समाचार

महिला ने एक ही दिन में दिया 3 बेटों को जन्‍म, खबर फैलते ही अस्पताल के बाहर उमड़ी भीड़

मध्यप्रदेश में एक महिला ने एक दिन में तीन बच्चों को जन्म दिया है। जैसे ही ये बात आसपास के इलाके में फैली तो लोग इन बच्चों को देखने के लिए अस्पताल पहुंच गए और अस्पताल के बाहर भीड़ लग गई। खबर के अनुसार खरगोन जिले में रविवार को आदिवासी इलाके की थावली बाई ने एक दिन में तीन लड़कों को जन्म दिया है। तीनों बच्चे और मां पूरी तरह से सही हैं।

थावली बाई के पति ने बताया कि बड़ा लड़का सुबह 9 बजे गांव में हुआ था। लेकिन उसके बाद भी उनकी पत्नी का दर्द रुका नहीं। इसलिए मां और बच्चे को जननी एक्सप्रेस से झिरन्या सामुदायिक केंद्र लाया गया। जहां पर सुबह 11 बजे बाकी के दो बेटों का जन्म हुआ। थावली बाई के पति पिंटू ने बताया कि पत्नी की ये पहली डिलीवरी है और बच्चे व मां एकदम स्वस्थ हैं।

सामुदायिक केंद्र के डॉ. दीपक शास्त्री ने बताया कि बच्चों को जन्म देने के बाद महिला को खून की जरूरत थी। इसलिए महिला को खून चढ़ाया गया है। जबकि  बच्चों को ऑक्सीजन की जरूरत थी। फिलहाल महिला और उसके तीनों बेटे स्वस्थ हैं। डॉ. दीपक शास्त्री के अनुसार ऐसे मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं। जहां पर एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया जाता है। वहीं जैसे ही गांव के लोगों को इस बारे में खबर लगी तो लोग अस्पताल के बाहर जमा हो गए। ताकि वो बच्चों को देख सकें।

गौरतलब है कि इस साल सितंबर में भी ऐसा ही एक मामला देखने को मिला था। जहां पर एक महिला ने तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया था। बिलासपुर में मरियम अस्पताल में महिला ने एक लड़का और दो लड़कियों को जन्म दिया था। तीन बच्चों को जन्म देने के कारण मां मंजू चतुर्वेदी की हालत नाजुक थी और उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर किया गया था। दरअसल मंजू को अचानक दर्द हुआ था और उनका बीपी बढ़ा हुआ था। जिसके चलते उनका ऑपरेशन किया गया था। इन्होंने सुबह 12.24 पर बेटियों को जन्म दिया था और 12.25 पर बेटे को जन्म दिया था।

Related Articles

Back to top button