19 दिसंबर को है विवाह पंचमी, इस दिन राम जी और सीता मां की पूजा करने से शीघ्र हो जाता है विवाह

मार्गशीष मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी के रुप में मनाया जाता है और इस दिन पूजा करने से जल्द विवाह हो जाता है। इस साल विवाह पंचमी 19 दिसंबर को आ रही है। इसलिए जिन लोगों का विवाह होने में देरी हो रही है या जिन्हें सच्चा जीवन साथी अभी तक नहीं मिल पाया है। वो लोग इस दिन पूजा करें और नीचे बताए गए खास उपाय भी आजमाकर देखें। इन उपायों को करने से आपका विवाह जल्द ही हो जाएगा।
विवाह पंचमी से जुड़ी मान्यता के तहत इसी दिन भगवान राम और सीता मां का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन को भगवान राम और माता सीता के विवाह के उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि इसी दिन तुलसी दास ने रामचरित्र मानस पूर्ण कर ली थी। विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा करने से विशेष फल मिलता है। जिन लोगों की शादी में बाधाएं आ रही हैं, अगर वो इनकी पूजा करते हैं। तो उनका विवाह जल्द ही जुड़ जाता है। इस दिन पूजा अर्चना करने से वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहता है और दांपत्य जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
विवाह पंचमी का शुभ मूहूर्त
पंचमी तिथि 18 दिसंबर 2020 रात 02 बजकर 22 मिनट से आरंभ हो जाएगी। जो कि अगले दिन यानी 19 दिसंबर 2020 दोपहर 02 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। यानी दोपहर 02 बजकर 14 मिनट से पहले आप पूजा कर लें।
इस तरह से करें पूजा
1. विवाह पंचमी के दिन जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहन लें। इसके बाद मंदिर में एक चौकी रखें और इस चौकी के ऊपर लाल वस्त्र बिछा दें।
2. अब इस पर आप राम जी और सीता की मूर्ति रख दें। भगवान राम को पीले वस्त्र और माता सीता को लाल वस्त्र अर्पित करें। इसके बाद इनपर फूल अर्पित कर दें।
3. भगवान का तिलक करें और दीपक जला दें। फिर हाथ में चावल व फूल लेकर श्री राम विवाह का संकल्प करें।
4. बालकाण्ड में दिए गए विवाह प्रसंग का पाठ करें।
5. पाठ करने के बाद भगवान के मंत्रों का जाप करें और पूजा पूरी होने के बाद भगवान से प्रार्थना करें की आपके विवाह होने में जो भी बाधाएं आ रही हैं, वो दूर हो जाएं।
करें ये उपाय
नीचे बताए गए उपाय अगर इस दिन किए जाएं, तो विवाह होने में जो भी बांधाएं आ रही होती हैं, वो दूर हो जाती हैं।
- भगवान राम और माता सीता के विवाह प्रसंग का पाठ करने के अलावा इस दिन रामचरितमानस का पाठ करना भी बहुत शुभ रहता है। मान्यता है कि इस दिन रामचरित्र मानस का पाठ करने से सभी समस्याओं का अंत हो जाता है।
- इस दिन नहाते समय पानी में हल्दी मिला दें। हल्दी वाले पानी से नहाने से विवाह शीघ्र ही हो जाता है।
- मंदिर जाकर माता रानी को सुहागनों का समान अर्पित करें।
- तुलसी के सामने शाम के समय दीपक जरूर जलाएं।