धार्मिक

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह खुशी से झूम उठेंगे इन 5 राशियों के जातक, होगा भाग्योदय

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 14 दिसंबर से 20 दिसंबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह आपको प्रत्येक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और खर्चे कम होंगे। जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आपकी बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। आपको नए तरह के कार्य से लाभ मिलेगा। घर से लेकर कार्यालय तक सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। सुख समृद्धि में वृद्धि का योग बन रहा है।

प्यार के विषय में : आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा।

करियर के विषय में : शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

हेल्थ के विषय में : हेल्थ का पूरा ध्यान रखना पड़ेगा। हल्की-फुल्की चुनौतियां आ सकती हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह खर्चों से मुक्ति देने वाला साबित होगा। इसी वजह से आप काफी अच्छा अनुभव करेंगे। कारोबार के किसी फैसले के कारण आप टेंशन में रहेंगे। जोखिमपूर्ण कामों में नुकसान हो सकता है। महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा करने में सफलता मिलेगी। कारोबारी लोगों को अधिक लाभ कमाने की संभावना है।

प्यार के विषय में : अपनी दीवानगी को क़ाबू में रखें, नहीं तो यह आपके प्रेम-संबंध को मुश्किल में डाल सकती है।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों से लेकर व्यापारियों तक सभी लाभान्वित रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह थोड़ी शारीरिक समस्याएं उभर सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

छात्रों को इस सप्ताह बहुत मेहनत करनी होगी। मनोबल बढ़ेगा एवं जिन क्षेत्रों में भी प्रयास करेंगे उनमें सफलता प्राप्त कर पाएंगे। समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को कुछ नहीं मिलता। अपने बारी का इंतज़ार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। एक व्यर्थ मुद्दा आपके मन की शांति को बिगाड़ सकता है। साहित्य-कला के प्रति आप में रुचि रहेगी।

प्यार के विषय में : रोमांस आपके दिल-दिमाग़ पर छाया रहेगा, क्योंकि आपकी मुलाक़ात अपने प्रिय से होगी।

करियर के विषय में : आमदनी में भारी गिरावट आ सकती है। आर्थिक स्थिति कमजोरी रहेगी।

हेल्थ के विषय में : दमे के मरीज़ों को सावधान रहना चाहिए। साँस से जुड़ी तक़लीफ़ का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आलस्य से मुक्ति मिलेगी और तरोताजगी के साथ कार्यक्षेत्र में जुटे रहेंगे। आप जोश में आकर कोई गलत काम भी कर सकते हैं। किसी पुरानी बात पर अपने ही लोगों के कारण दुखी भी हो सकते हैं। बेकार के मामलों पर अपनी ऊर्जा और पैसा बर्बाद न करें। गुस्से में शीघ्र निर्णय लेने से बचें आपको नुकसान हो सकता है। लक्ष्मी देवी की कृपा से व्यवसाय में लाभ होगा।

प्यार के विषय में : प्रेमी के संग कहीं घूमने जा सकते हैं। यात्रा मजेदार रहेगी।

करियर के विषय में : नई दुकान, मकान या नए व्यावार में हाथ डालने के लिए यह बेहद शुभ समय है।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य बेहतर बनेगा और आप नई जीवन ऊर्जा का एहसास करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। आपके लिए आने वाला सप्ताह सकारात्मक हो सकता है। परिवार के लोग या रिश्तेदारों के काम आपकी मदद से पूरे होंगे। आप सकारात्मक और खुश भी रहेंगे। कोई बाधा पर काबू पाने में आपका भाग्य आपको आशीर्वाद दे सकता है। आपका खर्च बेकाबू रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों के सहयोग से आपके बहुत से कार्य पूरे होंगे।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में रिश्ता मजबूत रखने के लिए वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

करियर के विषय में : इस हफ्ते बिजनेस में आपकी आय अच्छी रहेगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की ओर इशारा कर रहा है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

जितना विश्वास आप भाग्य पर करें उतना ही भरोसा स्वयं पर करें। कारोबार से जुड़े कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आस-पास के लोगों से कुछ नई बात सीखेंगे। जीवनसाथी की अपेक्षाएं पूरी होगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। आप अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखें। नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय से अपने मन की बात करेंगे।

करियर के विषय में : इस हफ्ते धन का निवेश ना करने में ही भलाई होगी। किसी को उधार या कर्ज देने से भी बचें।

हेल्थ के विषय में : किसी भी चीज़ की अति से बचें, नहीं तो सेहत ख़राब होने के आसार हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने का सर्वोत्त्म योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में लोगों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप योजनाबद्ध तरीके से चलेंगे, तो आपके लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। नए रूप में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

करियर के विषय में : जो लोग टूर एंड ट्रैवल्स के बिजनेस से जुड़े है, उनके बिजनेस में वृद्धि होगी।

हेल्थ के विषय में : अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण परेशान हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस हफ्ते भाग्य आपके पक्ष में रहेगा और इस वजह से कार्य में सफलता मिलेगी और आपको हर्ष होगा। मीठा बोलने से आपके संबंध सुधर जाएंगे। वाणी के प्रयोग से आपके काम पूरे हो जाएंगे। दांपत्य जीवन में सुकून भरे पल मिलेंगे। खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है। जिन कामों को लेकर आप परेशान रहेंगे वो अचानक किसी की मदद से भी पूरे हो सकते हैं।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन में समय अनुकूलता वाला रहेगा। अपने प्रिय को विवाह के लिए प्रपोज कर सकते हैं।

करियर के विषय में : नौकरी-पेशा लोग कार्यस्थल पर अनुकूल परिस्थिति का अनुभव करेंगे।

हेल्थ के विषय में : पिछले कुछ दिनों की तुलना में आपका स्वास्थ्य काफी बेहतर रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

छात्र अपने सभी लंबित कार्यों को पूरा करेंगे। परिवार के साथ कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठाएंगे। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। हर जगह आपकी प्रशंसा होगी। प्रचुर मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है। आपको अपने साथी द्वारा कही गई हर बात पर प्रतिक्रिया देने की अपनी प्रवृत्ति पर संयम बरतना चाहिए। परिवार में शुभ कार्य होने का योग है।

प्यार के विषय में : प्रेमिका से मुलाकात होने से मन खुश रहेगा।

करियर के विषय में : रुपए-पैसे के नुकसान से बचना होगा। निवेश या कर्ज के लेन-देन से फिलहाल दूर रहें।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। लंबी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

काम के सिलसिले में यह सप्ताह आपके पक्ष में रहेगा और आप मजबूती से अपना काम करेंगे। आपको लेखन एवं साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा। सम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आएगी। विद्या और वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपके बॉस से भी आप की स्थिति सुधरेगी।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है।

करियर के विषय में : कामों में सफलता मिलने के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आप का दबदबा बढ़ेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का ख्याल रखना पड़ेगा। बीमार पड़ सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुंभ राशि वाले एक आसान और आरामदायक सप्ताह बिताएंगे। अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं बड़ी सफलता का योग बन रहा है। कार्यस्थल पर आपका काम सामान्य गति से आगे बढ़ेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें, भावेश में कोई काम ना करें। व्यवसायिक लोग नए क्षेत्रों में काम करने का विचार कर सकते हैं। यात्रा तीर्थाटन इत्यादि से आपको लाभ प्राप्त होगा।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन में कुछ लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

करियर के विषय में : शेयर व फाइनेंस से आपको लाभ मिलेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

हेल्थ के विषय में : मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने वाले हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। अनावश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। मेहमानों की खातिरदारी करनी पड़ेगी। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। आप हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम दे पाएंगे। संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। लेखन कार्य से धन लाभ होगा।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी का आत्मकेंद्रित व्यवहार आपको नागवार गुज़रेगा।

करियर के विषय में : व्यवसाय में किसी धोखेबाज़ी से बचने के लिए अपने आंख-कान खुले रखें।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह परेशानियों से भरा रहने वाला है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 14 दिसंबर से 20 दिसंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 14 दिसंबर से 20 दिसंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 14 दिसंबर से 20 दिसंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button