धार्मिक

श्रीहरि की कृपा से इन 5 राशियों का दुर्भाग्य हुआ दूर, आर्थिक क्षेत्र में मिलेगी लगातार उन्नति

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती स्थिति की वजह से व्यक्ति के जीवन में कई प्रकार के बदलाव देखने को मिलते हैं। कभी व्यक्ति अपना जीवन हंसी-खुशी व्यतीत करता है तो कभी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक न होने के कारण जीवन में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोगों की कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति रहेगी। इन राशि वाले लोगों को श्री हरि की विशेष कृपा प्राप्त होगी और आर्थिक क्षेत्र में लगातार उन्नति मिलने के शुभ संकेत नजर आ रहे हैं। इनका भाग्य पूरा साथ देगा।

आइए जानते हैं श्री हरि की कृपा से किन राशियों का दुर्भाग्य होगा दूर

मेष राशि वाले लोगों का समय बहुत ही उत्तम रहने वाला है। मानसिक रूप से आप खुद को मजबूत महसूस करेंगे। श्री हरि की कृपा से कामकाज का मन मुताबिक फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। नौकरी के क्षेत्र में काम को लेकर आपको सराहना या प्रोत्साहित करने हेतु इनाम दिया जा सकता है। कामकाज के सिलसिले में आपको बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को धन प्राप्ति की संभावना है।

मिथुन राशि वाले लोगों को श्री हरि की कृपा से बिजनेस में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। प्रभावशाली लोगों की मदद से आपको फायदा मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगीं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के ऊपर श्री हरि की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपनी सभी प्रकार की जिम्मेदारियों को बेहद अच्छे तरीके से निभाने वाले हैं। प्रभावशाली लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास का आपको अच्छा नतीजा हासिल होगा। नौकरी के क्षेत्र प्रसंशा और पदोन्नति दोनों मिलने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन में सुखद नतीजे हासिल होंगे। अचानक सफलता के कई मार्ग हासिल हो सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय बेहद भाग्यशाली रहेगा। श्री हरि की कृपा से आमदनी के स्रोत मिल सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगीं। खास लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है। घर-परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आपको अपनी नई योजनाओं का लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

मीन राशि वाले लोगों का समय बहुत ही बढ़िया रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। परिवार में चल रही परेशानियां दूर होगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। आपके द्वारा लिया गया फैसला कारगर साबित होगा। मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। मनोरंजन के साधनों में अधिक पैसा खर्च होगा। आप अपनी आमदनी के अनुसार फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपने लव पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की तबीयत खराब हो सकती है, जिसके कारण आप चिंतित रहेंगे।

कर्क राशि वाले लोगों को कई कठिन परिस्थितियों से गुजरना होगा। आपको अपना हौसला मजबूत बनाए रखने की आवश्यकता है। कामकाज के सिलसिले में आपको बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। यह आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। दांपत्य जीवन कमजोर रहेगा। प्रेम जीवन में प्रेम बढ़ेगा और आपको रोमांस का अवसर मिल सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। माता की सेहत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी से बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है।

कन्या राशि वाले लोगों को पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अचानक घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर नाराजगी बनी रहेगी। वाहन चलाते समय आप लापरवाही मत कीजिए।

तुला राशि वाले लोगों का समय भावनाओं से भरा रहेगा। निजी जीवन पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। अचानक कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, इसलिए जिम्मेदारियों के लिए आप पहले से तैयार रहें। नौकरी के क्षेत्र में आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है। अधीनस्थ कर्मचारी आपका पूरा साथ देंगे। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। परिवार के छोटो से मिलजुल कर रहें और उनसे संबंध अच्छे रखें।

धनु राशि वाले लोगों को मिला-जुला फल मिलेगा। आपके दिमाग में एक साथ बहुत सी बातें आ सकती हैं। जिसको लेकर आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। भावुकता में बहकर आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। धर्म-कर्म के कामों में अधिक मन लगेगा। परिवार के लोगों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी अनुकूल रहने वाला है। खर्चों में कमी आएगी, जिससे थोड़ा सुकून महसूस होगा। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति आप लापरवाही ना करें। बाहर के खानपान से बचना होगा। नौकरी के क्षेत्र में किसी जरूरी काम के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलने की संभावना नजर आ रही है। प्रेम जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

Related Articles

Back to top button