धार्मिक

शनि देव की कुदृष्टि से बचाएगा ये चमत्कारी पौधा!

लोगों की जिंदगी में बहुत से दुख आते हैं, जिसका सामना करने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं। अगर ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से देखा जाए तो कई लोग कहते हैं, कि इन सब दुखों का कारण शनिदेव की कुदृष्टि है। शनिदेव का उनसे नाराज होने की वजह से उनकी जिंदगी में दुखों का पहाड़ गिर पड़ा है। इसीलिए आज हम आपके लिए शनि देव को खुश रखने के लिए एक आसान और सरल उपाय लेकर आए हैं।

आज हम उस पौधे के बारे में चर्चा करने वाले हैं जो शनि देव को बहुत ही प्रिय है। ऐसा कहा जाता है कि जब श्रीराम ने रावण पर विजय पा ली थी तो उसके बाद उन्होंने इस पौधे की पूजा की थी।इस पौधे का नाम है शमी पौधा। यह पौधा शास्त्रों में बहुत ही पूजनीय माना गया है। नवरात्रों में जब देवी मां की पूजा की जाती है तो इस पौधे के पत्ते के साथ मां दुर्गा की आराधना की जाती है।

महाभारत का युद्ध जब हुआ था तो उस समय पांडवों ने अज्ञातवास किया था। उस समय उन्होंने अपने सभी शस्त्र इस शमी के पौधे के बीच में छुपा दिया था। इसीलिए प्राचीन काल से लक्षमी के पौधों को पूजा के स्थान पर रखा जाता है। इसे पूजनीय माना जाता है। शनि देव को भी शमी का पौधा बहुत ही प्रिय है।

शनि की कुदृष्टि से बचने के लिए बहुत सारे उपाय शास्त्रों में बताया जाते हैं। उंहीं उपाय में से एक उपाय यह भी है। शनि की कृपा पाने के लिए आपको अपने घर में शमी का पौधा लगाना चाहिए और रोजाना उसकी पूजा करनी चाहिए। इससे आप शनि की कुदृष्टि से बच सकते हैं। शमी का पौधा हमेशा उत्तर पूर्व दिशा में ही लगाएं। इससे शनि देव की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी और आने वाले कष्टो से भी आपको छुटकारा मिल जाएगा।

Related Articles

Back to top button