बॉलीवुड

खुद से कम उम्र के लड़कों को इन अभिनेत्रियों ने चुना जीवनसाथी, मिसाल बना रिश्ता

इसमें कोई शक नहीं कि हमारा समाज अब बहुत ही विकसित हो गया है, मगर लोगों के विचारों में अब तक ज्यादा बदलाव नहीं आया है। हमारे यहां जब भी किसी लड़की की शादी होती है, तो सबसे पहले उसकी उम्र के बारे में पूछा जाता है। लड़की की उम्र यदि लड़के की उम्र से ज्यादा निकल गई, तो फिर बात खत्म कर दी जाती है।

फिर भी बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने ऐसी दकियानूसी सोच को चुनौती देने का काम किया है। इन्होंने खुद से कम उम्र के लड़कों को अपना जीवनसाथी चुना है। यहां हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं। साथ ही यह भी बता रहे हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।

माही विज और जय भानुशाली

इन दोनों का भी रिश्ता ऐसा है कि इसमें पत्नी पति से बड़ी हैं। फिर भी इन दोनों के बीच की आपसी समझ देखने लायक है। इन दोनों की जोड़ी को देख कर इस बात का एहसास होता है कि रिश्ते में अच्छी समझदारी रहे, तो उम्र का अंतर कोई मायने नहीं रखता। एक बात यह भी इस रिश्ते को देखकर पता चलती है कि महिलाओं की उम्र अधिक होने से उनमें परिपक्वता इतनी होती है कि वे रिश्ते को जल्दी बिगड़ने नहीं देती हैं।

सनाया ईरानी और मोहित सहगल

सनाया ईरानी और मोहित सहगल का रिश्ता वैसे लोगों को करारा जवाब देता है, जो यह कहते हैं कि कम उम्र के लड़के और बड़ी उम्र की लड़की की जोड़ी में दोनों कभी खुश नहीं रह सकते हैं। सनाया ईरानी मोहित सहगल से उम्र में 2 साल बड़ी हैं। मोहित सहगल की उम्र जहां 35 साल की है, वहीं सनाया ईरानी 37 साल की हैं।

इनके रिश्ते को देखकर लोगों को यह समझ जाना चाहिए कि यदि रिश्ते में महिला की उम्र बड़ी है, तो रिश्ते के मधुर बने रहने की संभावना ज्यादा रहती है। वह इसलिए कि बड़ी होने के नाते महिला चीजों को ज्यादा अच्छी तरह से समझती है और रिश्ते को हमेशा संभाल कर चलती है।

करण पटेल और अंकिता भार्गव

करण पटेल और अंकिता भार्गव का रिश्ता भी एक मिसाल ही है। शादी की उम्र में 4 साल का अंतर होने के बाद भी इन्होंने हमेशा एक-दूसरे का पूरा साथ दिया है। अंकिता भार्गव मिसकैरिज की वजह से जब दर्द में थीं, तब करण पटेल ने हर वक्त उनका साथ निभाया।

जो लोग यह समझते हैं कि उम्र में अंतर की वजह से दो लोगों के बीच अच्छी समझ विकसित नहीं हो सकती है, उन्हें इन दोनों के रिश्ते को देखकर यह समझ जाना चाहिए कि उनकी सोच बिल्कुल भी तर्कसंगत नहीं है। अंकिता को करण ने इतना प्यार दिया है कि दुनिया उनके बारे में क्या कह रही है, यह अंकिता के लिए बिल्कुल भी मायने नहीं रखती है।

कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक

कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक की जोड़ी ऐसी है कि इसमें 11 साल का अंतर है। यह अंतर बहुत ही बड़ा है। मगर इसके बावजूद इन दोनों का रिश्ता कमाल का है। दोनों की उम्र में इतना अंतर होने के बाद भी दोनों के बीच इतनी अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिलती है कि यंग कपल्स भी इसे देखकर शरमा जाएं। कश्मीरा शाह की शादी सबसे पहले फिल्म प्रोड्यूसर ब्रैड लिस्टरमैन से हुई थी।

हालांकि, इन दोनों की शादी केवल 6 साल की ही मेहमान रही थी। इसके बाद कश्मीरा शाह से कृष्णा अभिषेक ने शादी तो जरूर कर ली, लेकिन लोग ऐसी बातें बनाने लगे थे कि कश्मीरा शाह का नेचर उग्र होने की वजह से कृष्णा अभिषेक ज्यादा दिनों तक उन्हें संभाल नहीं पाएंगे और यह रिश्ता भी जल्द ही टूट जाएगा। वैसे, इन दोनों ने इसे पूरी तरह से गलत साबित करके दिखाया है। दोनों साथ में प्यार से खुशी-खुशी जिंदगी बिता रहे हैं।

पढ़ें ‘टीवी क्वीन’ एकता कपूर करने जा रही हैं शादी, खास दोस्त के साथ फोटो शेयर कर कही ये बात 

Related Articles

Back to top button