बॉलीवुड

प्रेग्नेंसी के बाद इस अभिनेत्री को पहचानना हो गया था मुश्किल, 102 किलो का वजन लेकर यूं घूमती थी

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी है जो कब आकार चली जाती है किसी को पता ही नहीं चलता है। ‘रेस’ फ़ेम समीरा रेड्डी (Sameera Reddy) भी एक ऐसी ही एक्ट्रेस हैं। 14 दिसंबर, 1980 को राजमुंदरी, आंध्र प्रदेश में जन्मीं समीरा आज 40 साल की हो गई हैं। उन्होंने बॉलीवुड में ‘मैंने दिल तुझको दिया’ (2002) से डेब्यू किया था। अंतिम बार उन्हें कन्नड फिल्म ‘वरदनायका’ (2013) में देखा गया था।

बॉलीवुड में समीरा का करियर कोई खास नहीं चल पाया है। ऐसे में साल 2014 में उन्होंने बिजनेसमैन अक्षय वर्डे से शादी रचा ली। इस शादी से उन्हें दो बच्चे भी हैं। वर्तमान में वे एक हाउसवाइफ बनकर रह रही हैं। शादी के पहले उनका नाम क्रिकेटर ईशांत शर्मा के साथ भी जुड़ा था।

25 मई, 2015 को समीरा ने बेटे हंस को जन्म दिया था। उस दौरान उनका वजन 102 किलो पर पहुंच गया था। कभी सेक्सी सैम के नाम से जानी जाने वाली समीरा को लोग मोटी कहकर ट्रोल करने लगे थे। समीरा ने इस बारे में एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘प्रेग्नेंसी के दौरान मेरा वजन 32 किलो बढ़ गया था। मैं खुद को भी नहीं पहचान प रही थी। जब घर से बाहर जाती थी तो लोग पूछते थे कि क्या ये समीरा रेड्डी है? उनके ये ताने सुन मैं बहुत दुखी हो जाती थी।’

अपने बढ़ते वजन और लोगों की ट्रोलिंग के बारे में समीरा का कहना था कि हर कोई करीना कपूर नहीं बन सकता है, जो गर्भावस्था के दौरान अपना वजन जल्दी से कम कर लें। समीरा बताती हैं कि उन्हें प्रेग्नेंसी में Alopecia Areata नमक बीमारी हो गई थी। इससे उनके बालों में पैचेज हो गए थे। लेकिन बेटे के जन्म के 6 महीने बाद वे हट गए थे।

इसक अलावा प्रेग्नेंसी के बाद उन्हें प्लेसेंटा प्रेविया भी हो गया था। इसके चलते वे 5 महीने बेड रेस्ट पर रही थी। वजन बढ़ने की वजह से वे मानसिक रूप से भी परेशान होने लगी थी। ऐसे में उन्होंने मेंटल थेरेपी का सहारा भी लिया था। फिट रहने के लिए समीरा स्विमिंग को नेचरल वर्कआउट मानती हैं। वे रोज दिन में एक घटना तैरती हैं। यही उनकी फिटनेस का राज़ भी है। उनका कहना है कि स्विमिंग से पूरी बॉडी का व्यायाम एक साथ हो जाता है। इससे वजन नियंत्रण में रहता है।

वर्तमान में समीरा ने फिल्मों से दूर बना ली है। वे अब सामाजिक कार्य भी करती हैं। वे क्रयोंस और ड्रीम्स होम्स एनजीओ के साथ जुड़ी हुई हैं। यह संस्था बेघर बच्चों को घर और सुरक्षा मुहैया कराती है।

Related Articles

Back to top button