादी के लिए पति तलाशती है तो उसमें कई सारी खूबीयां ढूंढती हैं। ठीक ऐसा ही लड़का भी अपने लिए पत्नी ढूंढते हुए करता है। इसलिए यदि पति भी अपनी पत्नी की किसी बुरी आदत पर उंगली उठाता है तो इसे पूरी तरह से गलत नहीं कह सकते हैं। शादी के कुछ दिनों बाद आदित्य ने एक मीडिया पोर्टल को इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी नई नवेली दुल्हन की कौन सी आदत सबसे बुरी लगती है।

आदित्य ने इस इंटरव्यू में बताया कि ‘मेरी पत्नी बहुत ही आलसी और बेपरवाह है। वह पूरे दिन कुछ नहीं करती है और फिर भी अपना दिन बड़े आराम से बीता सकती हैं।’ अब ये तो हुई आदित्य की बात, लेकिन यदि आपके साथ भी ऐसा हो तो? जरा सोचिए आप सारा दिन मेहनत कर घर का काम करे और आपकी पत्नी बस आराम करे। ऐसी सिचूऐशन में आप क्या करेंगे? इस तरह की चीजें रिश्तों को बिगाड़ सकती है। तो चलिए जानते हैं कि ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए।

सबसे पहले आपको इस मुद्दे पर पार्टनर से खुलकर बात करनी चाहिए। उन्हें बताइए कि जीवन और परिवार को सुचारु रूप से चलाने में मेहनत और लगन बहुत जरूरी होती है। आलस से किसी का भला नहीं होता है। अगला काम आपको अपनी बीवी को काम के प्रति सपोर्ट और प्रोत्साहित करने का करना चाहिए। जैसे यदि वह खाना बनाए तो उसकी तारीफ करें। इस तरह उसे अगली बार और मन लगा के काम करने का मोटीवेशन मिलेगा।

बच्चे अक्सर बड़ों को देखकर ही सीखते हैं। उनमें अपने माता पिता की कई आदतें ऐसे ही आती है। इसलिए आप अपने पार्टनर को बच्चों के बारे में सोचने के लिए कहे। उन्हें बताए कि आपकी एक बुरी आदत बच्चों के लिए गलत उदाहरण पेश कर सकती है। वे आपको अपना आइडल मानते हैं। ऐसे में आप उन्हें आलस करना नहीं बल्कि मेहनत करना सिखाएं।

कई बार बीमारी या अन्य किसी वजह से भी आलस आ जाता है। रोज रोज वही काम कर भी इंसान बोर हो जाता है। ऐसे में आप इन पहलुओं पर भी देखें। वह बीमार हो तो आप काम करें। हफ्ते में एक या दो बार उन्हें काम से छुट्टी दें। कहीं बाहर खान खिलाने ले जाएं। घर के काम में मदद करें।

Related Articles

Back to top button