स्वास्थ्य

अगर बार-बार फूलती है आपकी सांस तो हल्के में न लें, हो सकती हैं जानलेवा बीमारियां

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सांस फूलना एक आम बात हो गई है। न सिर्फ व्यस्क लोग बल्कि आजकल टीनेजर में भी ये समस्या दिखने को मिल रही है। आजकल थोड़ा सा ही शारीरिक श्रम करने के बाद बच्चों की सांस फूलने लगती है। ये स्थिति इस बात का संकेत कहते है कि आपके श्वसन तंत्र में रूकावट आ रही है और आप लगातार कमजोर होते जा रहे हैं। तो अगर आपकी भी लगातार सांस फूलती है तो आपको कुछ बातों की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। आइये जानते हैं, आखिर क्या हैं वो बातें…

कैसे होती है सांस फूलने की स्थिति

जब थोड़ा सा फिजिकल वर्क करने के बाद तेज तेज सांस आने लगे या आप थका हुआ महसूस करने लगें तो ये सांस फूलने की स्थिति कहलाती है। इस दौरान आप सामान्य स्थिति से अलग बेहद जल्दी जल्दी सांस आने लगती है।

सांस फूलने की स्थिति बेहद कष्टदायी होती है। ये बीमारी अलग अलग लोगों को अलग अलग तरीके से होती है। कुछ लोगों में ये स्थिति बेहद कम समय के लिए होती है और तुरंत ठीक हो जाती है। जबकि कुछ लोगों में य स्थिति काफी अधिक समय तक रहती है और इन लोगों को सीने में जकड़न और भारीपन का एहसास होने लगता है।

कुछ लोगों को सांस लेने के लिए अधिक प्रयास करना पड़ता है, क्योंकि ऐसे लोगों को सांस लेने के दौरान ऐसा अनुभव होता है कि वो ऑक्सीजन को ठीक से खींच नहीं पा रहे हैं और वायु उनके सीने में रूक रही है।

सांस फूलने के दौरान काफी घबराहट होती है और दिमाग बिल्कुल थका हुआ अनुभव करता है। हालांकि इस स्थिति से फेफड़ों  को किसी तरह की क्षति नहीं पहुंचती है।

जानिए क्या होता है वायुमार्ग

हम मुंह और नाक से सांस के रूप में जो ऑक्सीजन लेते हैं, वो वायुमार्ग के जरिए ही शरीर के अंदर प्रवेश करती है। यह वायु रक्त में मिलकर पूरी जीवित और उर्जावन बनाए रखने का काम करती है।

वायुमार्ग या श्वसनतंत्र एक जटिल संरचना होती है, जो अनेक छोटी बड़ी ट्यूब्स से मिलकर बनी होती है। दरअसल शरीर अगर किसी बिमारी के कारण जब श्वसनतंत्र के कार्यों में जब बाधा आती है तो सांस फूलने की समस्या होती है।

बता दें कि जब शरीर का फैट बढ़ जाता है या किसी प्रकार के हर्ट की समस्या होती है या ट्यूमर जैसे रोग के कारण सांस फूलने की स्थिति आती है।

सांस फूलने की समस्या है क्यों है हानिकारक

अगर थोड़े से शारीरिक श्रम के बाद ही आपकी सांस फूलने लगती है, तो आपकी जीवनशैली बहुत ही आलस्यपूर्ण है। इसके विपरित अगर आप किसी प्रकार की शारिरक मेहनत नहीं करते हैं, इसके बावजूद आपको सांस फूलने की समस्या  होती है, तो ये काफी खतरनाक स्थिति है।

बेवजह सांस फूलना किसी गंभीर रोग का लक्षण हो सकता है, ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संंपर्क जरूर करना चाहिए।

क्या है सांस फूलने के कारण

  • जिन लोगों के शरीर का वजन अधिक होता है, उन्हें सांस फूलने की समस्या होती है।
  • लगातार शारीरिक श्रम करने से भी सांस फूलती है।
  • शारीरिक कमजोरी और खून की कमी के कारण भी सांस लेने में दिक्कत होती है।
  • नींद पूरी ना होना भी सांस फूलने का एक बड़ा कारण  है।
  • अगर आप प्रदूषण युक्त स्थान पर रहते हैं तो सांस लेने में समस्या होती है।
  • जो लोग अधिक स्मोकिंग करते हैं, उन्हें भी सांस से जुड़ी सम्सायएं होती हैं।

ये है सांस फूलने की समस्या का निदान

यदि आपको कोई गंभीर रोग नहीं है, इसके बावजूद सांस फूलने की समस्या होती है तो आपको अपने जीवनशैली में सुधार की आवश्यकता है।

नियमित रूप से योग और वॉक करने से भी सांस फूलने की समस्या खत्म होती है। योग और वॉक से मांसपेशियां और फेफड़े मजबूत बनते हैं, इसलिए अपनी दिनचर्या में इसे जरूर शामिल करें।

स्वादिष्ट और संतुलित भोजन करें, इससे शरीर को अंदर से मजबूत मिलती है और श्वसनतंत्र भी ठीक रहता है।

Related Articles

Back to top button