धार्मिक

शाम के समय ये 4 काम करना पड़ सकता है भारी, हमेशा के लिए रूठ जाती है मां लक्ष्मी

शास्त्रों के अनुसार देवी देवताओं को सुबह और शाम दोनों ही समय पूजना चाहिए। इससे भगवान की कृपा बनी रहती है। संध्या यानि शाम के समय का भी अपना अलग महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि शाम के समय यदि कुछ विशेष बातों का ख्याल रखा जाए तो घर में मां लक्ष्मी और अन्य देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

यदि आप शाम के समय कुछ विशेष काम करते हैं तो लक्ष्मीजी की कृपा से हाथ धो सकते हैं। इसलिए शाम को इन चार कामों को करने से हर हाल में बचे, अन्यथा घर में दरिद्रता और अशान्ति आ सकती है। तो चलिए फिर बिना किसी देरी के जानते हैं कि वे कौन से चार काम है जिन्हें शाम के समय नहीं करना चाहिए।

1. शाम के समय तुलसी में जल नहीं चढ़ाना चाहिए। हालांकि आप दीपक सुबह और शाम दोनों समय लगा सकते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। बस तुलसी को जल्द देने के लिए शाम की बजाए सुबह का समय ही श्रेष्ठ माना जाता है। जल के अतिरिक्त शाम को तुलसी को छूना या उसके पत्ते तोड़ना भी वर्जित होता है।

2. सूरज ढलने के बाद घर में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने पर घर की पॉजिटिव एनर्जी बाहर चली जाती है। इससे घर में गरीबी दस्तक देती है। इसलिए कोशिश यही करे कि शाम के पहले घर की झाड़ू लगा ले।

3. शाम के समय सोना नहीं चाहिए। इसे अच्छा नहीं माना जाता है। इससे घर में दरिद्रता आती है। मां लक्ष्मी को भी शाम के समय सोने वाले व्यक्ति पसंद नहीं आते हैं। हालांकि बीमार, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को शाम के समय सोने की छूट रहती है।

4. शाम के समय घर में शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए। यह काम करने के लिए रात का समय ही उत्तम होता है। शाम के समय घर में धार्मिक और पवित्र वातावरण होना चाहिए। यदि आप शाम को संबंध बनाते हैं तो घर और शरीर की पवित्रता खत्म हो जाती है। इसलिए ये काम शाम को न करे।

आशा करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इसे आप दूसरों के साथ भी शेयर करें ताकि उनके घर भी मां लक्ष्मी का वायस बना रहे।

Related Articles

Back to top button