धार्मिक

साल के आखिरी सूर्यग्रहण पर बन रहा है गुरू चंडाल का योग, इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान

साल 2020 काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है। ऐसे में इस साल का अंतिम सूर्यग्रहण 14 दिसंबर 2020 को लगने जा रहा है। ज्योतिष के विद्वानों की मानें तो साल के अंतिम सूर्यग्रहण पर एक बेहद अशुभ योग बनने जा रहा है। ज्योतिर्विदों की मानें तो इस सूर्यग्रहण से गुरू चंडाल का योग बनेगा।

दरअसल जब राहु और गुरू एक ही स्थान पर बैठ जाते हैं तो गुरू चंडाल योग बनता है और इससे मेष, कर्क, मिथुन, कन्या, तुला और मकर राशि के जातकों पर सबसे बुरा प्रभाव पड़ता है। तो आइये जानते हैं, आखिर गुरू चंडाल योग का किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि 

मेष राशि से अष्टम भाव में सूर्यग्रहण होगा और ग्रहण के समय गुरू चंडाल योग आपके लिए कोई नई मुसीबत खड़ी कर सकता है। इस दौरान आपके शत्रु काफी शक्तिशाली हो जाएंगे और आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

आपको इस समय बेवजह की चिंता सताएगी। दूसरी तरफ कुछ सामान्य लाभ भी हो सकते  हैं। आपके मन में आध्यात्मिक विचार आएंगे और इस समय आप सामाजिक धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं।

वृषभ राशि

आपकी राशि से सप्तम भाव में सूर्य ग्रहण होने जा रहा है। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। इसके अलावा  कुछ आर्थिक चुनौतियां भी आ सकती हैं। आपके खर्चे में इजाफा होगा, हालांकि आय में कोई कमी नहीं रहेगी।

अगर इस समय निवेश करने का विचार कर रहे हैं, तो अपनी इस योजना को स्थगित कर दें। ग्रहण  के बाद शुभ समय देखकर ही निवेश करें। हालांकि आपको गुरू चंडाल योग से बहुत ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है।

मिथुन राशि

इस राशि से छठवें भाव में सूर्यग्रहण घटित होने वाला है। ऐसे में आपको हल्की फुल्की शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। खर्च भी बढ़ेगा और कुछ गुप्त चिंताओं से आप परेशान रहेंगे। इस दौरान आपको विरोधियों से सावधान रहने की  जरूरत है। अपने मन की बात किसी दूसरे साझा करने से बचें।

कर्क राशि

इस राशि से पंचम भाव में सूर्यग्रहण होगा और ये आपके खर्चों को बढ़ाने वाला साबित होगा। खर्चे बढ़ने के साथ साथ आमदनी में भी गिरावट आएगी। गुरू चंडाल योग का आपकी राशि पर बुरा असर पड़ने वाला है, इससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो जाएगी।

आपके कुछ कार्यों में भी रूकावट आएगी, जिससे आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। संतान की तरफ से भी कुछ चिंताजनक बात आपके सामने आ सकती है। प्रेमी जातकों के लिए भी ये  ग्रहण अशुभ है,  पार्टनर से संबंधित कोई नई परेशानी आ सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि से चौथे भाव में सूर्य ग्रहण होने के कारण आपको कुछ कार्यों में सफलता  मिल सकती है। कुछ रूके हुए कार्यों के बनने की उम्मीद भी है। अगर आप नया दुकान या मकान बनवाना चाहते हैं, तो ये आपके लिए शुभ समय है।

गुरू चंडाल योग से सिंह राशि के जातकों पर कोई बुरा असर नहीं  पड़ेगा बल्कि इस दौरान आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी  और आर्थिक लाभ भी मिलेगा।

कन्या राशि 

सूर्य ग्रहण के दौरान हो रहे गुरू चंडाल योग से आपको हानि होगी। साथ ही तीसरे भाव में सूर्यग्रहण होने की वजह से भी कुछ परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। आपके खर्चे में बढ़ोतरी हो सकती है और धन में भी कमी आएगी।

सूर्यग्रहण के दौरान आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। प्रेमी जोड़ों के लिए भी ये अच्छा समय है।

तुला राशि 

इस राशि से दूसरे भाव में सूर्यग्रहण घटित होगा। इसका प्रभाव आपकी राशि में हल्का होगा और आप मामूली आर्थिक चुनौतियों का सामना करेंगे। इस दौरान पैसों का निवेश न करें, इससे आपको हानि ही होगी। इसके अलावा किसी को कर्ज या उधार न दें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये ग्रहण काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि इस साल का अंतिम सूर्यग्रहण इसी राशि पर घटित होगा। आपको आर्थिक मामलों में अधिक सावधान रहने की जरूरत है, मगर गुरू चंडाल योग से आपको किसी तरह का कोई नकुसान नहीं होगा।

धनु राशि

इस राशि से द्वादश भाव में सूर्य ग्रहण घटित होगा, ऐसे में आपको अधिक डरने की जरूरत नहीं है। साथ ही गुरू चंडाल योग से भी आपको कोई हानि नहीं होगी। आपको किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा, मगर सूर्यग्रहण के प्रभाव से थोड़ा संभलकर जरूर रहें।
class=”parent-big-photo”>
class=”photo-detail-text”>

मकर राशि

आपके राशि से ग्यारहवें भाव में हो रहे सूर्यग्रहण से आपको मध्यम फल की प्राप्ति होगी। यानि न अधिक फायदा होगा और ना ही कोई नुकसान पहुंचेगा। हालांकि आपको इस दौरान रूपए पैसे के नुकसान से आपको बचना होगा।

निवेश के लिए अभी अच्छा समय नही हैं, साथ ही कर्ज के लेन देन से भी बचें। कुछ स्वास्थ्य समस्याएं आपको घेर सकती हैं। इसके अलावा आपके कुछ बने बनाए काम भी बिगड़ने के योग हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि से दशम भाव में सूर्यग्रहण घटित हो रहा है, जो आपके लिए शुभ फलदायी है। आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। हालांकि इस समय आप पर ऑफिस का प्रेशर बढ़ सकता है और कुछ शारीरिक समस्याएं भी हो सकती हैं। मानसिक तनाव से बाहर निकलने की कोशिश करें, तभी आपको कोई सफलता मिलेगी।

मीन राशि

मीन राशि से नौवें भाव में सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, इससे आपके मान-सम्मान में कमी हो सकती है। हालांकि व्यापार में सक्रिय लोगों को कुछ अच्छे फल मिल सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा और गुरू चंडाल योग से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button