बॉलीवुड

शादी से पहले सेक्स सही या गलत? सवाल सुन आगबगूला हुए अर्जुन, जाने क्या बोला मलाइका का बॉयफ्रेंड

भारत में अधिकतर लोगों की सोच यही होती है कि शादी के पहले शारीरिक संबंध बनाना ठीक नहीं होता है। वहीं शादी के बाद भी किसी और से अफेयर नहीं चलाना चाहिए। शादी 7 जन्मों का बंधन होता है। इसलिए हमे एक ही साथी संग पूरा जीवन गुजरना चाहिए। हालांकि कई लोग इस सोच से एग्री नहीं करते हैं। इसमें बॉलीवुड एक्टर और मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी शामिल हैं।

शादी से पहले सेक्स पर बोले अर्जुन कपूर

दरअसल अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज निशेध सीजन-2 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। एमटीवी के निशेध सीजन-2 (MTV’s Nishedh Season 2) के लॉन्च ईवेंट पर अर्जुन ने एक मीडिया पोर्टल को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने शादी से पहले संबंध बनाने और शादी के बाद कई सारे पार्टनर के संग रिश्ता रखने को लेकर खुल के बात की। अर्जुन ने जिस तरह का जवाब दिया उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

रिपोर्टर ने अर्जुन से पूछा कि “भारत की असली पहचान यहां की मजबूत संस्कृति और कल्चर है। हम यहां शादी के पहले सेक्स करना सही नहीं मानते हैं। ऐसे में शादी से पहले या शादी के बाद, मल्टीपल पार्टनर्स के होने या उनसे संबंध बनाने को लेकर आपके क्या विचार हैं? भारत की पहचान वन वुमन, वन मैन है। हम जीते भी एक बार हैं। मरते भी एक बार हैं। और शादी भी एक ही बार करते हैं। तो इसे लेकर आपके क्या विचार हैं? क्या शादी के पहले संबंध बनाना या मल्टीपल पार्ट रखना उचित है?”

अर्जुन ने दिया अनोखा जवाब

malaika arora

इस सवाल का अर्जुन ने बड़ा ही अलग जवाब दिया। उन्होंने बताया- एक शख्स के जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। पहले आप लोगों से मिलना जुलना करते हैं। फिर कई रिलेशनशिप में रहते हैं। इसके बाद शादी का विचार करते हैं। बता दूं कि किसी भी रिलेशनशिप में रहना शादी करने से बड़ी बात होती है। यह शादी के स्टेज तक पहुँचने की प्रक्रिया होती है। हालांकि इसके पहले आपका मन जिज्ञासु होता है और आप इस जीवन की खोज करते हैं।

अर्जुन ने आगे कहा- हम पहले ही इंसान से मिलकर उससे शादी का निर्णय नहीं ले सकते हैं। 18-19 साल की उम्र में आप ये नहीं बता सकते कि सामने वाला आपके लिए सही जीवनसाथी होगा या नहीं। आपको नहीं पता होता कि कौन आपके लिए पर्फेक्ट है। आपको तब प्यार की असली समझ नहीं होती है। आपको लगता है कि हां यही सच्चा प्यार है। लेकिन बाद में समझ आता है कि आपको अपने करियर पर फोकस करना है या ये पार्टनर मेरे भविष्य के लिए सही नहीं होगा।

अर्जुन आगे कहते हैं- हमे कई बार बाद में समझ आता है कि हम इस रिश्ते को और आगे नहीं खींच सकते हैं। क्योंकि साथ रहते हुए आपके साथ कई ऐसी चीजें होती हैं जो आपको स्वीकार्य नई होती है। आपका सवाल कई पार्टनर के बारे में हैं। लेकिन ये कोई वीडियो गेम तो है नहीं। इसलिए आप अपना सवाल थोड़ा बदलिए। फिर आपको एक लॉजिकल जवाब खुद ही मिल जाएगा।

वैसे अर्जुन के इन विचारों से आप किस हद तक सहमति रखते हैं हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button