धार्मिक

Rashifal 17 December: आज 3 राशियों पर प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी, धन से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी

हम आपको गुरुवार 17 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 17 December 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके कामकाज में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आपको अवश्य प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद आपके कार्य को बनाने में आपकी सहायता करेगा। बिजनेस में लाभ का मौका मिलेगा। धन लाभ के प्रबल संकेत हैं। बड़े भाई से विवाद हो सकता है। बौद्धिक कार्यों में असफलता हासिल होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके दैनिक कार्यो में कुछ रुकावटें आएंगी। भौतिक ऐश्वर्य के संसाधनों में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन अच्छा रहने वाला है। नौकरी में पदोन्नति का अवसर आएगा। यातायात नियमों का पालन करें अन्यथा चलान कट सकता है। वैवाहिक सुख का आनंद प्राप्त होगा। आशानुकूल लाभ मिलेगा और अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी। विरोधी निर्बल रहेंगे। सेहत के मामले में दिन ठीक है। बीमारी में राहत मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा एवं प्रगति निश्चित है। मीडिया से संबंधित क्षेत्र के लोगों को लाभ संभव है। आपको मानसिक शांति मिल सकती है। कपड़े के व्यापारियों को लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। बच्चों को लेकर आप ख़ुशी का अनुभव करेंगे। आपके कम्युनिकेशन में शब्दों का गलत अर्थ न निकले, इस बात का ख्याल रखें। अपने साथी के साथ खुली बातचीत करने और परिवार को समय समर्पित करने का प्रयास करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके लिए दिन बहुत अच्छा है। सगे-संबंधियों से आर्थिक लाभ का अवसर मिलेगा। नौकरी-व्यापार में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्र हो सकते हैं। यात्रा का योग है। दूसरों का अपमान करना या उनको नीचा दिखाना आपके दुख का कारण बन सकता है। अधिकारी आपके कामकाज से प्रभावित होकर बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। राजनैतिक अस्थिरता बनी रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

घर में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते हो सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है। बिजनेस में बकाया राशि की वसूली कर सकते हैं। गहने या घरेलू सामान खरीद सकते हैं। पैसा कमाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आप अपने भाइयों और दोस्तों के कारण लाभ कमा सकते हैं। आपका वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने वाला है। सामाजिक मोर्चे पर पर सम्मान मिलने वाला है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

संतान पक्ष से आपको शुभ समाचार मिल सकते है। व्यापार के सिलसिले में किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में चमत्कारिक रूप से प्रेम और आकर्षण की बढ़ोतरी होगी। आप अपने जीवन साथी को काफी रोमांटिक पाएंगे। दुर्घटना की आशंका दिख रही है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम प्राप्त होगा। व्यापारिक वर्ग के लोगो के लिए धन लाभ अधिक होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपके सीनियर आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। इससे आपको कार्य करने में और भी ऊर्जा मिलेगी। आज कार्यक्षेत्र में किसी तरह की समस्याओं पर बातचीत करनी होगी। आर्थिक मामलों में आपको संयम बरतना चाहिए और कोई भी नई प्रतिबद्धता बनाने से पहले दो बार सोचना चाहिए। आज शत्रुओं से सावधान रहें, वो आपको नुकसान पंहुचा सकते हैं। मीडिया से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना दिख रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज निर्धारित कार्य पूरा न होने की वजह से निराशा बनी रहेगी। सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें, साधु-संतों के आशीर्वाद से मन में ऊर्जा का संचार होगा। आपका खर्च वास्तव में बहुत अधिक रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। आप अपने जीवनसाथी से अति-अपेक्षा करेंगे, जिससे मामूली बहस हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं और बहस से दूर रहें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी और आप नए-नए आईडिया लेकर आगे बढ़ेंगे। आज कोई आधिकारिक यात्रा हो सकती है। संतान संबंधी कोई समस्या आज सुलझ सकती है। किसी बात को लेकर आप बेचैन रह सकते हैं। दांपत्य जीवन में थोड़ा सा तनाव रह सकता है और नौकरी बदलने के लिये प्रयास कर सकते हैं। खुद के द्वारा सोचा गया काम अचानक बिगड़ सकता है। वाद विवाद में संयम रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

जो लोग जमीनी व्यवसाय से जुड़े हैं, उन्हें आज मुनाफा होने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई को लेकर चुनौतीपूर्ण समय है यही समय उनके आने वाले परिणामों के लिए बेहतर साबित हो सकता है। आपके प्रतिद्वंद्वी आज आपका अपमान करने की कोशिश कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आप ख़ुद को अकेला महसूस करेंगे। आज दुश्मनों की चाल से सावधान रहें और कार्य के दौरान सुस्तपना न दिखाएं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज धन संचय होगा। अपने परायों सा व्यवहार कर सकते हैं। शारीरिक अस्वस्थता संभव है। विवाद से बचना श्रेयस्कर है। गुस्से पर काबू करते हुए संयम रखें। बेकार की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद करने की संभावना है। किसी और के धन के बारे में कोई धारणा न बनाएं, विशेष रूप से आपका साथी या कोई करीबी। स्थिर सम्पत्ति के बारे में कोई फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों और अपनों से विचार-विमर्श अवश्य करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपकी सेहत में सुधार दिखाई देगा। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा और जीवनसाथी किसी बात को लेकर गुस्से में दिखाई देगा। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। आपको अपने भुगतान को प्राप्त करने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रबल सफलता मिलेगी और आपके काम की प्रशंसा भी होगी। घरेलू खर्च में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक एवं जमीन-जायदाद के मामलों में सावधानी बरतें।

आपने Rashifal 17 December 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 17 December 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 17 December 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button