बॉलीवुड

रेखा की परछाईं बनकर रहने वाली फरजाना की ये है असल सच्चाई, अमिताभ बच्चन से है कनेक्शन

जानें कौन है 30 साल से रेखा के हरदम साथ रहने वाली फरजाना? लोग कहने लगे थे पति-पत्नी

हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा रेखा को भला कौन नहीं जानता। बेहतरीन एक्टिंग और दिलकश अदाओं से लोगों का दिल जीतने वाली रेखा एक्टिंग की दुनिया में राज करती है। रेखा की जितनी फिल्म लाइफ चर्चा में रहती है उतनी ही ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में रही है। हालांकि उनकी जिंदगी एक पहेली की तरह है।

rekha

बहुत कम लोग हैं जो उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी सच्चाई जान पाते हैं। ठीक उसी प्रकार रेखा के साथ परछाई बनकर रहने वाली सेक्रेटरी फरजाना भी है। जी हां.. हरदम रेखा के साथ नजर आने वाली फरजाना के बारे में भी लोग कम जानते हैं। यूं तो फरजाना रेखा की हेयर स्टाइलिस्ट हुआ करती थी, लेकिन आज वह रेखा की सौल सिस्टर कही जाती है। आइए जानते हैं फरजाना की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें।

rekha

बता दे, रेखा ने साल 1966 में आई दक्षिण भारतीय फिल्म ‘रंगुला रत्नम’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद रेखा ने अपने करियर में ‘उमराव जान’, ‘इजाजत’, ‘कलयुग’ और ‘घर’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। करीब 30 सालों से फरजाना रेखा के साथ है।

कहा जाता है कि, फरजाना रेखा के इतने करीब है कि रेखा के बेडरूम में सिर्फ फरजाना के अलावा कोई नहीं जा सकता। इतना ही नहीं बल्कि उनके बेडरूम तक पहुंचने के लिए सबसे पहले फरजाना से अनुमति लेनी होती है तभी कोई रेखा के कमरे तक पहुंच पाता है।

rekha

बता दें, इवेंट्स, अवार्ड शो या फिर किसी भी तरह की पार्टी में फरजाना हमेशा रेखा के साथ परछाई बनकर साथ रहती है। फरजाना और रेखा की पहली मुलाकात 1980 में यश चोपड़ा की फिल्म ‘सिलसिला’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस दौरान फरजाना रेखा की हेयर स्टाइल हुआ करती थी, लेकिन धीरे-धीरे इनकी दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि बाद में यह दोनों बहनों की तरह रहने लगी।

rekha

फरजाना लड़कियों की तरह रहना पसंद नहीं करती, वह लड़कों की तरह हेयर स्टाइल और शर्ट पैंट पहनती है। इतना ही नहीं बल्कि उनकी हेयर स्टाइल सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के साथ काफी मिलती-जुलती है। गौरतलब है कि सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और रेखा का अफेयर काफी सुर्खियों में रहा है।

rekha

इसके बाद भी रेखा का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा। शादी करने के बाद रेखा के पति की मौत हो गई जिसके चलते रेखा बुरी तरह टूट गई थी। इसके बाद वो फरजाना ही जिसने रेखा को बुरे वक्त में संभाला था।

ऐसे में फरजाना फिर रेखा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गई और यही वजह है कि दोनों हमेशा एक साथ दिखाई देती है। कहा जाता है कि फरजाना रेखा से जुड़ी छोटी से छोटी बात ध्यान में रखती है। रेखा को कब किसकी जरूरत होती है। इस बात का वह पूरा ख्याल रखती है।

rekha

जब भी रेखा किसी मुसीबत में होती है तो फरजाना चट्टान की तरह उनके सामने खड़ी हो जाती है और रेखा को हर मुश्किल से बाहर निकालती है। कहा जाता है कि रेखा फरजाना के बिना खाना तक नहीं खाती।

यह सब देखने के बाद मीडिया में इस तरह की भी खबरें उड़ने लगी थी कि फरजाना और रेखा के बीच पति पत्नी जैसे संबंध है। हालांकि जब रेखा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि हमारे बारे में जो कुछ भी फैलाया जा रहा है वह बीमार सोच की पैदाइश है।

 

Related Articles

Back to top button