बॉलीवुड

खुद से बड़ी उम्र की महिला से संबंध बना चुके हैं रणवीर सिंह, 12 साल की उम्र में खोई थी वर्जिनिटी

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का नाम उन एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है, जो किसी भी मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखते हैं। जी हां, रणवीर सिंह हर समसामयिक विषय पर बोलने से जरा भी नहीं हिचकिचाते हैं। ऐसे में, उन्हें सेक्स लाइफ को लेकर भी खुलकर बोलते हुए अक्सर सुना जाता है।

अभिनेता रणवीर सिंह अक्सर किसी न किसी वजह से मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। लिहाजा वो  कभी अपने फोटोशूट को लेकर चर्चा में रहते हैं तो कभी फिल्मों को लेकर, लेकिन इस बार वे अपने एक पुराने इंटरव्यू को लेकर ट्रेंड कर रहे हैं।

दरअसल, सालों पहले रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपनी वर्जिनिटी पर बात की थी। ऐसे में उनका यही इंटरव्यू एक बार फिर से तेज़ी से वायरल हो रहा है। आइये जानते हैं, आखिर उन्होंने क्या कुछ कहा था…

बता दें कि अभिनेता रणवीर सिंह एक कॉन्डम ब्रैंड के एम्बैसडर हैं। ऐसे में, उसी दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी वर्जिनिटी को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए थे।

12 साल की उम्र में ही वर्जिनिटी खो चुके थे रणवीर सिंह

इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने खुद खुलासा करते हुए बताया था कि उन्होंने अपनी वर्जिनिटी महज 12 साल की उम्र में ही खो दी थी। रणवीर ने कहा कि मैं अपने साथियों से एकदम आगे रहता था, जिसकी वजह से उनकी माएँ कहती थी कि रणवीर मेरे बच्चों को बिगाड़ रहा है।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रणवीर ने कहा कि 12 साल की उम्र के आसपास मैंने खुद से बड़ी महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए था। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि,  मैंने ऐसा सिर्फ इसलिए किया था क्योंकि मैं इन चीज़ों को लेकर बहुत उत्सुक था।

रणवीर सिंह ने अपने इसी इंटरव्यू में बताया कि जब उन पर लड़कियां चांस मारती थी, तो उन्हें बहुत अच्छा लगता था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पहले मैं बहुत मोटा था, लेकिन बाद में फिट एंड सेक्सी हो गया।

बता दें कि रणवीर सिंह अक्सर अपने कई इंटरव्यू में इसी तरह के खुलासे करते हुए नजर आते हैं, जिसकी वजह से उनके फैंस को उनका ये अंदाज बहुत रास आता है। बता दें कि  रणवीर अपने एक्टिंग के साथ साथ अपने फैशन सेंस को  लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं।

मालूम हो कि रणवीर सिंह ने साल 2018 में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पदुकोण संग शादी रचाई। ये शादी इंडस्ट्री की सबसे शाही शादियों में से एक थी, जिसकी चर्चा कई मौकों पर की जाती रही है। बता दें कि शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को 6 साल तक डेट किया।

रणवीर और दीपिका की डेस्टिनेशन वेडिंग इटली में हुई थी। ये शादी एक बेहद ही सादे  कार्यक्रम में संपन्न हुई, जिसमें सिर्फ दोनों के परिवार वाले ही शामिल हुए थे। हालांकि शादी के बाद रणवीर और दीपिका ने बेंगलुरू में ग्रैंड वेडिंग रिस्पेशन का आयोजन किया था, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए थे।

इस फिल्म में साथ नजर आएंगे रणवीर-दीपिका

रणवीर सिंह और दीपिका पदुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो आने वाले दिनों में दोनों को फिल्म 83 में एकसाथ देखा जाएगा। बता दें कि ये फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव पर आधारित होगी, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य किरदार में नजर आएंगे। वहीं उनके अपोजिट दीपिका पदुकोण देखी जाएंगी।

Related Articles

Back to top button