धार्मिक

चंद्रमा का धनु में संचार से बन रहा एक शुभ और अशुभ योग, जानिए आपकी राशि पर कैसा पड़ेगा असर

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में लगातार परिवर्तन होने की वजह से आकाशमंडल में कई योगों का निर्माण होता है, जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की स्थिति में योग ठीक स्थिति में है तो इसकी वजह से शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु इनकी विपरीत स्थिति होने के कारण जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज चंद्रमा धनु राशि पर संचार करेगा। आज गण्ड योग के बाद वृद्धि नाम का शुभ योग बन रहा है। आखिर इसका आपकी राशियों पर कैसा असर पड़ेगा? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों का अच्छा रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन रहेगा। आप अपने ज्यादातर काम पूरे कर सकते हैं। आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। अचानक आपको किसी महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला लेना पड़ेगा। आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित होगा। बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए नए मौके प्राप्त हो सकते हैं। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

मिथुन राशि वाले लोगों की तकदीर पूरा साथ देगी। आपको करियर में आगे बढ़ने के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। आप अपनी सकारात्मक सोच की वजह से लगातार सफलता की तरफ आगे बढ़ेंगे। पुराने किए गए निवेश का बेहतर परिणाम हासिल हो सकता है। छात्रों को कैरियर से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपकी अधूरी मनोकामना पूरी होगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामलों में लाभ मिल सकता है। कारोबार में लगातार तरक्की प्राप्त होगी।

कर्क राशि वाले लोगों का समय फायदेमंद रहने वाला है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को कई क्षेत्रों से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। कुछ लोग आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। करियर में आगे बढ़ने के सुनहरे मौके मिल सकते हैं। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी।

सिंह राशि वाले लोगों का समय बेहद खास रहने वाला है। जो काम आप करेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। थोड़े प्रयास में आपको अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। छात्रों को कैरियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल होंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कन्या राशि वाले लोगों का समय बहुत ही बढ़िया रहेगा। कामकाज की परेशानियां दूर होंगी। अचानक आपका फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। संतान पक्ष से सफलता की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपको खुशी और गर्व महसूस होगा।

तुला राशि वाले लोगों का समय खुशियों से भरपूर रहेगा। कामकाज में आपका पूरा ध्यान लगेगा। आपको अपने कार्यों का जबरदस्त लाभ मिलने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपका पूरा साथ देंगे। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। किस्मत के सहारे आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।

मीन राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसी के अनुसार आपको फायदा मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। धन लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। आपकी बंद किस्मत के ताले खुलेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपना अलग स्थान बनाने में सफल हो सकते हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों का समय काफी तनाव भरा रहेगा। छोटी-मोटी बात को लेकर घर में कहासुनी हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। छात्रों का समय सफलता दायक रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपको अच्छा नतीजा मिल सकता है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। अचानक कुछ नए स्रोत से धन प्राप्त होने के योग नजर आ रहे हैं। आपको अपने पारिवारिक मामलों पर थोड़ा गंभीरता से सोच विचार करना होगा। पारिवारिक समस्याओं को आप अपनी बुद्धिमानी से समाधान करें। नौकरी के क्षेत्र में गुप्त शत्रुओं का सामना करना पड़ सकता है। यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। आप पैसों का लेनदेन करने से बचें। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को अपने भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है।

धनु राशि वाले लोगों का ज्यादातर समय मनोरंजन के कार्यों में व्यतीत होगा। मनोरंजन के कामों में अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर ज्यादा बहसबाजी हो सकती है। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। कारोबार में उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं मिल पाएगा, जिससे आप काफी हताश रहेंगे। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में काफी सावधान रहने की जरूरत है। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कीजिए।

मकर राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कारोबार में आ रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। खास लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। माता-पिता के साथ आप अधिक समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को गुरुजनों का मार्गदर्शन मिल सकता है।

कुंभ राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आप कार्य क्षेत्र में अधिक व्यस्त रहेंगे। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कार्यालय में कुछ लोग आपके कामकाज पर निगाह रख सकते हैं, इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। आपको अपनी भाषा पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा किसी के साथ विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button