मनोरंजन

दुल्हन के गेटअप में इन अभिनेत्रियों ने लूटी महफिल, देखें किसने क्या पहना था?

इन दिनों पूरे देश में शादियों की धूम मची हुई है और शादी की तैयारियां जोरो पर चल रही हैं। आम लोगों की तरह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में भी जमकर शादियां हो रही हैं। बीते दिनों कई टीवी सेलेब्स ने शादी रचाई तो वहीं कुछ स्टार्स आने वाले दिनों में अपने पार्टनर संग शादियां करने वाले हैं।

इसी कड़ी में टीवी की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने कोरोना काल में बेहद ही सादे कार्यक्रम में अपने परिवार और सीमित लोगों की उपस्थिति में शादी की। इस दौरान ये एक्ट्रेसेस दुल्हन के लिबास में काफी खूबसूरत दिखीं। आइये  जानते हैं, आखिर इस लिस्ट में कौन कौन सीअभिनेत्रियां शामिल हैं और इन्होंने अपनी शादी में क्या पहना…

सना खान 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sayied Sana Khan (@sanakhaan21)

सना खान न सिर्फ टीवी इंडस्ट्री बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की भी एक जानी मानी अभिनेत्री हैं। सना खान अक्सर सोशल मीडिया में एक्टिव रहती हैं और उनकी बहुत ही तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

बता दें कि सना ने बीते 20 नवंबर को मौलाना अनस के साथ सूरत में निकाह किया। इस दौरान सना  ब्राइडल लुक में कमाल की खूबसूरत लग रही थीं। सना ने शादी के दौरान व्हाइट ड्रेस पहना था, जिसे देख हर कोई उनका दीवाना हो गया।

सना खान

शादी के बाद रिसेप्शन में भी सना ने अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरे। इस दौरान उन्होंने रेड कलर का जोड़ा और हैवी ज्वैलरी कैरी की थी। बता दें कि सना का ये लहंगा डिजाइनर पूनम्स कॉर्चर ब्रांड का था। इसकी कीमत 1350 डॉलर है, यानी भारतीय रूपयों में गणना की जाए तो ये करीब 99 हजार 879 रूपए की थी।

नेहा कक्कड़

बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इस शादी की हर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुई। बता दें कि नेहा ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रोहनप्रीत संग 24 अक्टूबर को दिल्ली के एक गुरूद्वारे में शादी रचाई थी।

नेहा कक्कड़

इस दौरान नेहा कक्कड़ का ब्राइडल लुक काफी जबरदस्त लग रहा था। न सिर्फ शादी के दिन बल्कि मेहंदी सेरेमनी में भी नेहा का लुक काफी शानदार था। मेहंदी के दिन नेहा ने बॉलीवुड डिजाइनर अनीता डोगरा का लहंगा पहना था।

वहीं शादी के दिन नेहा ने मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का डिजाइन किया हुआ लाइट पिंक कलर का लहंगा कैरी किया था। इसके बाद रिसेप्शन में उन्होंने व्हाइट कलर का फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक का डिजाइन किया लहंगा पहना था।

नीति टेलर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nititay (@nititaylor)

इश्कबाज फेम एक्ट्रेस नीति टेलर ने भी कोरोना काल के दौरान शादी रचाई। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड परीक्षित बावा संग गुड़गांव के एक गुरूद्वारे में 13 अगस्त को शादी की थी। इस दौरान नीति का ब्राइडल लुक भी देखने लायक था।

नीति टेलर और परीक्षित बावा

नीति टेलर ने शादी के खास मौके पर गोल्डन कलर का हैवी लहंगा पहना था, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। नीति का के ब्राइडल लुक की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुईं।

संगीता चौहान 

टीवी की मशहूर अभिनेत्री संगीता चौहान ने 30 जून को एक बेहद ही सादे कार्यक्रम में अभिनेता मनीष रायसिंघन के साथ शादी रचाई। वैसे तो इस कपल की शादी बेहद ही धूमधाम से होनी थी, मगर कोरोना की वजह से इनकी शादी एक सादे समारोह में हुई।

संगीता चौहान और मनीष रायसिंघन

इस दौरान उन्होंने डार्क पिंक कलर का सूट पहना था और साथ में लाल चूड़ा और कलीरें उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहे थे। इसके अलावा संगीता के हाथों में लगी मेहंदी भी खूब जंच रही थी।

काम्या पंजाबी 

टीवी इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक काम्या पंजाबी ने भी इसी साल फरवरी में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग संग शादी रचाई। इस कपल की शादी पूरे पंजाबी रीति रिवाज से हुई।

काम्या पंजाबी और शलभ डांग

शादी के दौरान काम्या ने गोल्डन और रेड कलर का लंहगा पहना था, जो उन पर खूब फब रहा था। वहीं एक्ट्रेस ने अपने वेडिंग रिसेप्शन के दिन डार्क ग्रीन कलर का लहंगा कैरी किया था, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी।

नेहा पेंडसे

अभिनेत्री नेहा पेंडसे ने अपने लाखों दीवानों का दिल तोड़कर इसी साल 5 जनवरी को अपने ब्वॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह ब्यास संग सात फेरे लिए। इस दौरान नेहा ने मराठी दुल्हन का रूप धारण किया था।

नेहा पेंडसे

शादी के दौरान की नेहा की एक तस्वीर जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। इस तस्वीर में नेहा सिंहासन स्टाइल कुर्सी पर बैठी थीं और किसी महारानी से कम नहीं लग रही थीं।

नेहा और शार्दुल के शादी के बाद उनका एक ग्रेंड रिसेप्शन भी हुा था, इस दिन नेहा ने ब्लू हाई स्लिट गाउन पहना था, जिसमें नेहा किसी हूर की परी से कम नहीं लगीं। इस ग्रैंड रिसेप्शन में टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे हुए थे।

पूजा बनर्जी 

पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा

पूजा बनर्जी ने भी कोरोना लॉकडाउन के दौरान 15 अप्रैल को कुणाल वर्मा संग शादी रचाई, दोनों ने कोर्ट मैरिज की। पूजा ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए दी थी। कोरोना वायरस के चलते इस कपल ने कोर्ट मैरिज का सहारा लिया।

प्राची तेहलान 

एक्ट्रेस प्राची तेहलान ने 7 अगस्त को दिल्ली के बिजनेस मैन और वाइल्ड लाइफ संरक्षणवादी रोहित सरोहा संग शादी रचाई थी। इस दौरान प्राची ने रेड कलर का लहंगा कैरी किया था, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं।

प्राची तेहलान और रोहित सरोहा

बता दें कि शादी वाले दिन ही सगाई भी हुई और सगाई के दौरान प्राची ने पिंक कलर का लहंगा पहना, इसमें भी  एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही थी।

Related Articles

Back to top button