विशेष

शादी के मंडप की जगह थाने पहुंच गया दूल्हा, बारात न आने पर दुल्हन ने कर ली किसी ओर से शादी

बिहार के दरभंगा जिले में एक युवक की शादी होते-होते रह गई। ये युवक दूल्हा बनकर अपनी दुल्हन लेने जा ही रहा था कि अचानक से इस युवक की प्रेमिका मौके पर पहुंच गई। प्रेमिका ने शादी को बीच में रुकवा दिया और जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं दूल्हे को पुलिस पकड़कर थाने ले गई। कल यानी 14 दिसंबर को एक लड़के की शादी थी। इस लड़की की एक प्रेमिका थी और ये प्रेमिका को धोखे में रखकर शादी कर रहा था। जैसे ही प्रेमिका को प्रेमी की शादी होने की खबर मिली वो तुरंत उसके घर पहुंच गई और जमकर हंगामा करने लगी। ये मामला दरभंगा जिला के मनीगाछी थाने का है।

दूल्हा सजधजकर बारात लेकर निकल ही रहा था की तभी पश्चिम बंगाल से एक लड़की उसके घर पहुंच गई। लड़की को देख दूल्हे के होश उड़ गए। लड़की ने दूल्हे के परिवार वालों को उसकी सच्चाई बताई। सच्चाई जानकर दूल्हे के परिवार वाले हैरान रह गए। ये मामला पुलिस तक जा पहुंचा और पुलिस दूल्हे को सीधा थाने ले गई।

लड़की का दावा है कि वो लड़के को पांच सालों से जानती है और ये दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। लेकिन लड़का उसे धोखा दे रहा था और बिहार आकर शादी कर रहा था। लेकिन लड़की की इस बात पर किसी ने यकीन नहीं किया और हर कोई लड़की को समझाने लगा। लड़की ने तंग आकर पुलिस से मदद ली और पुलिस को दूल्हे के घर बुला लिया। जिसके बाद पुलिस ने लड़की का पूरा पक्ष सुना और उसे थाने ले गई। कुछ देर बाद पुलिस लड़के को भी पुलिस थाने ले आई। लड़का और लड़की दोनों को फिलहाल पुलिस थाने में रखा गया है।

वहीं दूसरी ओर बारात ना आने पर दुल्हन पक्ष ने अपनी लड़की की किसी ओर से शादी करवा दी। काफी समय तक बारात का इंतजार किया गया। लेकिन बारात मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद लड़की वालों ने अपनी बेटी की शादी उसी मंडप में दूसरे लड़के से करवा दी।

Related Articles

Back to top button