समाचार

बारात में आए लोगों ने तोड़ दी अंबेडकर की प्रतिमा, रिश्ता बचाने के लिए पिता ने उठाया भावुक कदम

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक पिता ने अपनी बेटी का घर बचाने के लिए जो किया शायद ही उसकी कल्पना किसी ने की होगी। अपनी बेटी की विदाई के बाद उसके ससुराल में पुलिस न पहुंचे। इसलिए पिता ने कर्ज लेकर अंबेडकर की प्रतिमा गांव में बनवा दी। दरअसल गोरखपुर जिले के एक गांव में बारात आई थी। विदाई के बाद गांव में लगी अंबेडकर प्रतिमा को टूटा हुआ पाया गया। जिसके बाद गांव में हंगामा मच गया। गांव के लोगों को लगा की बारात में आए लोगों ने ये प्रतिमा तोड़ी है।

जैसे ही लड़की के पिता को ये बात पता चली वो डर गए और उन्होंने फौरन कर्ज लेकर मूर्ति को फिर से बनवा दिया। दुल्हन के पिता को ये चिंता होने लगी की कहीं मूर्ति टूटने के कारण कोई केस ना कर दें और पुलिस बारात में आए लोगों से पूछताछ करने के लिए बेटी के ससुराल ना चली जाए। ये मामला गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लाहीडाड़ी का है।

निवासी राधेश्याम की छोटी बेटी की शादी बीते शुक्रवार को थी। बारात के रुकने का इंतजाम गांव के मिडिल स्कूल में किया गया था। स्कूल में बारात ठहरी थी और इस स्कूल से कुछ दूरी पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगी थी। देर रात किसी ने ये प्रतिमा तोड़ दी।

अगले दिन गांव वालों को प्रतिमा टूटने की जानकारी मिली और गांव में तनाव फैल गया। गांव वालों ने पुलिस को फोन कर दिया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इंस्पेक्टर गोला संतोष कुमार सिंह ने हालात सामान्य कराया और गांव के लोगों को समझाते हुए जल्द ही दूसरी प्रतिमा लगवाने का भरोसा दिया।

गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि बरातियों ने प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया है। ये सुनकर लड़की के पिता राधेश्याम परेशान हो गए। इस बात को खत्म करने के लिए लड़की के पिता ने 40 हजार रुपए का कर्ज लेकर लखनऊ से अंबेडकर की प्रतिमा मंगवाई और उसे गांव में लगवा दिया। बांसगांव तहसीलदार वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि गांव वालों की सहयोग से प्रतिमा पुन: स्थापित किया गया है। जबिक पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।

Related Articles

Back to top button