बॉलीवुड

किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं दिव्यांका त्रिपाठी का घर, अंदर घुसते ही आती है जन्नत जैसी फिलिंग

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) टीवी की दुनिया की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ सीरियल के माध्यम से टीवी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उन्हें असली लोकप्रियता ‘ये है मोहब्बतें’ नामक टीवी शो से मिली। इस सीरियल में उनके इशिता के किरदार ने लोगों का दिल जीत लिया था। आज यानि 14 दिसंबर के दिन ही दिव्यांका का भोपाल में जन्म हुआ था।

दिव्यांका आज अपना 36वां जन्मदिन भी मना रही हैं। ऐसे में आज हम आपको उनके आलीशान घर की कुछ शानदार तस्वीरें भी दिखाने जा रहे हैं। इस खूबसूरत घर में वे अपने पति विवेक दाहिया के साथ रहती हैं। दोनों ने 8 जुलाई 2016 में शादी रचाई थी। मुंबई में इस कपल का लग्जरी सुख सुविधाओं से सज्जित 3 BHK फ्लैट है।

दिव्यंका शादी के बाद मुंबई ही रहना चाहती थी। इसलिए उन्होंने मुंबई के गोरेगांव में 1260 स्क्वेयर फीट का अपना आशियाना खरीद लिया।

दिव्यंका ने अपनी घर की दीवारों पर सुनहरे रंग का पेंट करवा रखा है। वहीं उनके घर के फर्नीचर एकदम लग्जरी एहसास देते हैं।

दिव्यंका को पेंटिंग्स का भी बड़ा शौक है। उन्होंने अपने घर की दीवारों पर कई सुंदर वॉल पेंटिंग लगा रखी है। इसके अलावा उनके घर की सीलिंग भी बहुत आकर्षक है। यह घर हमेशा रोशनी से जगमग भी रहता है। इसे ऐसा बनाया गया है कि इसमें हमेशा उजाला ही रहे।

 

दिव्यंका ने अपने घर के एक कौने मएउन सिल्वर कलर की नक्काशी वाला एक सुंदर खूबसूरत मंदिर भी बना रखा है। ये मंदिर उन्होंने जयपुर से खरीदा था। यहां बैठ दिव्यंका मेडिटेशन भी करती हैं।

घर के इंटीरियर को मॉर्डन और गोल्डन एम्बिएंस दिया गया है। यहां दिव्यंका ने ट्रॉफी रखने के लिए एक अलग से जगह भी बनवा रखी है ।

दिव्यांका और विवेक ने अपने लिविंग एरिया को काफी हवादार बनाया है। उन्होंने अपने ओपन स्पेस को सुंदरता के साथ सजा रखा है।

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अपने घर के फर्नीचर और दीवारों का रंग एक जैसा ही रखा है। इससे इस घर की सुंदरता में और भी चार चांद लग जाते हैं।

दिव्यांका घर की बालकनी में समय बिताना अच्छा लगता है। वे अक्सर अपना खाली समय यहीं बिताना पसंद करती हैं।

दिव्यांका के निजी जीवन की बात करें तो वे बचपन में टॉमब्वॉय हुआ करती थीं। वे लड़कियों जैसी नहीं रहती थी। मां के हाथ के सिले कपड़े पहनती थी। वे अक्सर लूज शर्ट और ट्राउजर पहनती थी।

वैसे आपको दिव्यांका के घर की तस्वीरें कैसी लगी हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button