समाचार

शादी के 2 साल बाद बीवी को हुआ बच्चा, पति बोला मैंने सुहागरात नहीं मनाई फिर कैसे हुई प्रेग्नेंट

Title 1: शादी के 2 साल बाद बीवी को हुआ बच्चा, पति बोला मैंने सुहागरात नहीं मनाई फिर कैसे हुई प्रेग्नेंट

Title 2: बिना सुहागरात के ही मां बन गई शख्स की बीवी, पुलिस ने की जांच तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

एक महिला के लिए उसकी इज्जत और मान सम्मान ही सबकुछ होता है। ऐसे में यदि उसका खुद का पति ही उसके चरित्र पर शक करने लगे तो वह अंदर से टूट जाती है। अब ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में रहने वाली एक महिला के साथ हुआ। महिला के पति का दावा है कि उसने शादी के बाद दो दिन तक सुहागरात ही नहीं मनाई है। फिर उसकी पत्नी आखिर कैसे मां बन गई।

उधर दूसरी तरफ पत्नी का अपनी सफाई में कहना है कि पति का सुहागरात मनाने में कोई इंटरेस्ट नहीं था। वह दहेज के लिए मारपीट भी करता था। जब उसने अपनी सास से शिकायत की तब जाकर उसके पति ने उसके साथ संबंध बनाए। हालांकि पति इस बात से इंकार कर रहा है।

महिला का यह भी कहना है कि शादी में दहेज कम मिलने के बाद से ही ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे हैं। महिला की शादी नवंबर 2017 में इज्जतनगर क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। महिला को शादी के दो साल बाद बच्चा हुआ है। जबकि पति का कहना है कि ये बच्चा मेरा नहीं है। महिला के अनुसार इच्छा के मुताबिक दहेज न मिलने की वजह से ससुराल वाले उसे बदनाम कर रहे हैं।

पति और ससुराल वालों से तंग आकर महिला ने उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस भी दर्ज करावा दिया। महिला के अनुसार ससुराल वालों ने उसके पति को जायदाद से बेदखल भी कर रखा है। वह शादी के कुछ दिन बाद उसे लेकर एक किराए के मकान में रह रहा था। यहां वह रोज शराब पीकर आता और महिला के साथ मारपीट करता।

कुछ दिनों बाद वह महिला को किराए के मकान में ही छोड़ अपने परिवार के पास रहने चला गया। महिला ने अपने पति और ससुराल वालों को बहुत समझने की कोशिश की थी लेकिन जब वे नहीं माने तो उसे उनक सबके खिलाफ एफआईआर लिखवाने पर मजबूर होना पड़ा।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? आपको क्या लगता है यहां किसकी गलती है? कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ? अपने जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

Related Articles

Back to top button