सारा अली खान से लेकर ट्विंकल खन्ना की मां तक से था सनी देओल का अफेयर, फिर इस वजह टूटा रिश्ता

सनी देओल (Sunny Deol) बॉलीवुड में एक बड़ा नाम है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई एक्शन और रोमांटिक फिल्में की हैं। 1983 में आई उनकी डेब्यू फिल्म ‘बेताब’ में भी रोमांस का तड़का था। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान (Sara Ali Khan) की मम्मी अमृता सिंह (Amirta Singh) लीड रोल में थी। दर्शकों को सनी और अमृता की जोड़ी बहुत पसंद आई थी।
जल्द ही सनी और अमृता के लव अफेयर के चर्चे बॉलीवुड की गलियों में होने लगे थे। ऐसा लग रहा था कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। हालांकि इस रिश्ते से दोनों के ही परिवार वालों को आपत्ति थी। दरअसल सनी देओल पहले से शादीशुदा थे। लेकिन उन्होंने ये बात मीडिया से छिपाकर रखी थी। ऐसा उन्होंने अपने फिल्मी करियर को ध्यान में रखकर किया था।
हालांकि अमृता से रिश्ता जुड़ने के बाद उनके परिवार वालों को इस बात की भनक लग गई। ऐसे में उन्होंने इन दिनों का रिश्ता तुड़वा दिया। और इस तरह अमृता और सनी की जोड़ी बनते बनते रह गई। बाद में अमृता ने सैफ अली खान से शादी रचाई जो कुछ सालों बाद टूट गई।
अमृता के बाद सनी का नाम डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) से जुड़ा। दोनों ने साल 1984 में आई फिल्म ‘मंजिल मंजिल’ में साथ काम किया था। इसी दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। यह वह समय था जब डिम्पल ने राजेश खन्ना को छोड़ दिया था। हालांकि जब इनकी शादी की खबर मीडिया में सामने आई तो दोनों ने अपने रिश्ते की बात को ठुकरा दिया।
ऐसा कहा जाता है कि सनी और डिम्पल एक साथ लिव इन में भी रह रहे थे। कुछ साल पहले दोनों की एक साथ बेंच पर बैठे हुए तस्वीर भी बहुत वायरल हुई थी। अब इन दोनों के बीच के रिश्ते का सच क्या है यह तो यही दोनों बता सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सनी के बॉलीवुड डेब्यू के पहले से ही वह शादीशुदा थे। उनकी बीवी का नाम पूजा है। उन्होंने अपनी शादी की बात लंबे समय तक मीडिया से छिपाकर रखी थी। ऐसा उन्होंने इसलिए किया ताकि उनकी फिल्मी इमेज को कोई नुकसान न पहुंचे। उस समय शादीशुदा अभिनेताओं का करियर कोई खास नहीं हुआ करता था। सनी ने अपनी बीवी पूजा को लंदन भेज रखा था। वे उनसे मिलने कभी कभी चोरी से जाया करते थे। इस शादी से उनके दो बच्चे करण और राजवीर हुए।