धार्मिक

राशिफल 28 नवंबर: आज महादेव की कृपा से 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, घर-कारोबार में बढ़ेगी बरकत

आज हम आपको सोमवार 28 नवंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 28 नवंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। सेहत पर अधिक धन खर्च होगा। आपका सकारात्मक व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। कृषि क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि इसी के दम पर आप अपने कामकाज बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। किसी जरूरी कामकाज से भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन काम में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। भाई बहनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन खास रहेगा। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम संपन्न होगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। कारोबार में बरकत होगी। नौकरी के क्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। पिताजी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो जाएगा। किसी ऐसे नए उद्योग से जुड़ने से बचें, जिसमें कई भागीदार हों। अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय व्यतीत कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। यात्रा करने के लिए दिन आपका अच्छा रहेगा। हास्य कलाकारों के लिए दिन खास रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम् रहने वाली है। कुछ पुराने रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। अगर आप किसी नई परियोजना पर काम करना चाहते हैं, तो उससे पहले अच्छी तरह सोच विचार करना बहुत जरूरी है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। आप चीजों को सामान्य करने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन आपके बच्चे आपके खिलाफ जाएंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन काफी बेहतर नजर आ रहा है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आप अपने जरूरी कामों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन काम को आसानी से पूरा कर लेंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। जो लोग अपनी वर्तमान नौकरी बदलने के बारे में सोच विचार कर रहे हैं, उनके लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार में अनुबंध हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपने जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग बने हुए हैं। आपके संबंध अपने साथी के साथ अच्छे बने रहेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, तो आपको शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने जरूरी कामों को योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। किसी भी यात्रा पर जाने के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। खान-पान में संयम रखें। आपका दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। घर में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है, जिसको आप बखूबी तरीके से निभाएंगे। नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। आप अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस में आपकी तरक्की से सहयोगी चिढ़ सकते हैं। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप अपनी वाणी की मिठास बनाए रखें। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह मशवरा जरूर कीजिए यही आपके लिए बेहतर रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। आप खुद को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस राशि की महिलाओं को कोई खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। करियर में आ रही बाधा खत्म होगी। आप नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। घर परिवार की जरूरतों की पूर्ति होगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सफलता आपके कदम चूमेगी। ऑफिस में सब के साथ संबंध बेहतर बने रहेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज व्यवसाय की योजनाएं फलीभूत होंगी और आपको मेहनत के अनुसार लाभ की प्राप्ति होगी। दोस्तों और रिश्तेदारों के सहयोग से कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। किसी महिला की मदद से आपको धन लाभ होने के योग हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करते हुए नजर आएंगे। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप माता-पिता के साथ थोड़ा समय व्यतीत करेंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग हैं। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। बड़ों का आशीर्वाद लेकर अच्छे कामों की शुरुआत कीजिए। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी होने वाली है। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। रोजी रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। आमदनी बढ़ेगी, खर्चों में कमी आएगी। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है। आप अपने जरूरी कामों को समय पर पूर्ण कीजिए अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button