विशेष

आकाश और श्लोका ने एक ही स्कूल से की है पढ़ाई, दोनों की उम्र में है बड़ा फासला

देश का सबसे अमीर परिवार यानी अंबानी परिवार इन दिनों काफी चर्चा में है और इसके पीछे की वजह ये है कि अंबानी परिवार में इन दिनों एक नन्हा मेहमान आया है। जी हां, हाल ही में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी दादा दादी बने हैं।

दरअसल मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता 10 दिसंबर को एक बेटे के पैरेंटेस बने हैं, इस वजह से इन दिनों अंबानी परिवार खूब सुर्खियां बटोर रहा है। बता दें कि श्लोका ने 10 दिसंबर को सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है।

इसी कड़ी में अपने पोते के साथ मुकेश अंबानी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुई थी, इस तस्वीर पर यूजर्स ने जमकर प्यार बरसाया और खूब लाइक, कमेंट किए। खैर, आज हम इस आर्टिकल में आपको आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

जानिए श्लोका मेहता से जुड़े कुछ चौंकाने वाली बातें..

श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की लव मैरिज है। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे, उनकी पढ़ाई लिखाई एक साथ हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो पढ़ाई के दौरान श्लोका और आकाश में जबरदस्त कंपीटीशन रहता था और श्लोका किसी मामले में आकाश से कम नहीं थीं।

आकाश अपनी पत्नी श्लोका से खूब प्यार करते हैं। पढ़ाई के दौरान आकाश अंबानी को श्लोका मेहता इस कदर पसंद आ गई थीं कि दोनों ने एक दूसरे के साथ जीवनभर का रिश्ता जोड़ लिया।

बता दें कि दोनों स्कूल के समय से ही एक दूसरे को जानते हैं। दोनों ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है और वे साल 2009 से एक दूसरे को जानते हैं। दिलचस्प बात ये है कि श्लोका अपने पति आकाश से एक साल की बड़ी हैं।

पढ़ाई लिखाई में हमेशा अव्वल रहने वाली श्लोका भी अब बिजनेसवुमन बनने की राह पर चल पड़ी हैं। बता दें कि उन्होंने अमेरिका और लंदन की इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त की है। धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में प्राथमिक शिक्षा  लेने के बाद श्लोका ने अमेरिका के न्यू जर्सी से एंथ्रोपोलॉजी में स्नातक की पढ़ाई की।

इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर डिग्री हासिल की। वहीं आकाश अंबानी की बात करें तो उन्होंने अमेरिका के ब्राउन विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है।

इस उद्योगपति की बेटी हैं श्लोका मेहता

श्लोका मेहता का जन्म 11 जुलाई 1990 को हुआ था, जबकि आकाश का जन्म 23 अक्टूबर 1991 को हुआ। श्लोका के पिता रसेल मेहता देश के एक बड़े हीरा कारोबारी और जाने माने उद्योगपति हैं। रसेल मेहता और मोना मेहता की बेटी श्लोका के दो भाई विराज मेहता और दिया मेहता हैं।

लंदन से पढ़ाई पूरा करके लौटने के बाद श्लोका अपने पिता की कंपनी रोजी ब्लू से जुड़ गई थीं। इसके अलावा वो समाजिक कार्यों में भी अक्सर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती रहती हैं। बता दें कि अभी श्लोका रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर हैं, यही नहीं बल्कि वह श्लोका कनेक्ट फॉर संस्था की सह संस्थापक भी हैं।

Related Articles

Back to top button