धार्मिक

2021 नया साल में इन राशियों को मिलेगा मेहनत का फल, वहीं बाकी राशियां रहें संभलकर

साल 2020 के कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। बहुत ही जल्द नया साल 2021 आने वाला है। सभी लोगों को नए साल का बेसब्री से इंतजार रहता है। आपको बता दें कि 31 दिसंबर 2020 रात्रि 12:00 बजे के बाद 00:00:01 बजे सन 2021 शुरू हो जाएगा। 01 जनवरी 2021 गुरु पुष्य महायोग में नववर्ष की शुरुआत होने वाली है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो यह योग बहुत ही शुभ माना जाता है। नए साल की शुरुआत महायोग से हो रहा है। नए साल के पहले दिन बुधादित्य योग भी बन रहा है, जो प्रगति की दृष्टि से बहुत ही शुभ माना जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार नया साल कई शुभ योग में आएगा, जिसका सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आखिर किन राशि वाले लोगों को सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे और किनको नकारात्मक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं साल 2021 में किन राशियों को मिलेगा शुभ फल

मेष राशि वाले लोगों के लिए साल 2021 धन और सम्मान संबंधित विशेष अवसर लेकर आएगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलने वाला है। आपकी किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। कामकाज में लगातार सफलता मिलेगी। घर-परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है।

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए नया साल धन वृद्धि और आमदनी के नए स्रोत लेकर आएगा। आपको अपनी योजनाओं का अच्छा फायदा मिलने वाला है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर-परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की संभावना है। घर के बड़े लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं।

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए नया साल कई विशेषताएं लेकर आएगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। नए-नए संबंधों से आपको लाभ मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल रही है।

कन्या राशि वाले लोगों के अधूरे काम नए वर्ष में पूरे हो सकते हैं। धन प्राप्ति के नए-नए मार्ग हासिल होंगे। विदेश से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। दोस्तों की सहायता से आर्थिक मुनाफा मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण मामले में आप निर्णय ले सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए नया साल भाग्यशाली साबित होगा। आपको अपने प्रत्येक कार्य में लाभ मिलने की संभावना है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापार में अधिक मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रभावशाली लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है। व्यापार में विस्तार होने की संभावना नजर आ रही है।

धनु राशि वाले लोगों के लिए साल 2021 अधिक शुभ फल देने वाला रहेगा। घर-परिवार में खुशी का माहौल निर्मित होगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपनी मेहनत से ही सभी रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं।

मकर राशि वाले लोगों के लिए नया साल पारिवारिक खुशियां लेकर आएगा। परिवार में मंगल कार्य संपन्न हो सकता है। आप धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से मधुर संबंध बने रहेंगे। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए साल 2021 में पदोन्नति अथवा धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। कामकाज में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना नजर आ रही है। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। मेहनत से सितारा बुलंद होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

कर्क राशि वाले लोग नए वर्ष में काफी व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। भूमि-भवन से संबंधित कामों में सावधानी बरतें। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए साल 2021 अशुभ साबित होगा। कामकाज में रुकावट उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। आमदनी के स्रोत बने रहेंगे परंतु उसके अनुसार खर्चे भी अधिक रहेंगे। आपकी सेहत खराब रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही मत कीजिए। आपको अपने शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी मित्र से मामूली बात को लेकर विवाद होने की संभावना नजर आ रही है।

तुला राशि वाले लोगों के लिए नया साल शुभ नहीं रहेगा। कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। कामकाज में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। निजी जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। धर्म-कर्म के कामों में अधिक पैसा खर्च होगा। संतान की तरफ से चिंता अधिक लगी रहेगी।

मीन राशि वाले लोगों के लिए नया साल ठीक-ठाक रहेगा। आपको कामकाज के सिलसिले में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने में आप सफल होंगे। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। पारिवारिक मतभेद से बचें। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। खानपान में सुधार कीजिए अन्यथा सेहत खराब हो सकती है।

Related Articles

Back to top button