स्वास्थ्य

मोटी-मोटी सुन तंग आ गई थी लड़की, 6 महीने में 51 किलो वजन घटा किया सबका मुंह बंद, देखें तस्वीरें

बढ़ते वजन के कारण न सिर्फ हेल्थ समस्याएं आती हैं बल्कि समाज में आपका मजाक भी उड़ाया जाता है। ऐसे में यदि आप अपना वजन कम करने की ठान लें और सही लाइफस्टाइल रूटीन फॉलो करें तो आप फैट से फिट हो सकते हैं। अब जोआना जोसेफ नाम की 23 वर्षीय इस लड़की को ही ले लीजिए। इसने सिर्फ 6 महीने में अपना 51 किलो वजन कम कर लिया। आज वे एक मॉडल भी हैं।

जोआना जोसेफ जब छोटी थी तो बहुत मोटी हुआ करती थी। 104 किलो वजन होने की वजह से स्कूल और परिवार में उनका बहुत मजाक उड़ाया जाता था। ऐसे में उन्होंने खुद को फिट करना एक चैलेंज की तरह ले लिया।

वे दिन रात मेहनत करती रहीं। इस दौरान उनकी मजबूत इच्छाशक्ति ने बहुत साथ दिया। इस मेहनत का उन्हें फल भी मिला। 51 किलो वजन कम करने के बाद वे अब मॉडल और एक्ट्रेस भी हैं।

एक्टिंग और मॉडलिंग के साथ साथ वे अपनी पढ़ाई भी कर रही हैं। जोआना बताती हैं कि लोगों के मजाक और ताने से तंग आकार मैंने 15 साल की उम्र में अपनी लाइफ स्टाइल चेंज कर दी थी। माने हेल्दी खाने लगी थी और रोज वर्कआउट भी करती थी। इंस्टाग्राम पर जोआना को लाखों लोग फॉलो करते हैं।


यदि आप भी जोआना की तरह अपना वजन कम करना चाहते हैं तो टेंशन न लें। आज हम आपको उनका फैट से फिट होने का राज बताने जा रहे हैं। जोआना नाश्ते में संतरे का जूस, कुछ फल और मक्खन के साथ होलमील ब्रेड के दो स्लाइस खाती हैं। वहीं लंच में ब्राउन राईस के साथ उबला हुआ चिकन, मछली, अंडे, टोफू और सलाद लेती हैं।

डिनर की बात करें तो वे करी और सब्जी के साथ एक चपाती खाती हैं। इसके साथ ही एक कप ग्रीन टी भी पीती हैं। वे बताती हैं कि हमे रात को 7 बजे से पहले डिनर कर लेना चाहिए। इससे शरीर को खाना पचाने का अधिक समय मिल जाता है और बॉडी में फैट जमा नहीं होता है। इसके अलावा ढेर सारा पानी भी उनकी डाइट में शामिल होता है।

आपको जान हैरत होगी कि जोआना बिना जिम गए ही पतली हो गई। वे घर पर ही वर्कआउट करती थी। इसके लिए उन्होंने सबसे पहले 5 किलो के दो डम्बेल्स और एक जिम मैट ली। फिर मोबाईल पर वर्कआउट की एप डाउनलोड कर उसे फॉलो किया। इसके अलावा वे शाम को रिजन दो घंटे जॉगिंग भी करती थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Joanna Joseph (@officialjoannaj)


वर्कआउट से पहले वे एक कप उबली हुई सब्जियों के साथ चिकन और मछली खाती थी। वहीं वर्कआउट खत्म होने के बाद वह ग्रीन टी पीती थी।

Related Articles

Back to top button