धार्मिक

धनु राशि में सूर्य के प्रवेश से खुलेगी इन राशियों की किस्मत, इन्हें रहना होगा सतर्क

सूर्यदेव 15 सितंबर की रात्रि 9 बजकर 30 मिनट पर वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करने वाले हैं और 14 जनवरी तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद मकर राशि में प्रवेश करते हुए उत्तरायण हो जाएंगे। खैर, सूर्यदेव के राशि परिवर्तन से सभी राशियों में प्रभाव पड़ता है।तो आइये जानते हैं, आखिर किस राशि में क्या प्रभाव पड़ने वाला है…

मेष राशि

सूर्य का गोचर मेष राशि के भाग्य भाव में होने वाला है, इससे आपको कुछ अप्रत्याशित परिणाम मिलेंगे। यह आपके लिए भाग्योदय का समय है। आय के कुछ नए स्त्रोत खुल सकते हैं। बिगड़े सेहत में सुधार की संभावना है।

विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आप विदेश में रहते हैं और नागरिकता लेने का प्रयास कर रहे हैं तो आप सफल होंगे।

वृषभ राशि

राशि के अष्टम भाव में सूर्य का गोचर हो रहा है, जिससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इन दिनों आपको लड़ाई झगड़ों से दूर रहना चाहिए और कोर्ट कचहरी के मामले खुद से ही सुलझा लें तो बेहतर है।

सूर्य के इस गोचर से कुछ अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं। आपको किसी बड़े सम्मान या पुरस्कार से नवाजा जाएगा। अपने कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों संग रिश्ते बिगड़ने ना दें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि से सप्तम भाव में सूर्य गोचर करेंगे, इससे आपको मिले जुले परिणाम मिलने वाले हैं। अगर आप किसी के साथ पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं तो बिजनेस पार्टनर संग मनमुटाव की स्थिति आ सकती है। पैसों के लेन-देन मामले में सावधानी बरतें।

शादीशुदा लोगों को दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जीवनसाथी संग कटुता आएगी। जो जातक शादी करने को इच्छुक हैं, उन्हें अभी लंबा इंतजार करना होगा। व्यापार के क्षेत्र में सक्रिय लोगों के लिए भी सूर्य का ये गोचर समय अनुकूल नहीं है।

कर्क राशि

आपकी राशि से छठवें स्थान पर सूर्य का गोचर होगा, ये आपके लिए अत्यंत लाभकारी है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो सूर्य का ये गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान आपके सेहत में सुधार होगा। व्यापार की दृष्टिकोण से भी आपके लिए ये समय अच्छा है।

अगर किसी कोर्ट कचहरी के मामले में फंसे हैं, तो निर्णय आपके पक्ष में आने के आसार हैं। जो जातक सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें भी सफलता मिल सकती है। विदेश जाने का सपना है तो इन दिनों आपका वो सपना भी पूरा हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि से पंचम भाव में सूर्य का गोचर होगा, इससे खासकर विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें उनकी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा।

नव विवाहित दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग हैं। प्रेमी संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। ऐसे में बेहतर है कि अपने करियर पर ध्यान दें और भविष्य संवारें।

कन्या राशि

सूर्य का गोचर कन्या राशि से चौथे भाव में होगा। इससे आपके परिवार का कलह बढ़ सकता है। जिससे आपको मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है।

इस गोचर काल में मित्रों तथा अपने सगे संबंधियों से अधिक सहयोग की उम्मीद ना रखें। हालांकि व्यापार के क्षेत्र में सक्रिय जातकों के लिए ये समय अच्छा रहने वाला है। केंद्र तथा राज्य सरकार के किसी विभाग में अगर आपका कार्य अधूरा है, तो उन अधूरे कार्यों का निपटारा होगा।

तुला राशि

राशि से पराक्रम भाव में सूर्य का गोचर होगा, इससे आपके जीवन में चल रही समस्याएं खत्म होगीं। इतना ही नहीं आपके साहस व पराक्रम में भी वृद्धि होगी। कठिन से कठिन परिस्थियों का डटकर सामना करेंगे और आपको जीत मिलेगी।

कठिन हालातों में आप कुछ अच्छे निर्णय लेगें, जिसकी तारीफ होगी। परिवार के सदस्यों से कुछ मतभेद हो सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि से द्वितीय भाव में सूर्य के गोचर का मिला जुला असर रहेगा। स्वास्थ्य पर बुरे प्रभाव पड़ेंगे। खासकर दाहिने आंख की समस्या हो सकती है। लिहाजा शरीर में किसी प्रकार के कैल्शियम की कमी न होने दें। आय के कु नए स्त्रोत खुलने के योग बन रहे हैं।

रूका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहते हुए कार्य करेंगे तो आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।

धनु राशि

सूर्यदेव स्वयं आपकी राशि में आने वाले हैं। ऐसे में कुछ मामलों में ये आपके लिए अच्छा साबित होगा तो वहीं ये गोचर कष्ट कारक भी हो सकता है। गोचर काल में आपका स्वास्थ्य ज्यादा ठीक नहीं रहेगा। व्यापारिक मामलों में सफलता जरूर मिलेगी।

अगर नौकरी तलाश रहे हैं तो आपका प्रयास सफल होगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसकी वजह से समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि

मकर राशि से बारहवें भाव में सूर्य का गोचर बहुत अच्छा नहीं हो सकता है। ऐसे में, इस राशि के जातकों के खर्चे में बढ़ोत्तरी होने के योग बन रहे है। साथ ही इन्हें पैसों का लेनदेन बहुत ही सोच समझकर करना चाहिए, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है।

इस राशि के जातकों को झगड़े विवाद से बचना चाहिए। इसके अलावा, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, वरना दुर्घटना ग्रसित हो सकते हैं। हैल्थ की बात करें, तो स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। बता दें कि इस राशि के लोग कानून विवाद में भी फंस सकते हैं। ऐसे में, इन्हें कोई भी फैसला सोच समझकर ही लेना चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि से लाभभाव में सूर्य का गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। इस राशि के जातकों के अच्छे दिन आने वाले हैं। इन्हें आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिल सकता हैं। हालांकि, परिवार में बड़े भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। साथ ही उनके हैल्थ का ध्यान रखें।

आर्थिक क्षेत्र की बात करें, तो इस गोचर से कुंभ राशि के जातकों के आय के साधन बढ़ेंगे। इसके अलाावा, यदि आप विद्यार्थी हैं, तो प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है। साथ ही यदि आप शादी के लायक हैं, तो आपके शादी का योग भी बन रहा है।

मीन राशि

मीन राशि से कर्मभाव में सूर्य का गोचर बेहतरीन सफलता दिलाएगा। इस राशि के जातकों का हैल्थ उत्तम रहेगा। इसके अलावा, यदि आप सरकारी क्षेत्र में कोई काम करना चाहते हैं, तो उसके लिए यह समय बहुत ही अच्छा है।

आर्थिक क्षेत्र की बात करें, तो यह समय मीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा है। इस समय उन्हें आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही घर परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा।

Related Articles

Back to top button